Suitable climate and soil for watermelon

तरबुज के लिए उपयुक्त जलवायु एवं मिट्टी:-

  • गर्म एवं शुष्क जलवायु इसकी खेती के लिए उत्तम होती है।
  • बीज के जमाव व पौधों की बढ़वार के लिए 22-26 डिग्री सेल्सियस तापक्रम अच्छा होता है। यह ग्रीष्म ॠतु की फसल है, इसलिए पाला सहन नही कर सकती |
  • हवा में अधिक नमी होने पर फल देरी से पकते हैं।
  • फल पकते समय मौसम शुष्क तथा पछुआ हवा बहने से फलों में मिठास बढ़ जाती है। उचित जल निकास और जीवांश युक्त बलुई मिट्टी या दोमट मिट्टी इसके लिए सर्वोत्तम पायी गयी है।
  • इसकी फसल के लिए सर्वोत्तम मृदा पी एच मान 5-7 होता है। उचित जल निकास ना होने पर कई प्रकार की बीमारियों का प्रकोप होने लगता है| नदी के किनारे भूमि में इसकी खेती सफलता पूर्वक की जा सकती है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable Climate and Soil Condition For Bottle Gourd

लौकी की खेती के लिए वातावरण एवं मिट्टी की उपयुक्त दशा:-

वातावरण –

  • लौकी एक उपोष्णकटिबंधीय सब्जी है इसके जल्दी विकास और उच्च उपज के लिए गर्म और आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है।
  • अर्द्ध शुष्क पारिस्थितिक इस फसल के लिए उपयुक्त है।
  • रात और दिन का तापमान क्रमशः 18-22 °C और 30-35 °C इसके उचित विकास के लिए इष्टतम है।
  • 25-30°C तापमान पर बीज का अंकुरण जल्दी और अच्छा होता है |
  • इष्टतम तापमान पर उगाई गई फसल में मादा फूल और फल / पौधे का उच्च अनुपात होता है।

मिट्टी –

  • लौकी सभी प्रकार की मिट्टी में उगाई जा सकती है लेकिन बहुत अधिक अम्लीय,लवणीय और क्षारीय भूमि मे इसकी खेती नहीं करना चाहिए|
  • बलुई या रेतीले लोम मिट्टी लोंकी के लिए सबसे उपयुक्त है।
  • अच्छी जल निकासी वाली कार्बनिक मिट्टी लोंकी की खेती के लिए उपयुक्त होती है |

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable Climate and soil for Cabbage Cultivation

पत्ता गोभी के लिए उपयुक्त जलवायु एवं भूमि:-

  • पत्तागोभी की किस्में तापमान के प्रति अति संवेदनशील है। अच्छे अंकुरण के लिए 10°C से 21 °C तापमान उपयुक्त है।
  • पौधों व पत्तागोभी के विकास के लिए 15°C से 21°C तापमान अनुकूल है। 10°C से कम तापमान पर पौधों का विकास कम होता व गोभी भी देर से बनती है।
  • पत्तागोभी की खेती, हल्की एवं दोमट मिट्टी जिसका जल निकास अच्छा हो तथा पी.एच. 5.5 से 6.8 हो उपयुक्त होती है।
  • अगेती किस्मों के लिए हल्की मिट्टी व मध्य अवधि किस्मों और पिछेती किस्मों के लिए भारी दोमट भूमि उपयुक्त है।
  • लवणीय भूमि में फंगस व जीवाणु से फैलने वाले रोग ज्यादा होते है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable Climate and Soil for Brinjal

बैंगन के लिए उपयुक्त मौसम एवं मिट्टी:-

  • बैंगन गर्म जलवायु में उगाये जाने वाला एवं प्रकाश के प्रति असंवेदनशील पौधा है ।
  • यह फसल, पाला के प्रति अत्याधिक संवेदनशील है ।
  • इस फसल की अच्छी वृद्धि एवं उपज हेतु 21 से 27 °C के बीच तापमान की आवश्यकता होती है ।
  • इसे वर्षा एवं ग्रीष्म ऋतु में आसानी से उगाया जा सकता है ।

मिट्टी:-

  • बैंगन को सभी प्रकार की भूमि में आसानी से उगाया जा सकता है ।
  • बैंगन के अच्छे उत्पादन के लिये ऐसे स्थल का चयन करें जो हल्की से मध्यम श्रेणी की हो एवं जिसमें जल निकास की व्यवस्था उत्तम हो ।
  • चयनित  भूमि का पी.एच. मान 5.6 से 6.6 के मध्य होना चाहिये ।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable Climate and Soil for Cultivation of Okra

भिन्डी की खेती के लिए उपयुक्त मौसम एवं मिट्टी:-

  • भिण्डी गर्म मौसम में उगाई जाने वाली सब्जी है जिसे गर्म व आर्द्र मौसम की लम्बे समय तक आवश्यकता होती है।
  • इसे वर्षाकालीन फसल के रूप में भी उगाया जाता है।
  • यह पाले व कम तापमान के प्रति संवेदनशील है।
  • सामान्यरूप से पैदावार के लिये 24°C से 28°C तापमान उपयुक्त है।
  • 25°C से नीचे तापमान पर बीजों का अंकुरण नही होता है। अच्छे अंकुरण के लिये अनुकूल आर्द्रता व 25°C से 35°C तक का तापमान उपयुक्त है।

मिट्टी:-

  • भिण्डी विभिन्न प्रकार की भूमि में उगाई जा सकती है, परन्तु अधिकतम उत्पादन के लिये जीवांशयुक्त अधिक जल धारण क्षमता वाली दोमट भूमि अधिक उपयुक्त होती है।
  • भूमि का पी.एच. मान 6 से 6.8 होना चाहिये। क्षारीय व लवणीय भूमि एवं उचित जल निकास की व्यवस्था न होना,  फसल के लिये अच्छा नही होता है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable Climate and Soil for Tomato Cultivation

टमाटर की खेती के लिए उपयुक्त मौसम एवं मिट्टी:-

उपयुक्त मौसम:-

  • टमाटर प्रकाश असंवेदनशील व उष्ण जलवायु का पौधा है ।
  • इसकी अच्छी वनस्पतिक वृद्धि के लिये दिन का तापमान 21 से 28 डिग्री से.ग्रे. व रात का तापमान 15 से 20  डिग्री से.ग्रे. के बीच होना चाहिये ।
  • फलों में लाल रंग के विकसित होने के लिये 21 से 24 डिग्री से.ग्रे. तापमान उपयुक्त होता है ।
  • फलों में लाल रंग के विकसित होने के लिये 21 से 24 डिग्री से.ग्रे. तापमान उपयुक्त होता है ।
  • इसे अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में आसानी से उगाया नहीं जा सकता है ।  

उपयुक्त मिट्टी:-

  • टमाटर को रेतीली एवं भारी सभी प्रकार की भूमि में आसानी से उगाया जा सकता है ।
  • अच्छे जल निकास, जीवांश युक्त दोमट भूमि जिसका पी.एच. मान 7 से 8.5 के मध्य हो, वह उपयुक्त होती है ।
  • प्रायः रेतीली भूमि शीघ्र पकने वाली किस्मों व भारी मृदा में देर से पकने वाली व अधिक उपज देने वाली किस्मों को उगाया जाता है ।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable Climate for Cauliflower

फूलगोभी के लिए अनुकूल वातावरण:-

  • फूलगोभी की किस्में तापमान के प्रति अति संवेदनशील है।
  • अच्छे अंकुरण के लिए 10°C से 21°C तापमान उपयुक्त है।
  • पौधों व फूलगोभी के विकास के लिए 10°C से 21°C तापमान अनुकूल है।
  • 10°C से कम तापमान पर पौधों का विकास कम होता व फूलगोभी भी देर से बनती है।
  • अधिक तापमान में फूलगोभी से पत्तियाँ निकलती है।
  • इसलिए उचित किस्म का चुनाव अति आवश्यक है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable climate for pea cultivation

मटर के लिए उपयुक्त जलवायु:-

  • मटर को अलग-अलग मौसम में विभिन्न कृषि जलवायु में उत्पादन कर सकते है।
  • मटर को ठंडे व सूखे मौसम की आवश्यकता होती है।
  • ज्यादा समय तक ठंड रहने पर इसकी उपज बढ़ जाती है|
  • 15-20 डिग्री से. तापमान  मटर की फसल के लिये अच्छा है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable Climate for Pumpkin Production

कद्दु की खेती के लिये उपयुक्त जलवायु:-

  • गर्म एवं नमी युक्त मौसम इस फसल के लिये उपयुक्त होता है।
  • अर्द्ध शुष्क एवम ठंडे वातावरणीय दशा भी इस फसल के लिये अनुकुल होती है।
  • इस फसल की अच्छी वृद्धि एवं विकास के लिये रात व दिन का तापमान 18-22 C एवं 30-35 C के मध्य होना चाहिये। 25-30 C तापमान पर बीज अंकुरण बहुत तेजी से होता हैं।
  • अनुकूल तापमान होने पर मादा फुलो एवं फलो की संख्या प्रति पौधा मे वृद्धि होती है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable Climate for Chilli

मिर्च के लिए उपयुक्त जलवायु :-

  • गर्म आद्र जलवायु में उष्णकटिबंधीय एवं क्षेत्रो  में ऊगाई जाती हैं |
  • 15-30  डिग्री से तापमान,मिर्च की खेती के लिए उपयुक्त है |
  • जहां पर औसत वार्षिक वर्षा- 1200 मि.मि. होते हे  वहा पर यह वर्षा आधारित फसल के रूप में उगाई जाती है |
  • अधिक गर्मी में फूल एवं फल झड जाते है |
  • प्रतिदिन 9-10 घंटे की धूप रहने पर फसल उत्पादन 21-24% तक बढ़ जाती हैं |

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें|

Share