बंगाल की खाड़ी में 2 लो प्रेशर से कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

know the weather forecast,

पहला निम्न दबाव का क्षेत्र उड़ीसा और उसके आसपास बना हुआ है जो पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ तेलंगाना विदर्भ दक्षिणी मध्य प्रदेश मराठवाड़ा मध्य महाराष्ट्र मुंबई गुजरात और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश देगा। 9 तारीख के आसपास एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बनेगा जो फिर से मध्य भागों में मूसलाधार बारिश देगा जिससे कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में जैसे उत्तर प्रदेश बिहार तथा दिल्ली पंजाब और हरियाणा में बारिश की गतिविधियां फिलहाल हल्की रहेंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले 10 दिन कई राज्यों में होगी भीषण बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 10 दिनों के दौरान देश के पश्चिमी तटों सहित मध्यप्रदेश, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। उत्तर तथा पूर्वी भारत में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी संभव है। तेलंगाना सहित उत्तरी आंध्र प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के असर दिखाई दे रहे हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश जारी रहने की है संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

2 जुलाई को मानसून ने पूरे भारत को कवर कर लिया है हालांकि इसकी सामान्य तिथि आठ जुलाई है। दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकांश भागों में अब बारिश की गतिविधियां बहुत कम हो जाएंगी। 5 जुलाई से एक बार फिर दिल्ली पंजाब हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश में बारिश बढ़ेगी। पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत में भी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है। मध्य प्रदेश पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कई जिलों सहित महाराष्ट्र और कर्नाटक के तट पर भारी बारिश जारी रह सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

एमपी राजस्थान में भारी बारिश, मानसून की रफ्तार होगी और तेज

know the weather forecast,

जुलाई के पहले 15 दिन मानसून सक्रिय बना रहेगा तथा देश के कई राज्यों में भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगे। मध्य प्रदेश के कई भागों सहित पूर्वी राजस्थान तथा गुजरात के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। तटीय महाराष्ट्र कर्नाटक तथा केरल में भी तेज बारिश संभव है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर मध्यम बारिश अगले दो-चार दिनों तक हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

जारी रहेगी मानसूनी बारिश, कई राज्यों में मूसलाधार वर्षा

know the weather forecast,

मानसून बिहार से लेकर दिल्ली पंजाब हरियाणा जम्मू कश्मीर और राजस्थान तक दो ही दिनों में पहुंच गई। अब अगले दो-तीन दिनों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों सहित दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण प्रायद्वीप के आंतरिक भागों में बारिश की गतिविधियां कुछ कम होगी परंतु पश्चिमी तट पर भारी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

होने वाली है मूसलाधार बारिश, कर लें पहले से सारी तैयारी

know the weather forecast,

कई दिनो के इंतजार के बाद मानसून ने उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे दी है। अब मानसून की बारिश जल्दी ही पंजाब हरियाणा दिल्ली और राजस्थान में पहुंचेगी। इन सभी राज्यों सहित मध्य भारत में भी मूसलाधार बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं हालांकि मूसलाधार बारिश के आसार कम हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मेघ गर्जना के साथ भारी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है और पिछले 3 दिनों से गर्मी और उमस के कारण उत्तर भारत का बुरा हाल है विशेषकर पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण उमस का माहौल है। अब जल्द ही मानसून उत्तर प्रदेश के कई जिलों तक पहुंचेगा उत्तराखंड में भी दस्तक देगा और उसके 1 दिन बाद ही दिल्ली पंजाब हरियाणा जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश सहित राजस्थान में दस्तक दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मानसून की सारी रुकावटें खत्म, अब लगातार होगी भारी बारिश

know the weather forecast,

पिछले 2 दिनों से पूर्वी दिशा से चल रही नम हवाओं के कारण पूरे उत्तर भारत तथा मध्य भारत में गर्मी और उमस बनी हुई है। 28 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश के कई भागों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। पूर्वी राजस्थान में भी बारिश संभव है। 30 जून और 1 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश है तथा दक्षिण पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हवाओं की दिशा बदली है। पूर्वी दिशा से नम हवाएं चलने लगी हैं। उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू हो चुकी है। अब दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात और पूर्वी राजस्थान में बारिश शुरू होगी। उत्तराखंड में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। मानसून अब आगे बढ़ना शुरू होगा। पूर्वोत्तर में भारी बारिश होगी। दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

फिर गति पकड़ेगा मानसून, इस दिन से शुरू होगी भारी बारिश

know the weather forecast,

पिछले दो-तीन दिनों के दौरान पूरे भारत में मानसून की बारिश में कमी आई है तथा भारत में बारिश का अनुपात कम हुआ है। 26 और 27 जून तक मानसून कमजोर ही बना रहेगा परंतु उसके बाद बहुत तेजी से गति पकड़ेगा। उत्तर प्रदेश को कवर करता हुआ उत्तराखंड दिल्ली पंजाब और हरियाणा के पूर्वी जिलों तक पहुंचेगा। जुलाई के शुरुआत में गुजरात और राजस्थान में भी तेज वर्षा हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share