Management of Little Leaf in Brinjal

बैगन का छोटी पत्ति रोग :-

लक्षण:-

  • इस रोग से संक्रमित पौधे की पत्तियाँ प्रारम्भिक अवस्था में हल्के पीले रंग की हो जाती है |
  • पत्तियाँ आकार में छोटी होकर विकृत हो जाता है|
  • रोग ग्रसित पौधों में स्वस्थ पौधों की अपेक्षा अधिक शाखायें, जड़ें एवं पत्तियाँ निकलती है|
  • पत्तियों के पर्णवृंत एवं इंटरनोड छोटे हो जाते है जिसके कारण पौधा झाडीनुमा दिखाई देता है|
  • पौधे पर पुष्प नहीं बनते है यदि बनते भी है तो हरे रहते है या बेरंग हो जाते है|
  • इस रोग से ग्रसित पौधे पर फल नहीं लगते है|

प्रबंधन:-

  • ट्रेप फसल लगाए|
  • ग्रसित पौधों की निकल कर नष्ट करें|
  • फसल ऐसे समय लगाए जिससे की लीफ होपर कीट नहीं आ सके|
  • रोग वाहक कीट लीफ होपर के नियंत्रण के लिए डायमिथोएट 2 मिली. प्रति ली पानी का स्प्रे करें|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Shoot and Fruit Borer in Brinjal

पहचान:-

  • मादा मोथ बैगन के पौधों की शाखाओं पर अंडे देती है |
  • मादा हल्के पीले सफ़ेद रंग के अंडे पत्तियों की निचली सतह पर तने, फुल कलिकाओं या फलों के निचले भाग पर देती है|
  • अंडे से निकली हुई ईल्ली 15-18 मिमी. लम्बी हल्के सफ़ेद रंग की होती है| जो व्यस्क हने पर हल्के बैगनी रंग में परिवर्तित हो जाती है|
  • वयस्क मोथ सफ़ेद रंग के होते है इनके पंख भूरे रंग के होते है, जिन पर बैगनी या नीले रंग की आभा दिखाई देती है|
  • अंडे से निकले हुये लार्वा सीधे फलों में छेद करके प्रवेश करते है|
  • लार्वा अवस्था का जीवन चक्र पूरा हो जाने पर ये तने, सुखी शाखाओं या गिरी हुई पत्तियों पर प्यूपा का निर्माण करते है|
  • गर्म वातावरणीय दशा में फल एवं तना छेदक ईल्ली की संख्या में अधिक वृद्धि होती है|

हानि:-

  • इस कीट के द्वारा हानि रोपाई के तुरंत बाद से लेकर अंतिम तुड़ाई तक होता है|
  • वयस्क मादा मक्खी पत्तियों की निचली सतह पर कलियों एवं फलों पर अंडे देती है|
  • प्रारंभिक अवस्था में छोटी गुलाबी ईल्ली रहनी एवं तने में छेद करके प्रवेश करती है जिसके कारण पौधे की शाखाएँ सुख जाती है|
  • बाद में इल्ली फलों में छेद कर प्रवेश करती है और गुदे को खा जाती है |

नियंत्रण:-

  • एक ही खेत में लगातार बैगन की फसल न लेते हुये फसल चक्र अपनाये|
  • छेद हुये फलों को तोड़कर नष्ट कर दें|
  • कीट रोकथाम के लिए साईपरमेथ्रिन 25% EC (0.5 मिली. प्रति ली. पानी ) या क्लोरोपाईरिफोस 20% EC ( 4 मिली. प्रति ली पानी ) में घोल बनाकर रोपाई के 35 दिनों के बाद से 15 दिन के अंतराल पर छिडकाव करे|
  • कीट के प्रभावी रोकथाम के लिए कीटनाशक के छिड़काव के पूर्व छेद किये गये फलों की तुड़ाई कर लें|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share