अति शक्तिशाली हुआ मोका तूफ़ान, कई राज्यों पर दिखेगा इसका असर

know the weather forecast,

समुद्री तूफान मोका अब अति शक्तिशाली हो गया है। बंगाल की खाड़ी में समुद्री सतह का तापमान 30 डिग्री है जो इसको और शक्तिशाली बना सकता है। इसी तेजी से यह बांग्लादेश और म्यांमार के तट की ओर बढ़ रहा है। तट से टकराते समय हवाओं की रफ्तार 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा और कहीं-कहीं 170 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। 14 और 15 मई को भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के तट पर तेज हवाओं के साथ ऊंची लहरें समुद्र में उठेंगे। गर्म और शुष्क उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाएं पूरे भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रखेंगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

14 मई को तट से टकराएगा भीषण तूफ़ान, देखें कहाँ कहाँ होगा इसका असर

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना अति भीषण चक्रवातीय तूफान अब उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह धीरे-धीरे उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए म्यांमार और बांग्लादेश के बीच 14 मई को टकरा सकता है। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश और समुद्र में ऊँची लहरें उठ सकती हैं। म्यानमार बांग्लादेश सहित पश्चिम बंगाल और उड़ीसा पर भी इसका असर दिखाई देगा। पश्चिम बंगाल और उड़ीसा पर केवल बादल छाएंगे, हवाएं थोड़ी तेज चलेंगी और समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। अब देश के अधिकांश राज्यों का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। भीषण गर्मी का प्रकोप पूरे उत्तर मध्य और पूर्वी भारत सहित दक्षिण भारत में भी दिखाई देगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

समुद्री तूफान से कई राज्य होंगे प्रभावित, देखें कैसा रहेगा मौसम

know the weather forecast,

इस साल का पहला समुद्री तूफान मोका बंगाल की खाड़ी में बन गया है। समुद्री सतह से टकराने के बाद इसके और सशक्त होने की संभावना हैं और इससे यह और ज्यादा मजबूत होकर भीषण चक्रवाती तूफान बन सकता है। उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के जो तटीय जिले हैं वहां पर तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। परंतु इस तूफान का रुख बांग्लादेश और म्यांमार के उत्तरी भागों की तरफ है। उत्तर पश्चिमी शुष्क हवाएं अब भारत के अधिकांश भागों में चलती रहेंगे जिसके प्रभाव से पूरे देश में तापमान बढ़ेंगे तथा कई राज्यों में लू का प्रकोप दिखाई देने लगेगा। भीषण गर्मी का दौर लगभग शुरू हो चुका है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले 3 दिन कहाँ कहाँ होगी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब जल्द ही डिप्रेशन और उसके बाद तूफान बनेगा यह तूफान अधिक शक्तिशाली हो सकता है और यह उत्तर म्यांमार या बांग्लादेश की तरफ बढ़ेगा। सिंध और बलूचिस्तान सहित थार मरुस्थल से चलने वाली गर्म और सूखी हवाओं के प्रभाव से देश के अधिकांश राज्यों का मौसम बहुत गर्म हो जाएगा। भीषण गर्मी का प्रकोप परेशान करेगा। पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बढ़ेगा बंगाल की खाड़ी का तूफान, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बन चुका है जो धीरे-धीरे तूफान के रूप सशक्त हो जाएगा। इसके प्रभाव से उत्तर पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाएं सिंध, बलूचिस्तान और थार रेगिस्तान से होते हुए उत्तर पश्चिम मध्य और पूर्वी भारत को प्रभावित करेंगे। दक्षिण में भी तापमान बढ़ेंगे। देश के कई राज्यों में 40 डिग्री का आंकड़ा पार हो चुका है। अब बारिश की गतिविधियां उत्तर पश्चिम मध्य और पूर्वी भारत से लगभग समाप्त हो जाएंगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कुछ क्षेत्रों में जारी रहेगी तेज बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 2 दिनों के दौरान पहाड़ों पर तेज बारिश के साथ हिमपात हो सकता है। पंजाब हरियाणा दिल्ली से लेकर राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश तथा पूर्वी भारत शुष्क और गर्म बना रहेगा दक्षिण भारत में तेज बारिश जारी रहेगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

धूल भरी आंधी संग बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब हरियाणा और राजस्थान सहित दिल्ली के कुछ भागों में धूल भरी आंधी चल सकती है तथा एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पहाड़ों पर भी भारी बारिश के साथ हिमपात जारी रहेगा। दक्षिण भारत में भी मूसलाधार बारिश के कारण तापमान सामान्य से कम रहेंगे। समुद्री तूफान बंगाल की खाड़ी में बनेगा तथा उत्तर दिशा में आगे चलेगा। इसका रुख म्यानमार या बांग्लादेश की तरफ हो सकता है। पश्चिम बंगाल के ऊपर भी खतरे के बादल मंडराते रहेंगे।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले 3 दिन जारी रहेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

देश के कई राज्यों में अब बारिश की गतिविधियां लगभग समाप्त हो जाएंगी। पहाड़ों पर अगले 3 दिन तक बारिश और हिमपात जारी रह सकता है। पंजाब के कुछ भागों में, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के एक-दो स्थानों पर बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश जारी रहेगी। महाराष्ट्र में हल्की बारिश तथा पूर्वोत्तर राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 7 मई को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनेगा जो गहरा कर धीरे-धीरे 10 मई तक समुद्री तूफान मोका बन सकता है। अभी इसका रुख बांग्लादेश या मन्यमार की तरफ है परंतु उड़ीसा और पश्चिम बंगाल पर इसके असर से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

समुद्री तूफान मोका कई राज्यों में कराएगा भारी बारिश

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में इस सीजन का पहला समुद्री तूफान बनने वाला है। कई राज्यों पर खतरा बना हुआ है। बारिश की गतिविधियां अब उत्तर पश्चिमी तथा मध्य भारत से कम होने लग जाएंगे। परंतु पूर्वी, उत्तर पूर्वी भारत सहित दक्षिण भारत में तेज बारिश जारी रह सकती है। 7 मई से देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम होने लगेंगे तथा तापमान बढ़ने लगेंगे। दक्षिण में अभी कई दिन बारिश जारी रह सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बंगाल की खाड़ी में तूफ़ान का कई राज्यों पर होगा असर, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

6 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व भागों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा जिसके प्रभाव से एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। यह निम्न दबाव गहरा कर डीप डिप्रेशन बन सकता है। इसके समुद्री तूफान ‘मोका’ बनने के भी चांस है। अभी इसका रुख पश्चिम बंगाल के दक्षिणी भागों, बांग्लादेश या म्यानमार की तरफ हो सकता है। अगले 2 दिनों के बाद आधे से ज्यादा भारत का मौसम शुष्क हो जाएगा तथा तापमान बढ़ने लगेंगे। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share