भारी बारिश का अलर्ट जारी, देखें आज कहाँ कहाँ हो सकती है बारिश?

know the weather forecast,

अगले 2 दिनों के दौरान केरल और कर्नाटक के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों, राजस्थान तथा महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल में अब बारिश की कमी देखने को मिलेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले 2 दिन में कई क्षेत्रों में बढ़ेगी बारिश, देखें संपूर्ण देश का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगस्त के पहले दिन पूरे भारत में 15% कम वर्षा दर्ज की गई है। अगले 2 दिनों के दौरान दिल्ली सहित पंजाब हरियाणा तथा पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित दक्षिण भारत में तेज बारिश होगी। मुंबई में 6 अगस्त से फिर बारिश बढ़ेगी वहीं गुजरात और पश्चिमी राजस्थान में 6 और 7 अगस्त को बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई क्षेत्रों में अति भारी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून 1 जून से 30 सितंबर तक रहता है, पहले 2 महीने समाप्त हो चुके हैं। जून का महीना 8% की कम बारिश के साथ समाप्त हुआ था। जुलाई के महीने में सामान्य से 16.9% अधिक वर्षा हुई। इस समय पूरे भारत को सामान्य से 8% अधिक वर्षा मिली है। अब मानसून के रेखा उत्तर दिशा में बनी रहेगी जिससे पहाड़ों सहित उत्तर प्रदेश बिहार और पश्चिम बंगाल में अच्छी बारिश होगी। 3 और 4 अगस्त से दिल्ली में बारिश शुरू होगी 5 और 6 अगस्त से राजस्थान गुजरात सहित मध्यप्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। केरल और कर्नाटक में अति भारी बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अब देश के इन क्षेत्रों में होगी तेज बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून एक बार फिर उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड तथा पश्चिम बंगाल में सक्रिय हो गया है तथा कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड तथा पंजाब सहित हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों में भी भारी बारिश हो सकती है। उड़ीसा छत्तीसगढ़ पूर्वी मध्य प्रदेश सहित दक्षिण भारत में तेज बारिश हो सकती है। केरल और कर्नाटक में भी भारी बारिश के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में होगी भारी बारिश, देखें संपूर्ण देश का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले दो-तीन दिनों के दौरान दिल्ली तथा उसके आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। पहाड़ों सहित हरियाणा और पंजाब के उत्तरी जिलों उत्तर प्रदेश के तराई के इलाकों सहित बिहार झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ उड़ीसा पूर्वी मध्य प्रदेश तेलंगाना कर्नाटक केरल और तमिलनाडु में भी कई स्थानों पर अच्छी बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कुछ क्षेत्रों में मानसून पड़ेगा कमजोर तो कुछ क्षेत्रों में होगी भारी बारिश

know the weather forecast,

राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के कई भागों में मानसून की बारिश में अब काफी कमी आ सकती है। पहाड़ों सहित पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों तथा बिहार और पश्चिम बंगाल में अच्छी बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ तेलंगाना ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल में भी कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मानसूनी बारिश से कई क्षेत्रों में तबाही का आलम, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दिल्ली के कई भागों में बारिश शुरु हो गई है। अब पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी राजस्थान तथा महाराष्ट्र के अधिकांश इलाके लगभग शुष्क बने रहेंगे। गुजरात में भी बारिश बहुत कम हो जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश जारी रहने की संभावना, देखें संपूर्ण देश का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून की रेखा अब उत्तर भारत पर पहुंच गई है उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो चुकी है। अब जल्दी ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। राजस्थान और गुजरात के कई जिलों सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के अधिकांश भागों में बारिश काफी कम हो जाएगी। झारखंड पश्चिम बंगाल उड़ीसा छत्तीसगढ़ पूर्वी मध्य प्रदेश सहित दक्षिण भारत में अच्छी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अब इन राज्यों में होगी मानसून की भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

कई दिनों से राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश हो रही थी वहीं गुजरात और मध्य प्रदेश भी बारिश से परेशान थे। इन तीनों राज्यों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। मानसून की रेखा उत्तर भारत की तरफ बढ़ेगी तथा पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में तेज बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले 24 घंटे होगी तबाही की बारिश, कई राज्यों पर होगा असर

know the weather forecast,

इस समय मानसून की लाइन मध्य भारत के ऊपर से गुजर रही है तथा दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इनके मिले-जुले प्रभाव से राजस्थान गुजरात तथा मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की आशंका है। दिल्ली पंजाब और हरियाणा में 28 जुलाई से बारिश बढ़ेगी और कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share