ज्यादातर राज्यों में मौसम रहेगा शुष्क, पूर्वी भारत में बारिश के आसार

know the weather forecast,

अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क हो जाएगा। बारिश थम जाएगी परंतु पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश आज भी हो सकती है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां कम हो जाएगी परंतु 25 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर से बर्फबारी शुरू कर सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

24 घंटे बाद कई राज्यों में रुक जाएगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

22 फरवरी को बारिश की गतिविधियां उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों सहित बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में दिखाई देगी। पहाड़ों पर बारिश की गतिविधियों में बहुत ज्यादा कमी दिखाई देगी साथ ही बर्फबारी भी कम हो जाएगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के न्यूनतम तापमान में कुछ कमी देखने को मिलेगी। अब दिन के तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगेंगे जिससे गर्मी देश के अधिकांश भागों में आ जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बारिश के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पंजाब और हरियाणा में एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है परंतु उत्तर प्रदेश और बिहार सहित पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगह बारिश के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी जारी है परंतु अब धीरे-धीरे बर्फबारी की तीव्रता में कमी आएगी और 23 फरवरी के आसपास मौसम साफ होने लग जाएगा। उत्तर से एक बार फिर हवाएं चलेंगी जिससे उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान कुछ गिर सकते हैं परंतु दिन गर्म होने लगेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बारिश के बन रहे आसार, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश हो रही है। अब जल्दी ही बर्फबारी शुरू होगी और गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर सहित हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ेंगी। 24 घंटे बाद उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी दिखाई देगी। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश शुरू हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बौछारें गिर सकती हैं। राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं। सिक्किम, भूटान और अरुणाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है, जम्मू कश्मीर में कई स्थानों पर बादल बरसे हैं। अब 19 फरवरी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू हो जाएगी। धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियां पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों तक भी पहुंचेंगे। उत्तरी मध्य प्रदेश में भी कल की बारिश हो सकती है। गुजरात में गर्मी बढ़ जाएगी तथा दक्षिण भारत में भी मौसम शुष्क बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बारिश, ओलावृष्टि संग तेज हवाएं चलने की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब पहाड़ों पर पुनः एक बार बर्फबारी शुरू हो जाएगी जो 18 से 20 फरवरी के बीच बहुत ज्यादा तेज हो सकती है। 19 फरवरी से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कई क्षेत्रों में बादलों की गरज चमक भी संभव है। बिहार और पश्चिम बंगाल में 20 या 21 फरवरी से बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

कल से कई राज्यों का मौसम बदलने लगेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होगी। 18 से 20 फरवरी के बीच भारी बर्फबारी के साथ बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। 19 और 20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी तथा बिजली की गरज चमक भी दिखाई देगी। 20 फरवरी से 22 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश में और 21 फरवरी से 23 फरवरी के बीच बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव, हिमपात और बारिश के आसार

know the weather forecast,

17 फरवरी से 21 फरवरी के बीच एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंचेंगे। इनके प्रभाव से वहां भारी से अति भारी बर्फबारी के साथ बारिश होगी। 19 से 21 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। राजस्थान और दिल्ली में 19 और 20 फरवरी को बारिश की गतिविधियां होंगी। 21 फरवरी को बिहार और पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में भी बारिश की संभावना है। गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत का मौसम सूखा बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बारिश के साथ ओले गिरने की बन रही है संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा। 17 फरवरी से पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी शुरू होगी लेकिन 18 से 20 फरवरी के बीच भारी से अति भारी बर्फबारी हो सकती है। 19 और 20 फरवरी को पंजाब और हरियाणा के कई जिले में बारिश होगी। उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। दक्षिण भारत सहित मध्य भारत का मौसम साफ बना रहेगा तथा तापमान बढ़ सकते हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

तेज बारिश और ओलावृष्टि की बन रही संभावना, बदलेगा कई राज्यों का मौसम

know the weather forecast,

हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी शुरू होगी। दो दिनों के अंतराल के बाद नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 17 फरवरी को पहाड़ों पर पहुंचेगी। 17 फरवरी से 22 फरवरी के बीच पहाड़ों पर धुंआधार बर्फबारी के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि होगी। पंजाब और हरियाणा के भी कई जिलों में इसी दौरान बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है। राजस्थान गुजरात और महाराष्ट्र का मौसम साफ रहेगा। तापमान धीरे-धीरे बढ़ेंगे, दक्षिण भारत में तमिलनाडु में हल्की बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share