अब पूर्वी क्षेत्रों में होगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

उत्तर भारत के ऊपर बारिश करवाने वाला निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो चुका है। अब दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम लगभग शुष्क रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना बहुत कम है। अब बारिश की गतिविधियां पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, विदर्भ उतरी तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में होंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>