- इस रोग के शुरूआती लक्षण निचली पत्तियों पर दिखाई देते हैं और पत्तियों का रंग भूरा हो जाता है।
- इस रोग के कारण पत्तियां बेलनाकार हो कर गिर जाती हैं।
- इस रोग के निवारण के लिए थायोफिनेट मिथाइल 70% W/W @ 500 ग्राम/एकड़ या क्लोरोथालोनिल 75% WP @ 400 ग्राम/एकड़ की दर से उपयोग करें।
- जैविक उपचार के रूप में स्यूडोमोनास फ्लोरोसेंस @ 250 ग्राम/एकड़ की दर से उपयोग करें।
मध्य प्रदेश बजट 2021-22 हुआ पेश, जानें किसानों के लिए क्या रहा खास
वित वर्ष 2021-22 का बजट वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार 2 मार्च को मध्यप्रदेश विधानसभा में पेश कर दिया। इसमें कृषि तथा इससे सम्बंधित अन्य क्षेत्रों के लिए 35 हजार 353 करोड़ रुपये की रकम निर्धारित की गई है।
कृषि क्षेत्र हेतु बजट में क्या रहा ख़ास?
- अनाज खरीदी हेतु मुख्यमंत्री फसल उपार्जन सहायता योजना शुरू करने की हुई घोषणा।
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत वार्षिक तौर पर किसानों को 4 हजार रुपये दिए जाएंगे।
- ब्याज मुक्त फसल ऋण के प्रावधान की घोषणा।
- उथले तथा मध्यम गड्ढों वाली करीब 75 हजार हेक्टेयर जमीन के विकास के लिए प्रोजेक्ट शुरू होगा।
- फलदार वृक्षों तथा औषधीय पौधों को बढ़ावा दिया जाएगा।
- प्रमाणित बीज की पैकिंग पर अब होलोग्राम लगाने की अनिवार्यता होगी।
- “एक जिला एक उत्पाद” अभियान के तहत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को बढ़ावा दिया जायेगा।
स्रोत: किसान समाधान
Shareभिंडी की फसल में बुआई के 15 दिनों में जरूर करें फसल प्रबंधन
भिंडी की फसल में बुआई के 15 दिनों में फसल प्रबधन करने से फसल की बढ़वार बहुत अच्छी होती है।
इस दौरान फसल प्रबंधन दो प्रकार से किया जाता है
जमीन से फसल प्रबधन: यूरिया @ 50 किलो + सल्फर @ 5 किलो + ज़िंक सल्फेट@ 5 किलो + सूक्ष्मपोषक तत्व@ 10 किलो की दर से उपयोग करें।
छिड़काव प्रबंधन: थियामेंथोक्साम 25% WG @ 100 ग्राम/एकड़ + थायोफिनेट मिथाइल 70% W/W @ 500 ग्राम/एकड़ की दर से कीट प्रबंधन एवं रोग प्रबंधन के लिए उपयोग करें।
Shareग्रामोफ़ोन एप बना कृषि मित्र तो किसान को मूंग की फसल से हुआ 300% अधिक मुनाफ़ा
ग्रामोफ़ोन एप की मदद से किसान अब स्मार्ट खेती कर रहे हैं और ज़बरदस्त लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। इन्हीं किसानों में से एक हैं हरदा जिले के हरिशंकर मीणा जी जिन्हें मूंग की खेती के दौरान ग्रामोफ़ोन एप से हर कदम पर मदद मिली। जैविक उत्पादों के मेल से बनी मूंग समृद्धि किट और अन्य कृषि उत्पाद की होम डिलीवरी हो या फिर फसल चक्र के दौरान कीट और रोगों की रोकथाम सम्बन्धी जानकारी। हर मौके पर उन्हें ग्रामोफ़ोन एप से मदद मिली।
आखिरकार इसी मदद का नतीजा फसल से प्राप्त उपज में भी दिखा। पिछले साल की तुलना में इस साल उपज में 22% की वृद्धि हुई। इसके साथ ही हरिशंकर जी की खेती की लागत में भी करीब 13% तक घट गई। अगर बात कुल मुनाफ़े की करें तो पिछले साल के 40000 रूपये की तुलना में इस साल हरिशंकर को 160000 रुपये का मुनाफ़ा हुआ। इन आंकड़ों से आप खुद समझ सकते हैं की कैसे ग्रामोफ़ोन एप किसानों की जिंदगी और कृषि की प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है।
Share3 मार्च को क्या रहे इंदौर मंडी में फसलों के भाव?
| फसल | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव |
| डॉलर चना | 4000 | 7925 |
| गेहूँ | 1300 | 2062 |
| चना मौसमी | 4300 | 5450 |
| सोयाबीन | 2200 | 5170 |
| मक्का | 1269 | 1348 |
| मसूर | 5060 | 5060 |
| मूंग | 3600 | 3600 |
| उड़द | 4000 | 4000 |
| तुअर | 5600 | 5805 |
| धनिया | 7500 | 7500 |
| मिर्ची | 5000 | 15890 |
| सरसों | 4575 | 4910 |
| प्याज के भाव | ||
| किस्मे | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव |
| सुपर | 2400 | 2700 |
| एवरेज | 1800 | 2200 |
| गोलटा | 1700 | 2100 |
| गोलटी | 900 | 1500 |
| छाटन | 400 | 800 |
| लहसन के भाव | ||
| ( आवक – 25000+ कट्टे ) 4000 – 6000 ₹ | ||
| किस्मे | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव |
| सुपर ऊटी | 5000 | 5700 |
| देशी मोटा | 3500 | 4500 |
| लड्डू देशी | 2500 | 3500 |
| मीडियम | 1500 | 2500 |
| बारीक | 800 | 1300 |
| हल्की | 800 | 2000 |
| नया आलू | ||
| ( आवक – 22000 + कट्टे ) | ||
| किस्मे | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव |
| चिप्स | 800 | 950 |
| ज्योति | 850 | 1000 |
| गुल्ला | 600 | 700 |
| छर्री | 200 | 300 |
| छाटन | 600 | 800 |
| सब्जियों के भाव | ||
| फसल | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव |
| भिन्डी | 1500 | 3500 |
| बैंगन | 400 | 800 |
| पत्ता गोभी | 200 | 400 |
| फूलगोभी | 400 | 1200 |
| अदरक | 600 | 1600 |
| प्याज | 600 | 3000 |
| पपीता | 600 | 1800 |
| आलू | 200 | 1100 |
| कद्दू | 400 | 800 |
| पालक | 400 | 800 |
| टमाटर | 400 | 1000 |
मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में तापमान 38-39 डिग्री बना हुआ है, जानें मौसम पूर्वानुमान
दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों में तामपान लगातार बढ़ रहा है। इन क्षेत्रों में तापमान 38-39 डिग्री तक पहुँच गया है। आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।
इसके अलावा जम्मू कश्मीर से उत्तराखंड तक आने वाले दो दिनों में तेज बारिश के साथ हिमपात होने की संभावना बन रही है। साथ ही दिल्ली के साथ उत्तर भारत में रात के समय ठंड रहेगी पर दिन के समय तेज धूप निकलेगी।
स्रोत: स्काईमेट वेदर
Shareभिंडी की 3 से 5 दिनों की फसल अवस्था में खरपतवार प्रबंधन
- भिंडी की फसल में बुआई के 3 से 5 दिनों में खरपतवार प्रबंधन करना बहुत आवश्यक होता है।
- इस अवस्था में खरपतवार उगने पर भिंडी की फसल में विकास बहुत अधिक प्रभावित होती है।
- इसके लिए खरपतवार नियंत्रण के लिए पेंडीमेथलिन 38.7% CS @ 700 मिली/एकड़ की दर से छिड़काव करें।
- इस बात का ध्यान रखें की खरपतवारनाशी की उचित मात्रा का ही उपयोग करें।
भिंडी की फसल में थ्रिप्स के कारण हो सकती है भारी क्षति
- थ्रिप्स एक रस चुसक कीट है जो अपने नुकीले मुखपत्र से पत्तियों का रस चूसने का कार्य करता है।
- प्रभावित पौधें की पत्तियां सूखी एवं मुरझाई हुई दिखाई देती हैं या फिर विकृत हो जाती हैं और ऊपर की ओर कर्ल (मुड़ जाना) हो जाती हैं।
- थ्रिप्स के नियंत्रण के लिए रसायनों की अदला बदली करके ही उपयोग करना चाहिए।
- थ्रिप्स के प्रकोप के निवारण के लिए फिप्रोनिल 5% SC @ 400 मिली/एकड़ या लैम्ब्डा साइहेलोथ्रिन 4.9% CS @ 200 मिली/एकड़ या फिप्रोनिल 40% + इमिडाक्लोप्रिड 40% WG @ 40 ग्राम/एकड़ या थियामेंथोक्साम 12.6% + लैम्ब्डा साइहेलोथ्रिन 9.5% ZC @ 80 मिली/एकड़ या स्पिनोसेड 45% SC @ 75 मिली/एकड़ की दर से छिड़काव करें।
- जैविक उपचार के रूप में बवेरिया बेसियाना @ 250 ग्राम/एकड़ की दर से छिड़काव करें।
इंदौर की मंडी में 2 मार्च को क्या रहा अलग अलग फसलों का भाव?
| फसल | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव |
| डॉलर चना | 4200 | 7430 |
| गेहु | – | 2029 |
| चना मौसमी | 3010 | 5655 |
| सोयाबीन | 2010 | 5185 |
| मक्का | 1150 | 1371 |
| मसूर | 4650 | 4975 |
| उड़द | 2760 | 4850 |
| बटला | 3000 | 4600 |
| मिर्ची | 5500 | 13910 |
| सरसों | 5505 | 5505 |
| प्याज के भाव | ||
| नई लाल प्याज (आवक 32000 कट्टे ) 1500 – 2700 ₹ | ||
| किस्मे | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव |
| सुपर | 2200 | 2600 |
| एवरेज | 1600 | 2100 |
| गोलटा | 1600 | 2000 |
| गोलटी | 900 | 1500 |
| छाटन | 400 | 800 |
| लहसन के भाव | ||
| ( आवक – 25000 + कट्टे ) 4000 – 6500 ₹ | ||
| किस्मे | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव |
| सुपर ऊटी | 5500 | 6200 |
| देशी मोटा | 4000 | 5000 |
| लड्डू देशी | 3200 | 4000 |
| मीडियम | 2000 | 3000 |
| बारीक | 800 | 1500 |
| हल्की | 800 | 2000 |
| नया आलू | ||
| ( आवक – 22000 + कट्टे ) | ||
| किस्मे | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव |
| चिप्स | 800 | 1000 |
| ज्योति | 900 | 1000 |
| गुल्ला | 600 | 750 |
| छर्री | 200 | 350 |
| छाटन | 600 | 900 |
मध्य प्रदेश समेत इन सभी राज्यों में बढ़ेगा तापमान, जाने मौसम पूर्वानुमान
मध्य प्रदेश के साथ-साथ देश के कई राज्यों में तापमान बढ़ रहा है। विदर्भ, झारखंड, ओडिसा और तेलंगना के कुछ इलाको में तापमान 37 से 39 डिग्री तक पहुँच चुका है। इनमें से एक दो स्थानों पर तापमान 40 डिग्री तक पहुँच गया है। आने वाले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से कोई राहत की संभावना नहीं है। मौसम भी पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा।
वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर
Share