हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, अब गिरेंगे तापमान

know the weather forecast,

एक हल्का वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर होकर गुजर रहा है जिसके प्रभाव से ऊंचे पहाड़ों पर हिमपात होगा तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। भारत के अधिकांश राज्यों का मौसम अगले कुछ दिनों तक शुष्क बना रहेगा। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है। दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग ने जारी किया भीषण ठंड का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

सर्दियां अब पूरे देश में कहर बरपाने लगी है। कहीं घना कोहरा सता रहा है तो कहीं शीतलहर, बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ रही है। हालांकि मैदानी इलाकों में ठंड से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में बढ़त देखी जा रही है। राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज 3 प्वाइंट बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। हालांकि यहां घना कोहरा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही प्रदूषण में भी बढ़त देखी जा सकती है।

स्रोत: किसान तक

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

know the weather forecast,

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर अच्छा स्नोफॉल होगा। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी। उत्तर भारत के तापमान कुछ बढ़ेंगे परंतु 25 तारीख के बाद फिर से गिरना शुरू हो जाएंगे। दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

राजस्थान सहित कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना, क्रिसमस के दौरान पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

know the weather forecast,

एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 22 से दिसंबर से पहाड़ों को प्रभावित करना शुरू करेगा। कई जगह बर्फबारी की संभावना है साथ ही निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों सहित पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। यह बारिश 22 और 23 से दिसंबर के बीच हो सकती है। 22 से 25 दिसंबर के बीच उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ेंगे परंतु 25 दिसंबर के बाद इनमें गिरावट दर्ज की जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

राजस्थान में बारिश के आसार, कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी

know the weather forecast,

एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 22 तारीख की रात से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी देगा। 22 तारीख के शाम या 23 तारीख को राजस्थान के पश्चिमी जिलों सहित कुछ और जिलों में हल्की बारिश की संभावना और हल्की बौछारें गिर सकती हैं। अगले दो दिनों के दौरान सर्द हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई भागों सहित उत्तरी मध्य प्रदेश में तापमान गिरने से सर्दी बढ़ेगी। दक्षिण भारत में जारी बारिश की गतिविधियों में भारी कमी देखने को मिलेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शीतलहर जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ी राज्यों में हो रही है खूब बर्फबारी, और इन राज्यों से चलने वाली ठंढी हवाएं मैदानी राज्यों में भी ठंढ बढ़ा रही है। कई क्षेत्रों में कड़ाके की शीतलहर जारी है। दक्षिण के कुछ राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आइये वीडियो के माध्यम से देखते हैं 20 दिसंबर के मौसम का पूर्वानुमान।

स्रोत: किसान तक

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

अगले तीन दिन कई राज्यों में गिरेंगे तापमान, दक्षिण भारत में आफत की बारिश

know the weather forecast,

उत्तर दिशा से चलने वाली सर्द हवाओं के कारण अब पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल तथा लक्षद्वीप में भारी बारिश की आशंका है जिससे कई जगह पर पानी भर सकता है। पहाड़ों पर क्रिसमस के आसपास एक बार फिर बर्फबारी होने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

दक्षिण भारत में भारी बारिश और अन्य राज्यों में सर्दी बढ़ने के आसार

know the weather forecast,

23 और 24 दिसंबर को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी दे सकता है। तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है। तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है। 18 दिसंबर से एक बार फिर उत्तर और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज हो सकती है। 23 दिसंबर को राजस्थान के कुछ भागों में हल्की बारिश की संभावना दिखाई दे रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव, कई राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र निम्न दबाव बनाकर दक्षिण पूर्वी अरब सागर की तरफ बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु केरल और लक्षद्वीप में मूसलाधार बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी कोंकण और गोवा में भी बारिश की संभावना नजर आ रही है। अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम में हल्की बारिश होगी। पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी की संभावना है लेकिन हिमपात ऊंचे पहाड़ों पर ही होगा। उत्तर भारत सहित मध्य भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ नीचे रहेंगे परंतु दिन में तेज धूप के कारण सर्दी का एहसास कम ही रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों के मौसम में भारी बदलाव की संभावना, देखें पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.9 दर्ज किया जबकि शिमला का न्यूनतम तापमान 6.8 रहा। एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के प्रभाव से तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर हल्का हिमपात और बारिश 16 और 17 दिसंबर को होगी। उत्तर पूर्वी राज्यों में बहुत हल्की बारिश होगी वहीं शेष भारत का मौसम अगले कुछ दिनों तक साफ रहेगा। 17 दिसंबर से दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र और गोवा में बारिश हो सकती है। 22 और 23 दिसंबर से गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ भागों में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share