देश के कई राज्यों में मौसम बदला, कहीं बारिश तो कहीं हिमपात

know the weather forecast,

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस बारिश और बर्फबारी दे रहा है। दिल्ली सहित देश के बड़े शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ा हुआ है। दक्षिण में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय हो चला है जिसके प्रभाव से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सहित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में तेज बारिश की संभावना है। उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। शेष भारत को सर्दी का इंतजार है परंतु मौसम शुष्क बना हुआ है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक नया पश्चिमी विछोभ पहाड़ों पर पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत का मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी और उत्तर पूर्वी मानसून एक्टिव हो जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

आज कहाँ कहाँ होने वाली है बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कर्नाटक, लक्षद्वीप अंडमान और निकोबार द्वीपों में कई स्थानों पर बारिश होगी वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तट सहित उड़ीसा के कोस्टल एरियाज में भी बारिश होगी। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंचेगी इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर और लद्दाख सहित हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली का वायु प्रदूषण खराब से आती खराब श्रेणी में बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कुछ राज्यों में तेज बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक नया पश्चिमी बिछोभ 2 नवंबर के आसपास पहाड़ों पर दस्तक देगा। इसके प्रभाव से ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी तथा कई जगह पर बारिश होने की संभावना है। पंजाब में भी उस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। अभी फिलहाल हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित मध्य प्रदेश के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। 4 तारीख से फिर तापमान गिरेंगे तथा सर्दी बढ़ेगी। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी भागों में तेज बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्य और उत्तर पूर्वी भारत का मौसम शुष्क बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर पूर्वी मानसून ने तेजी पकड़ी, आधे से ज्यादा भारत को सर्दी का इंतजार

know the weather forecast,

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं हो रही है। बर्फबारी ना होने के कारण ठंडी हवाएं उत्तर से नहीं चल पा रही और तापमान नहीं गिर रहे। उत्तर पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी में तेज हो रही हैं इनके कारण अब तमिलनाडु दक्षिण कर्नाटक और केरल में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय हो गया है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

अगले 2 दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

know the weather forecast,

चक्रवातीय तूफान के चलते पूर्वोतर भारत और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। लेकिन उत्तर भारत में बारिश का दौर थमा हुआ है। कई राज्यों में जहां ठंड ने दस्तक दी है तो वहीं कई राज्यों में अभी मौसम गर्म है। मौसम विभाग ने भी मौसम की ताजा अपडेट जारी करते हुए कहा है कि भारत के दक्षिणी भाग में बारिश का एक और नया दौर शुरू हो सकता है।

स्रोत: न्यूज़ स्टेट

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

फिर शुरू होगी भारी बारिश, नवंबर में बनेंगे नए समुद्री तूफान

know the weather forecast,

उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय होने की संभावना दिखाई दे रही है। अब बारिश की गतिविधियां तमिलनाडु केरल और कर्नाटक सहित दक्षिणी आंध्र प्रदेश में बढ़ेंगी। तूफानों का सीजन शुरू हो गया है अक्टूबर में दो तूफान बन चुके हैं। नवंबर और दिसंबर में भी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर सक्रिय हो सकते हैं। पहाड़ों सहित उत्तर पश्चिमी, उत्तर मध्य, और पूर्वी भारत का मौसम शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कई क्षेत्रों में अब बढ़ेगी सर्दी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने समुद्री तूफान के अवशेष भी अब लगभग समाप्त हो चुके हैं। बंगाल की खाड़ी से उत्तर पूर्वी हवाएं अब सशक्त होंगी तथा दक्षिण भारत में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय हो जाएगा। पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत का मौसम लगभग साफ रहेगा। सुबह और शाम की सर्दी अब धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी परंतु दिन हल्का गर्म बना रहेगा। अगले कुछ दिनों तक कोई भी बड़ा पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों तक नहीं पहुंचेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा आपके क्षेत्र का मौसम?

know the weather forecast,

समुद्री तूफान “तेज” यमन के तट से टकराकर कमजोर हो चुका है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बना समुद्री तूफान हमून नेवी चिटगांव के पास बांग्लादेश के तट को पार कर चुका है। अब यह तूफान कमजोर हो गया है, इसका असर पश्चिम बंगाल या उड़ीसा पर लगभग समाप्त हो चुका है। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा पर अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। हवाएं तेज चल सकती हैं। अक्टूबर के आखिर तक कोई भी बड़ा वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं बनने वाला है। इसीलिए पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र सहित छत्तीसगढ़ का मौसम सूखा ही रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

खतरनाक हुआ हामुन तूफ़ान, कई राज्यों पर दिखेगा असर

know the weather forecast,

समुद्री तूफान तेज ने यमन के ऊपर लैंड फॉल कर दिया है जिससे तट पर दस्तक देते समय हवाओं की रफ्तार 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बंगाल की खाड़ी में बना समुद्री तूफान Hamoon अब और सशक्त हो जाएगा परंतु यह 25 तारीख के आसपास कमजोर होकर समुद्री तूफान के रूप में बांग्लादेश के खेपूपारा और चिट गांव के बीच में तट को पार करेगा। उस समय हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी उड़ीसा के तट पर तेज हवाओं के साथ तेज बारिश संभव है। केरल में भी तेज बारिश की संभावना है। उत्तर पूर्वी मानसून अभी कमजोर बना हुआ है अगले तीन-चार दिनों तक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बहुत हल्की बारिश ही होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share