धान की फसल में कीचड़ मचाने से मिलते हैं कई फायदे

There are many benefits of Puddling in paddy crop

धान की फसल में कीचड़ मचाने की प्रक्रिया में पानी की मदद से खेत की मिट्टी को मथा जाता है। यह धान के खेतों में देशी हल से प्रारंभिक जुताई के बाद 5-10 सेंटीमीटर गहरे पानी के साथ किया जाता है। इससे खेत की मिट्टी से बने ढेले टूटते हैं और मिट्टी को पूरी तरह से मथ दिया जाता है।

क्या कीचड़ मचाने का उद्देश्य?

धान की खेती में कीचड़ मचाने से होने वाले फायदों में खरपतवार नियंत्रण, पोषक तत्वों की उपलब्धता में वृद्धि और आसान रोपाई शामिल हैं। चावल में खरपतवार नियंत्रण और जल संरक्षण इसके सबसे महत्वपूर्ण लाभ हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से खरपतवारों को नरम मिट्टी में दबा दिया जाता है। साथ हीं यह रिसने से होने वाली पानी की हानि काफी हद तक कम हो जाती है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें। 

Share