पश्चिमी विक्षोभ व लो प्रेशर कई राज्यों में कराएगा भारी बारिश

know the weather forecast,

एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 नवंबर से पहाड़ों को प्रभावित करना शुरू करेगा। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सहित गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में हल्की बर्फबारी तथा है बारिश संभव है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव का क्षेत्र अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश तथा केरल को प्रभावित करेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर

know the weather forecast,

9 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है जो और गहरा हो कर तमिलनाडु के तट की तरफ आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश सहित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर हिमपात जारी रहने की संभावना है वहीं दिल्ली तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण चरम पर बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक नया पश्चिमी विछोभ पहाड़ों पर पहुंच चुका है तथा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित लद्दाख में बर्फबारी की गतिविधियां शुरू हो गई है। उतरी पंजाब में हल्की बारिश हो सकती है। मध्य भारत तथा पूर्वी भारत का मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिण भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। उत्तर पूर्वी भारत में भी छिटपुट बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

गरज चमक के साथ बारिश की है संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर 5 से 8 नवंबर के बीच बर्फबारी होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में 5 से 9 नवंबर के बीच छिटपुट बारिश होगी। उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की तथा दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश संभव है। दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश तथा पूर्वी भारत सहित कई राज्य शुष्क रहेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर व उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

काफी दिनों के बाद अब उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। 6 नवंबर से 8 नवंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली तथा उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी छिटपुट बारिश के आसार हैं। उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय बना हुआ है दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कहीं मूसलाधार तो कहीं हल्की बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

उत्तर-पूर्वी मानसून अब कई राज्यों में सक्रिय हो चुका है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु सहित केरल और दक्षिणी कर्नाटक में तेज बारिश की आशंका है। चेन्नई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त। अगला पश्चिमी विक्षोभ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश दे सकता है। 4 नवंबर से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में तेज बारिश और बर्फवारी की संभावनाएं, देखें मौसम का हाल

know the weather forecast,

पिछले 24 घंटों से चेन्नई सहित तमिलनाडु के कई शहरों में मूसलाधार बारिश चल रही है। बारिश के चलते चेन्नई में 3 लोगों की जान चली गई है। आंध्र प्रदेश दक्षिणा त्रि कर्नाटका और केरल में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पहाड़ों पर भारी बर्फबारी तथा उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संंभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश और बर्फ़बारी से अब बढ़ने वाली है सर्दी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक के बाद एक आने वाले पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर भारी बर्फबारी दे सकते हैं। उसके बाद बर्फीली हवाएं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से होते हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र और तेलंगाना तक तापमान गिराएंगी। उत्तर पूर्वी मानसून अगले कुछ दिनों तक सक्रिय बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

वेस्टर्न डिस्टरबेंस और भारी बर्फबारी से अब आएगी कड़ाके की सर्दी

know the weather forecast,

नवंबर माह के शुरुआत में हीं एक के बाद एक कई पश्चिमी विक्षोभ आएंगे जिसकी वजह से 6 या 7 नवंबर तक पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के बाद पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली हवाएं उत्तर भारत सहित मध्य भारत में तापमान गिरा देंगी। इससे कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अब शुरू होगी उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश अब जल्द शुरू होने वाली है हालांकि चेन्नई सहित कई शहरों में बारिश की गतिविधियां शुरू हो चुकी है। भारत के अधिकांश भागों का मौसम शुष्क बना रहेगा। दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति खराब श्रेणी में है। नवंबर के शुरूआत में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने की वजह से पहाड़ों पर भारी हिमपात की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share