Post-harvest management in wheat

  • जब गेहूँ की बाली पीली होकर सूख जाये, तब फसल की कटाई शुरू कर सकते हैं|
  • गेहूँ की कटाई के दौरान इसमें 13-14% नमी होनी चाहिए |
  • गेहू को राइपर (मशीन) द्वारा काटने के बाद थ्रेशिंग फ्लोर पर 3-4 दिनों के लिए सुखाया जाता है|
  • बीजो को हमेशा नए थैलों में संग्रहित करना चाहिए| आमतौर पर गोदामों में रखे अनाजों पर कीटो का प्रकोप हो जाता  है, इससे बचने के लिए समय समय पर कीटनाशक रसायनो का ध्रुमन करना चाहिए|
  • भंडार गृह में गेहूँ के बीज में 10-11%  नमी होनी चाहिए।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Harvesting in wheat

  • जब पुआल पीला सूखा और भंगुर हो जाए एवं दाना कठोर हो जाए तब फसल की कटाई की जाती हैं |
  • हाल के वर्षों में देश के कई राज्यों में फसल की कटाई और गहाई के लिए थ्रेशिंग मशीन का उपयोग किया जाने लगा हैं|
  • जब अनाज में लगभग 15 प्रतिशत नमी हो तब फसल की कटाई कर लेना चाहिए।
  • गेहूं की बाली पीली होने पर ही फसल की कटाई की जाती हैं।
  • गेहूं की बुआई, से 110-130 दिनों अंतराल पर गेहूं कटाई की जाती हैंं।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Post-harvest management in gram

  • चने की फसल की कटाई के बाद पांच से छह दिनों तक अच्छे से सूखा लेना चाहिए |
  • सुखाने के बाद, कटी हुई फसल की थ्रेशिंग मशीन द्वारा गहाई की जाती हैंं।
  • भंडारण से पहले फसल के दानों को अच्छी तरह से सुखाया जाना चाहिये।
  • भंडारण के समय होने वाले पल्स बीटल के आक्रमण से बचने के लिए 10% मैलाथियान घोल में  बैग डुबोएं।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Storage technique for gram

  • लगभग 13 से 15 प्रतिशत नमी होने पर फसल की कटाई करने से चने के दाने कम गिरते हैंं।
  • भण्डारण में उचित रखरखाव चने की गुणवत्ता को बहुत प्रभावित करता हैंं जैसे उसके रंग बाहरी संरचना आदि|
  • फसल भण्डारण से पहले उसकी सफाई कर लेना चाहिये।
  • भंडारण  में रखे अनाज का  समय समय पर निरिक्षण करते रहना चाहिए |
  • भंडारण के समय अनाज में नमी का विशेष ध्यान रखें। कम नमी होने पर दाना, रख रखाव के समय टूट सकता हैंं।
  • वातावरण अनुकूल न रहने पर अनाज अधिक टूटता हैंं|
  • अगर दाना स्वस्थ हो तो उसका बाजार मूल्य अधिक होता हैंं।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Lesser grain borer control in wheat

  • अनाजों को भंडारित करने के पहले उन्हें अच्छे से धुप में सूखा लेना चाहिए |
  • सीमेंट या कंक्रीट से बने हुए पक्के भंडारगृह का उपयोग करना चाहिए, जिसमे हवा का आगमन अच्छा हो|
  • भंडारगृह में अनाज के बोरो की थप्पी  के बीच कम से कम 2 फ़ीट का अंतर होना आवश्यक है |
  • भंडारगृह में बोरो की थप्पी इस प्रकार रखे की वह न तो छत को न ही दीवारों को छुए।
  • भंडारणगृह में हवा का आवागमन अगर अच्छा रहे तो यह अनाज में  नमी की मात्रा बढ़ने नहीं देता हैंं जिससे अनाज में विभिन्न तरह के रोग एवं कीट से बचाया जा सकता हैंं।
  • अनाज के भंडारण के लिए नम और गीले बैग का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
  • शुष्क मौसम के दौरान महीने में कम से कम एक बार और बारिश के मौसम में एक पखवाड़े में अनाज का  निरीक्षण किया जाना चाहिए। यदि अनाज में नमी की मात्रा अधिक दिखे तो उसे जल्द से जल्द भंडार गृह से अलग कर सूखाने का प्रबंध करना चाहिए।
  • मेलाथियाँन @ 100 मिलीग्राम प्रति वर्ग मीटर का छिडकाव करना चाहिए।
  • डाईक्लोरवास @ 0.5 ग्राम प्रति वर्ग मीटर का उपयोग भी अनाज को संक्रमित होने से बचता हैंं|
  • डेल्टामेथ्रिन की 10 ग्राम प्रति लीटर का घोल बना कर भंडारगृह में स्प्रे करे |
  • कीटनाशक जहर हैंं| इसलिए लेबल पर सभी सुरक्षित एहतियात का पालन करना आवश्यक हैंं।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Harvest and Post Harvest Management of Onion

प्याज की तुड़ाई एवं तुड़ाई उपरान्त तकनीक

तुड़ाई:-

  • किस्मों के आधार पर प्याज, रोपण के 3 से 5 माह में तैयार हो जाती है।
  • जब पौधों के ऊपरी शिराये झुक जाती है व निचला भाग हल्का पीले-हरे रंग के हो जाते है तब कन्दों को निकालने का उपयुक्त समय होता है।
  • गर्मी के दिनों में भूमि कडी हो जाती है तब कंदों को भूमि से बाहर निकालने के लिए खुरपी का इस्तेमाल किया जाता है।
  • रबी मौसम की तुलना में खरीफ मौसम की फसल मे कम उपज होती है।

पैकिंग:-

  • लम्बी दूरी के बाजारों में ट्रक, रेल या वायुयान के द्वारा परिवहन के लिए जूट एवं नेट के बोरो का उपयोग पैकिग के लिए किया जाता है।
  • सामान्यतः 40 कि.ग्राम क्षमता के जूट एवं नेट बैग का उपयोग देश में एवं निर्यात के लिए 6-25 कि.ग्राम क्षमता वाले बोरो का उपयोग किया जाता है।
  • निर्यात के उद्देश्य से प्याज को 14-15 कि.ग्राम क्षमता की टोकरियों में भी पैक किया जाता है।

छटाई:-

  • कंदों को उपचारित करने के बाद हाथों एवं मशीनों के द्वारा आकार के आधार पर विभिऩ्न श्रेणी में श्रेणीकरण किया जाता है।
  • श्रेणीकृत प्याज को भंडारण के पूर्व उसमे से सड़े, कटे एवं अवाँछित लक्षण वाले कंदों को अलग कर देना चाहिये।
  • श्रेणी गत करने से पहले कंदों के ऊपर के सूखे छिलको को अलग कर देना चाहिये जिससे कंद आकर्षक दिखायी देते है।
  • उपचारित प्याजों को उनके आकार एवं घरेलू बाजार की उपलब्धता एवं निर्यात आधार पर श्रेणीकृत किया जाता है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share