भारी बारिश के बने आसार, मंडोस समुद्री तूफान तेजी से बढ़ेगा आगे

know the weather forecast,

समुद्री तूफान “मंडोस” इस समय बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। यह तूफ़ान तमिलनाडु की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इसकी वजह से तमिलनाडु सहित आंध्र प्रदेश तथा दक्षिणी प्रायद्वीप में अच्छी बारिश का अनुमान है। पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच बर्फबारी दे सकता है। महाराष्ट्र सहित दक्षिणी गुजरात और मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में होगी तूफानी बारिश, बंगाल की खाड़ी में मंडोस तूफान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में तूफान मंडोस बनने वाला है यह तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश है दे सकता है। इसका प्रभाव अब कर्नाटक केरल और बाकी दक्षिणी राज्यों में भी दिखाई देगा। पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर से अपना प्रभाव दिखाना शुरू करेगा। इसके कारण पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत सहित पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत का मौसम अभी शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बंगाल की खाड़ी में बनेगा तूफान, कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब का क्षेत्र जल्दी ही डिप्रेशन बनेगा। यह डिप्रेशन आगे चल के समुद्री तूफ़ान भी बन सकता है तथा तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र कोस्ट को प्रभावित कर सकता है। इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। अगला पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर 8 तारीख से आएगा तथा 10 तारीख तक अच्छा स्नोफॉल हो सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

दो राज्यों में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दिसंबर का महीना शुरु हो चुका है परंतु उत्तर पश्चिम सहित मध्य और पूर्वी भारत को अभी भी कड़ाके की सर्दी का इंतजार है। अभी पहाड़ों पर कोई भी बड़ा पश्चिमी विक्षोभ भारी बर्फबारी नहीं देगा। अभी अगले 1 सप्ताह तक तापमान अधिक नहीं गिरेंगे तथा कड़ाके की सर्दी नहीं होगी। सर्दी दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में ही बढ़ेगी। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव जल्द बनेगा जो डिप्रेशन में तब्दील होकर तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश की तरफ बढ़ते हुए भारी बारिश देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

समुद्र में निम्न दबाव के क्षेत्र से मचेगी हलचल, देखें किन राज्यों पर होगा असर?

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में कल आज एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा जो 7 दिसंबर तक डिप्रेशन में तब्दील होकर 8 दिसंबर की सुबह तक तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के तट तक पहुंच सकता है। देश के बाकी भागों का मौसम शुष्क रहेगा दिन में धूप रहेगी। पहाड़ों पर अभी भी भारी बर्फबारी की संभावना दिखाई नहीं दे रही। पश्चिमी विक्षोभ का इंतजार लंबा होता जा रहा है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

4 से 5 दिसंबर के मध्य इन राज्यों में बढ़ेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर हलकी बारिश और बर्फबारी देगा वहीं 10 दिसंबर के करीब पुनः एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आने की संभावना है। 4 दिसंबर तक बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा जो सशक्त हो कर पहले लो प्रेशर एरिया और उसके बाद डिप्रेशन बन सकता है। 4 से 5 दिसंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होगी। डिप्रेशन तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश की तरफ बढ़ते हुए भारी बारिश दे सकता है। पहाड़ों पर हल्की बारिश और हिमपात होगा परंतु उत्तर भारत का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों पर दिखेगा मौसमी प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव

know the weather forecast,

दिसंबर के महीने में अक्सर समुद्री तूफान कम बनते हैं परंतु निम्न दबाव के क्षेत्र बनते रहते हैं। दिसंबर के महीने का पहला निम्न दबाव का क्षेत्र 5 दिसंबर को बंगाल की खाड़ी में बनेगा और मजबूत होकर यह डिप्रेशन भी बन सकता है तथा तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश की तरफ आगे बढ़ेगा। 10 दिसंबर तक कोई भी बड़ा पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर नहीं पहुंचेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कुछ राज्यों में फिर शुरू होगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर हल्का पश्चिमी विक्षोभ दिसंबर के शुरूआत में पहुंचेगा। दिल्ली तथा उसके आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण खराब श्रेणी में बना रहेगा। उत्तर भारत सहित दिल्ली और मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की जाएगी। दक्षिण भारत में तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है। दिसंबर के पहले सप्ताह में दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है जो और सशक्त होते हुए भारत के पूर्वी तटों की तरफ बढ़ेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बारिश और बर्फबारी की संभावना, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर 2 और 3 दिसंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ पहुंचेगा जो ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी दे सकता है। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी भागों में नहीं दिखेगा। उत्तर पश्चिमी, मध्य तथा पूर्वी भारत का मौसम शुष्क बना रहेगा। दक्षिण भारत में उत्तर पूर्वी मानसून कमजोर रहेगा। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, ज्यादातर क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

know the weather forecast,

उत्तर भारत का मौसम तेजी से करवट ले रहा है। दिल्ली- उत्तरप्रदेश से लेकर उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले हफ्ते में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share