अगले तीन दिन भीषण बारिश के साथ बाढ़ की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

अगले दो दिनों के दौरान उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम तथा बिहार सहित नेपाल के पहाड़ियों पर मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। अगले दो दिन गुजरात और राजस्थान सहित पश्चिमी पंजाब और हरियाणा का मौसम शुष्क बना रहेगा। तेलंगाना सहित तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में तेज बारिश हो सकती है। शेष दक्षिण भारत में मानसून कमजोर रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>