कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब डिप्रेशन और गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र का असर राजस्थान और उत्तर गुजरात के ऊपर दिखाई देगा। कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों में मानसून फिर कमजोर दिखाई देगा। 25 अगस्त से पूर्वी भारत में फिर बारिश शुरू हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कुछ राज्यों में भारी बारिश तो कई क्षेत्रों में मानसून अब पड़ेगा कमजोर

know the weather forecast,

डिप्रेशन अब राजस्थान की तरफ आगे बढ़ गया है जिसके कारण अब दक्षिणी राजस्थान सहित उत्तरी गुजरात और पाकिस्तान के दक्षिणी भागों में भारी बारिश होगी। पहाड़ों सहित गंगीय पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के तटीय भागों में भी बारिश अच्छी हो सकती है। अब पंजाब हरियाणा दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बहुत कम होंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

एमपी व राजस्थान के कई जिलों में भीषण बारिश की संभावना

know the weather forecast,

पूर्वी भारत में मूसलाधार बारिश देने के बाद अब मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित राजस्थान के पूर्वी, दक्षिण पूर्वी, और दक्षिणी जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। गुजरात के उत्तरी जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा तथा पहाड़ों पर कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बंगाल की खाड़ी में आ सकता है तूफान, हो सकती है भारी बारिश

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों के ऊपर बना हुआ डीप डिप्रेशन गंगिया पश्चिम बंगाल, झारखंड, दक्षिणी बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों सहित पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई भागों में भारी बारिश दे सकता है। यह आगे बढ़ते हुए कमजोर हो जाएगा परंतु राजस्थान सहित मध्य प्रदेश के कई भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रखेगा। दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश की गतिविधियां कम ही रहेंगी। दिल्ली पंजाब हरियाणा सहित पहाड़ों पर भी बारिश शुरू हो जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मानसून फिर बदलेगा करवट, होगी भयंकर बारिश

know the weather forecast,

दक्षिणी पाकिस्तान पर एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और एक निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के ऊपर है। इन दोनों के प्रभाव से पूर्वी भारत सहित मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। दिल्ली, पंजाब हरियाणा सहित पहाड़ों पर तेज बारिश के आसार हैं। 2 दिनों के बाद पूर्वी राजस्थान में भी बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

एक बार फिर होगी भारी बर्षा, देखें संपूर्ण देश का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले दो-तीन दिनों के दौरान राजस्थान का मौसम शुष्क रहेगा। पंजाब हरियाणा तथा दिल्ली में भी बारिश बहुत कम होगी। बंगाल की खाड़ी के उत्तर में बना निम्न दबाव अब एक बार फिर झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले चौबीस घंटों के दौरान होगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन के रूप में मध्य प्रदेश पर पहुंच चुका है। यह कमजोर होकर राजस्थान पहुंचेगा तथा अगले चौबीस घंटों के दौरान राजस्थान और गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश देगा। पाकिस्तान के भी सिंध प्रांत में भारी से अति भारी बारिश संभव है। अगले दो-तीन दिनों के दौरान पंजाब हरियाणा दिल्ली पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा उत्तरी राजस्थान का मौसम लगभग शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

राजस्थान सहित कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

know the weather forecast,

छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ डिप्रेशन अब आगे बढ़कर के गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा। अब पूर्वी भारत सहित उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश तथा विदर्भ और तेलंगाना में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। राजस्थान और गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश जारी रह सकती है जो 17 अगस्त के बाद काफी कम हो जाएगी। 18 से 20 अगस्त के बीच राजस्थान, गुजरात और दक्षिणी भारत का मौसम लगभग शुष्क हो जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बंगाल की खाड़ी पर बने डिप्रेशन से होगी भारी बारिश

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी के उत्तर भागों में बना हुआ डिप्रेशन अब उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उड़ीसा, छत्तीसगढ़ तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश देगा। बारिश की गतिविधियां दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के साथ-साथ गंगिया पश्चिम बंगाल में भी देखी जा सकती हैं। भारत के पश्चिमी तट पर बारिश हल्की रहेगी। गुजरात के भी कुछ भागों में अच्छी बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में होगी आफत की बारिश

know the weather forecast,

गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब मध्य प्रदेश के ऊपर आ गया है इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित दक्षिण पूर्वी और दक्षिण राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share