अगले एक हफ्ते कई राज्यों में होगी बारिश, पहाड़ों पर होगी तेज बर्फबारी

19 से 22 फरवरी के बीच आधे भारत में बारिश की संभावना नजर आ रही है। पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी हो सकती है। सिक्किम सहित अरुणाचल प्रदेश में भी बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तरी आंध्र प्रदेश, सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बने हुए हैं। दो दिनों के बाद देश के पश्चिमी भागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>