Zinc solubilizing bacteria in snake gourd

ज़िंक घुलनशील बेक्टेरिया प्राकृतिक उपलब्ध लाभकारी बेक्टेरिया हैं जो जमीन में मौजूद अकार्बनिक ज़िंक को कार्बनिक एसीड के जरिये घुलनशील और उपलब्ध रूप में बदलते हैं जिससे पौधों की वृध्दि में मदद मिलती हैं|

  • इसका उपयोग ज़िंक की कमी के कारण होनी वाले रोगों जैसे:- धान का खैरा रोग में और कुछ अन्य फसलों जैसे टमाटर, प्याज, गेहु, भिन्डी आदि में विशेष रूप किया जाता हैं|
  • इससे फसल की उपज एवं गुणवत्ता बढ़ती हैं|
  • हार्मोन्स गतिविधियों को बढ़ाता हैं|
  • पौध एवं जड़ों की वृध्दि को बढ़ाता हैं |
  • प्रकाश संश्लेषण को बढ़ाता हैं |
  • मिट्टी में बेक्टेरिया होने से मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाती हैं|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Advantage of Phosphorus Solubilizing bacteria in bitter gourd

  • ये जीवाणु फास्फोरस के साथ साथ मैंगनीज, मैगनेशियम, आयरन, मॉलिब्डेनम, जिंक और कॉपर जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों को भी पौधे में उपलब्ध करवाने में सहायक होते है|
  • तेजी से जड़ों का विकास करने में सहायक होता है जिससे पानी और पोषक तत्व आसानी से पौधों को प्राप्त होते है |
  • पीएसबी कुछ खास जैविक अम्ल बनाते है जैसे मैलिक, सक्सेनिक, फ्यूमरिक, साइट्रिक, टार्टरिक एसिड और एसिटिक एसिड ये अम्ल फॉस्फोरस उपलब्धता बढ़ाते है|
  • रोगों और सूखा के प्रति प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाता है|
  • इसका उपयोग करने से  25 -30% फॉस्फेटिक उर्वरक की आवश्यकता कम होती ।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Growing Healthy Garlic Crop

किसान का नाम:-  श्री सालिकराम जी चंदेल

ग्राम:- धन्या

तहसील:- देपालपुर, जिला:- इंदौर

राज्य:- मध्य प्रदेश

जैविक उर्वरक मायकोराईजा(VAM):- मायकोराईजा फफूंद मायसेलिया और पौधे की जड़ों के बीच गठबंधन है। VAM एक कवक है जो पौधों की जड़ों में प्रवेश करता है जिससे उन्हें मिट्टी से पोषक तत्व लेने में मदद मिलती है।VAM मुख्य रूप से फास्फोरस, जस्ता और सल्फर पोषक तत्वों को लेने में मदद करता है|  VAM हाईफा पौधों के जड़ो  के आसपास नमी बनाए रखने में मदद करता है। ग्रामोफोन के सुझाव पर जैविक उर्वरक माईकोराईज़ा का उपयोग लहसुन में किया है जिससे फसल स्वस्थ एवं कीट -बीमारियों रहित है तथा किसान श्री सालिकराम जी खुश है |

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Use of Bio-Fertilizer mycorrhiza (VAM)

जैविक उर्वरक मायकोराईजा(VAM):- मायकोराईजा फफूंद मायसेलिया और पौधे की जड़ों के बीच गठबंधन है। VAM एक एन्डोट्रॉफिक (अंदर रहता है) माइकोरार्इज़ा है जो एस्पेटेक्स फाइकाइसेट्स फफूंद द्वारा बनाई जाती है। VAM एक कवक है जो पौधों की जड़ों में प्रवेश करता है जिससे उन्हें मिट्टी से पोषक तत्व लेने में मदद मिलती है। VAM मुख्य रूप से फास्फोरस, जस्ता और सल्फर पोषक तत्वों को लेने में मदद करता है|  VAM हाईफा पौधों के रूट ज़ोन के आसपास नमी बनाए रखने में मदद करता है। यह जड़ एवं मिट्टी जनित रोगजनकों और नेमाटोड से प्रतिरोध को बढ़ाता है| ये कॉपर, पोटेशियम, एल्युमिनियम, मैंगनीज, लौह और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों को मिट्टी से पौधों की जड़ों तक पहुचाते हैं। मायकोरार्इज़ा सभी फसलों के लिए 4 किलोग्राम प्रति एकड़ बुआई के समय या बुवाई के 25-30 दिनों के बाद देना चाहिए|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share