How to Control Cauliflower Diamondback moth

  • डायमण्ड बैक मोथ की रोकथाम के लिये बोल्ड सरसों को गोभी के प्रत्येक 25 कतारों के बाद 2 कतारों में लगाना चाहिये।
  • प्रोफेनोफ़ोस (50 ई.सी.) का 500 मिली/एकड़ या सायपरमेथ्रिन 4% ईसी + प्रोफेनोफॉस 40% ईसी @ 400 मिली/एकड़ की दर से घोल बना कर छिडकाव करें।
  • स्पाइनोसेड (25 एस.सी.) 100 मिली/एकड़ या ईंडोक्साकार्ब 300 मिली/एकड़ या इमामेक्टिन बेंजोएट @ 100 ग्राम/एकड़ पानी की दर से घोल बना कर छिड़काव करें। छिडकाव रोपण के 25 दिन व दूसरा इसके 15 दिन बाद करे।
  • जैविक नियंत्रण के लिए बेवेरिया बैसियाना @ 1  किलो/एकड़ | 
  • नोट :- हर स्प्रे के साथ स्टीकर अवश्य मिलाये | 

 

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें। 

Share

Cauliflower Diamondback moth

पहचान

  • अंडे सफ़ेद-पीले व हल्के हरे रंग लिये होते है|
  • इल्लियाँ 7-12 मिमी. लम्बी, हल्के पीले- हरे रंग की व पुरे शरीर पर बारीक रोयें होते है|
  • वयस्क 8-10 मिमी. लम्बे मटमैले भूरे रंग के व हल्के गेहुएं रंग के पतले पंख जिनका भीतरी किनारा पीले रंग का होता है|
  • वयस्क मादा पत्तियों पर एक एक कर या समूह में अंडे देती है|
  • इनके पखों के ऊपर सफेद धारी होती है जिन्हें मोड़ने पर हीरे जैसी आकृति दिखती है|

नुकसान

  • छोटी पतली हरी इल्लियाँ अण्डों से निकलने के बाद पत्तियों की बाहरी परत को खाकर छेद कर देती है |
  • अधिक आक्रमण होने पर पत्तियां पूरी तरह से ढांचानुमा रहा जाती है | 

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

 

Share

Improved Varieties of Cauliflower

1.SV 3630 सेमिनस

  • अवधि 55 – 60  दिन
  • रंग दूधिया सफ़ेद
  • औसत वजन 800 – 1000  ग्राम
  • स्व आवरण – मध्यम अच्छा
  • गुम्बद के आकार की ठोस फूल गोभी

2.डायमंड मोती

  • यह किस्म आमतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में उगाई जाती है।
  • इसके तने लंबे और चौड़े होते हैं।
  • उच्च वर्षा प्रतिरोध किस्म हैं।
  • फूल का औसत वजन 750 ग्राम से 1.5 किलो होता हैं।
  • फूल दूधिया सफेद रंग का तथा सख्त होता हैं जो मोती जैसा दिखता है।
  • इस किस्म की बुवाई के लिए सर्वोत्तम समय 15 मई से जुलाई है।
  • 22 से 30 दिनों में नर्सरी तैयार हो जाती हैं।
  • फसल तैयार होने में 50 से 60 दिनों का समय लगता हैं।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Nursery Preparation Method for CauliFlower

  • बीजो की बुआई क्यारियों में की जाती है | क्यारियों की ऊचाई 10 से 15 सेंटीमीटर तथा आकार 3*6 मीटर होना चाहिए |
  • दो क्यारियों के बीच की दुरी 70 सेंटीमीटर होनी चाहिये | जिससे अन्तरसस्य क्रियाये आसानी से की जा सके |
  • नर्सरी की क्यारियों की सतह भुरभुरी एवं समतल होनी चाहियें |
  • नर्सरी क्यारियों को बनाते समय गोबर की खाद 8-10 किलो/मीटर2 की दर से मिलाना चाहियें |
  • भारी भूमि में ऊची क्यारियों का निर्माण करके जल भराव की समस्या को दूर किया जा सकता है |
  • आद्रगलन बीमारी द्वारा पौध को होने वाली हानि से बचाने के लिए कार्बेन्डाजिम 50% डब्ल्यूपी का 15-20 ग्राम/10 लि. पानी में घोल बनाकर अच्छी तरह से भूमि में मिलाना चाहियें | या थायोफिनेट मिथाइल का 0.5 ग्राम/मीटर2 की दर से ड्रेंचिंग करे |
  • पौधों को कीटो के आक्रमण से बचाने के लिए थायोमेथोक्सम का 0.3 ग्राम/मीटर2 की दर से नर्सरी तैयारी के समय डाले |

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable soil for Cabbage

  • फूल गोभी की खेती, हल्की एवं दोमट मिट्टी जिसका जल निकास अच्छा हो तथा पी.एच. 5.5 से 6.8 हो उपयुक्त होती हैं।
  • अगेती किस्मों के लिए हल्की मिट्टी व मध्य अवधि किस्मों और पिछेती किस्मों के लिए भारी दोमट भूमि उपयुक्त हैं।
  • लवणीय भूमि में फंगस व जीवाणु से फैलने वाले रोग ज्यादा होते हैं।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Spacing for cabbage

किस्मों, भूमि के प्रकार व मौसम के अनुसार पौध अन्तराल निर्भर करती है।

सामान्यतः पौध अन्तराल इस प्रकार रखा जाता हैं।

  • अगेती किस्म के लिए  45 x 45 से.मी. |
  • मध्य अवधि किस्म के लिए 60 x 40 से.मी. |
  • पिछेती किस्म के लिए 60 x 60 से.मी. या 60 x 45 से.मी. |

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Seed rate for Cabbage

  • हाईब्रीड किस्मों  के लिए:- 175-200 ग्राम/एकड़ बीज की आवश्यकता होती हैं।
  • उन्नत किस्मों के लिए:- 400-500 ग्राम/एकड़ बीज की आवश्यकता होती हैं।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Seed treatment in Cabbage

  • स्वस्थ बीजों की बुवाई करें ।
  • बुवाई के पूर्व बीजों को 2 ग्राम कार्बोक्सिन 37.5% + थाइरम 37.5% WP प्रति कि.ग्राम की दर से उपचारित करें  ।
  • पौधशाला को खेत में एक ही जगह लगातार नहीं उगाना चाहिये ।  

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Nursery bed preparation for Cabbage

  • बीजों की बुवाई क्यारियों में की जाती हैं। प्रायः 4 – 6 सप्ताह पुरानी पौध को रोपित किया जाता हैं।
  • क्यारियों की ऊंचाई 10 से 15 से.मी. होती है तथा आकार 3 x 6 मी. होता हैं।
  • दो क्यारियों के बीच की दूरी 70 से.मी. होती है जिससे अंतरशस्य क्रियायें जैसे निदाई, आसानी से की जा सके।
  • नर्सरी क्यारियों की सतह भूरभूरी एवं समतल होनी चाहिये।
  • नर्सरी क्यारियों का निर्माण करते समय 8-10 कि.ग्रा. गोबर की खाद को प्रति वर्ग मीटर की दर से मिलाना चाहिये।
  • भारी भूमि में ऊंची क्यारियों का निर्माण करके जल भराव की समस्या को दूर किया जा सकता हैं।
  • आर्द्रगलन बीमारी द्वारा पौध को होने वाली हानि से बचाने के लिये थायोफेनेट मिथाइल 70% का 30 ग्राम प्रति 15 लीटर पानी में घोल बनाकर अच्छी तरह से भूमि में मिलाना चाहिये।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Suitable Climate and soil for Cabbage Cultivation

पत्ता गोभी के लिए उपयुक्त जलवायु एवं भूमि:-

  • पत्तागोभी की किस्में तापमान के प्रति अति संवेदनशील है। अच्छे अंकुरण के लिए 10°C से 21 °C तापमान उपयुक्त है।
  • पौधों व पत्तागोभी के विकास के लिए 15°C से 21°C तापमान अनुकूल है। 10°C से कम तापमान पर पौधों का विकास कम होता व गोभी भी देर से बनती है।
  • पत्तागोभी की खेती, हल्की एवं दोमट मिट्टी जिसका जल निकास अच्छा हो तथा पी.एच. 5.5 से 6.8 हो उपयुक्त होती है।
  • अगेती किस्मों के लिए हल्की मिट्टी व मध्य अवधि किस्मों और पिछेती किस्मों के लिए भारी दोमट भूमि उपयुक्त है।
  • लवणीय भूमि में फंगस व जीवाणु से फैलने वाले रोग ज्यादा होते है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share