Suitable soil for green gram (Moong) cultivation

  • मूंग को रेतीली दोमट या दोमट मिट्टी में अच्छी तरह से उगाया जा सकता हैंं जिसकी जल निकास क्षमता अच्छी हो|
  • लवणीय और क्षारीय मिट्टी खेती के लिए उपयुक्त नहीं होती हैंं।
  • जल भराव को बिलकुल सहन नहीं कर पाती हैं|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Soil requirement for muskmelon

खरबूज की खेती के लिए उत्तम मिट्टी –

  • खरबूज सभी प्रकार की मिट्टी में उगाया जा सकता है|
  • इसके लिए रेतीली दोमट मृदा सर्वोत्तम होती है|
  • मिट्टी अच्छे जल निकास वाली और कार्बनिक पदार्थ से भरपूर होना चाहिए|
  • मिट्टी का पी.एच. 6.0 से 7.0 होने से उत्पादन अधिक होता है साथ ही फल का स्वाद भी अच्छा रहता है|
  • मिट्टी का तापक्रम 15° सेंटीग्रेड से कम हो जाने पर बीज की वृद्धि और पौधे का विकास रुक जाता है|
  • लवण सहित क्षारीय भूमि खरबूज की खेती के लिए उत्तम नहीं मानी जाती है|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable climate and soil for watermelon

तरबुज के लिए उपयुक्त जलवायु एवं मिट्टी:-

  • गर्म एवं शुष्क जलवायु इसकी खेती के लिए उत्तम होती है।
  • बीज के जमाव व पौधों की बढ़वार के लिए 22-26 डिग्री सेल्सियस तापक्रम अच्छा होता है। यह ग्रीष्म ॠतु की फसल है, इसलिए पाला सहन नही कर सकती |
  • हवा में अधिक नमी होने पर फल देरी से पकते हैं।
  • फल पकते समय मौसम शुष्क तथा पछुआ हवा बहने से फलों में मिठास बढ़ जाती है। उचित जल निकास और जीवांश युक्त बलुई मिट्टी या दोमट मिट्टी इसके लिए सर्वोत्तम पायी गयी है।
  • इसकी फसल के लिए सर्वोत्तम मृदा पी एच मान 5-7 होता है। उचित जल निकास ना होने पर कई प्रकार की बीमारियों का प्रकोप होने लगता है| नदी के किनारे भूमि में इसकी खेती सफलता पूर्वक की जा सकती है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable Climate and Soil Condition For Bottle Gourd

लौकी की खेती के लिए वातावरण एवं मिट्टी की उपयुक्त दशा:-

वातावरण –

  • लौकी एक उपोष्णकटिबंधीय सब्जी है इसके जल्दी विकास और उच्च उपज के लिए गर्म और आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है।
  • अर्द्ध शुष्क पारिस्थितिक इस फसल के लिए उपयुक्त है।
  • रात और दिन का तापमान क्रमशः 18-22 °C और 30-35 °C इसके उचित विकास के लिए इष्टतम है।
  • 25-30°C तापमान पर बीज का अंकुरण जल्दी और अच्छा होता है |
  • इष्टतम तापमान पर उगाई गई फसल में मादा फूल और फल / पौधे का उच्च अनुपात होता है।

मिट्टी –

  • लौकी सभी प्रकार की मिट्टी में उगाई जा सकती है लेकिन बहुत अधिक अम्लीय,लवणीय और क्षारीय भूमि मे इसकी खेती नहीं करना चाहिए|
  • बलुई या रेतीले लोम मिट्टी लोंकी के लिए सबसे उपयुक्त है।
  • अच्छी जल निकासी वाली कार्बनिक मिट्टी लोंकी की खेती के लिए उपयुक्त होती है |

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable Climate and soil for Cabbage Cultivation

पत्ता गोभी के लिए उपयुक्त जलवायु एवं भूमि:-

  • पत्तागोभी की किस्में तापमान के प्रति अति संवेदनशील है। अच्छे अंकुरण के लिए 10°C से 21 °C तापमान उपयुक्त है।
  • पौधों व पत्तागोभी के विकास के लिए 15°C से 21°C तापमान अनुकूल है। 10°C से कम तापमान पर पौधों का विकास कम होता व गोभी भी देर से बनती है।
  • पत्तागोभी की खेती, हल्की एवं दोमट मिट्टी जिसका जल निकास अच्छा हो तथा पी.एच. 5.5 से 6.8 हो उपयुक्त होती है।
  • अगेती किस्मों के लिए हल्की मिट्टी व मध्य अवधि किस्मों और पिछेती किस्मों के लिए भारी दोमट भूमि उपयुक्त है।
  • लवणीय भूमि में फंगस व जीवाणु से फैलने वाले रोग ज्यादा होते है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable Climate and Soil for Brinjal

बैंगन के लिए उपयुक्त मौसम एवं मिट्टी:-

  • बैंगन गर्म जलवायु में उगाये जाने वाला एवं प्रकाश के प्रति असंवेदनशील पौधा है ।
  • यह फसल, पाला के प्रति अत्याधिक संवेदनशील है ।
  • इस फसल की अच्छी वृद्धि एवं उपज हेतु 21 से 27 °C के बीच तापमान की आवश्यकता होती है ।
  • इसे वर्षा एवं ग्रीष्म ऋतु में आसानी से उगाया जा सकता है ।

मिट्टी:-

  • बैंगन को सभी प्रकार की भूमि में आसानी से उगाया जा सकता है ।
  • बैंगन के अच्छे उत्पादन के लिये ऐसे स्थल का चयन करें जो हल्की से मध्यम श्रेणी की हो एवं जिसमें जल निकास की व्यवस्था उत्तम हो ।
  • चयनित  भूमि का पी.एच. मान 5.6 से 6.6 के मध्य होना चाहिये ।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable Climate and Soil for Cultivation of Okra

भिन्डी की खेती के लिए उपयुक्त मौसम एवं मिट्टी:-

  • भिण्डी गर्म मौसम में उगाई जाने वाली सब्जी है जिसे गर्म व आर्द्र मौसम की लम्बे समय तक आवश्यकता होती है।
  • इसे वर्षाकालीन फसल के रूप में भी उगाया जाता है।
  • यह पाले व कम तापमान के प्रति संवेदनशील है।
  • सामान्यरूप से पैदावार के लिये 24°C से 28°C तापमान उपयुक्त है।
  • 25°C से नीचे तापमान पर बीजों का अंकुरण नही होता है। अच्छे अंकुरण के लिये अनुकूल आर्द्रता व 25°C से 35°C तक का तापमान उपयुक्त है।

मिट्टी:-

  • भिण्डी विभिन्न प्रकार की भूमि में उगाई जा सकती है, परन्तु अधिकतम उत्पादन के लिये जीवांशयुक्त अधिक जल धारण क्षमता वाली दोमट भूमि अधिक उपयुक्त होती है।
  • भूमि का पी.एच. मान 6 से 6.8 होना चाहिये। क्षारीय व लवणीय भूमि एवं उचित जल निकास की व्यवस्था न होना,  फसल के लिये अच्छा नही होता है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable Climate and Soil for Tomato Cultivation

टमाटर की खेती के लिए उपयुक्त मौसम एवं मिट्टी:-

उपयुक्त मौसम:-

  • टमाटर प्रकाश असंवेदनशील व उष्ण जलवायु का पौधा है ।
  • इसकी अच्छी वनस्पतिक वृद्धि के लिये दिन का तापमान 21 से 28 डिग्री से.ग्रे. व रात का तापमान 15 से 20  डिग्री से.ग्रे. के बीच होना चाहिये ।
  • फलों में लाल रंग के विकसित होने के लिये 21 से 24 डिग्री से.ग्रे. तापमान उपयुक्त होता है ।
  • फलों में लाल रंग के विकसित होने के लिये 21 से 24 डिग्री से.ग्रे. तापमान उपयुक्त होता है ।
  • इसे अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में आसानी से उगाया नहीं जा सकता है ।  

उपयुक्त मिट्टी:-

  • टमाटर को रेतीली एवं भारी सभी प्रकार की भूमि में आसानी से उगाया जा सकता है ।
  • अच्छे जल निकास, जीवांश युक्त दोमट भूमि जिसका पी.एच. मान 7 से 8.5 के मध्य हो, वह उपयुक्त होती है ।
  • प्रायः रेतीली भूमि शीघ्र पकने वाली किस्मों व भारी मृदा में देर से पकने वाली व अधिक उपज देने वाली किस्मों को उगाया जाता है ।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable Soil for Bottle Gourd Cultivation

लौकी की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी

  • लौकी को सभी प्रकार की भूमि पर आसानी से उगाया जा सकता है, परन्तु भूमि अधिक अम्लीय या क्षारीय या लवणीय नही होना चाहि्ये।
  • लौकी के लिये दोमट या बालुई दोमट मृदा सबसे उपयुक्त होती है।
  • मृदा को कार्बनिक पदार्थो से युक्त होना चाहिये, साथ ही उस भूमि में अच्छी, जल निकास की व्यवस्था हो।
  • इस फसल को मृदा जनित बीमारियों से बचाने के लिये एक ही खेत में कम से कम दो साल का फसल चक्र अपनाना चाहिये।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

 

Share

Suitable Soil for Chilli Production

मिर्च उत्पादन के लिए उपयुक्त मृदा (भूमि):-

  • सभी प्रकार की मिट्टी जहां से जल  निकास की व्यवस्था अच्छी हों की जा सकती हैं |
  • रेतीली दोमट मिट्टी सर्वोत्तम हैं |
  • अधिक क्षारीय व् अम्लीय भूमि उपयुक्त नहीं  हैं |  
  • भूमि का पी.एच. मान 6- 7 होना चाहिये |
  • अधिक लवणीय भूमि अंकुरण एवं बढवार को कम करता हैं |   

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें|

Share