भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार, किसान रहें तैयार

know the weather forecast,

एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर है। चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के ऊपर है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। अरब सागर में जल्दी ही निम्न दबाव बनेगा जो डिप्रेशन में बदल सकता है। बंगाल की खाड़ी में भी जल्द ही निम्न दबाव बनने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

इस योजना से युवाओं को हर महीने मिलेंगे 10000 रुपये, पढ़ें पूरी जानकारी

Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana

भारत एक युवा देश है और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। केंद्र सरकार की ओर से “आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना” और “प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना” चलाई जा रही है तो वहीं प्रदेश सरकारें भी कई सारी लाभकारी योजनाएं चला रही है। आज के इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ख़ास योजना ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार युवाओं को हर महीने एकमुश्त राशि उपलब्ध करवाएगी।

इस योजना के तहत सरकार द्वारा मिलने वाके खर्चे की राशी अधिकतम 10000 रूपये तक हो सकती है। यहाँ राशि विभिन्न कोर्स के अनुसार निर्धारित होगी। यह योजना एक से अधिक चरणों में संचालित की जा रही है। बता दें की पहले चरण में एक लाख युवाओं को सरकार ने रोजगार कौशल प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सरकार यह योजना प्रदेश के 46 अलग अलग क्षेत्रों के 700 से ज्यादा पाठ्यक्रमों के साथ शुरू करेगी। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

इस योजना में 18 से 29 साल की आयु के मध्य प्रदेश के युवा आवेदन कर सकते हैं। इन युवाओं की उच्चतम शैक्षिक योग्यता या तो 12वीं या ITI पास होना जरूरी है। अगर युवक 12वीं पास होगा तो उसे हर महीने 8000 रुपये मिलेंगे वहीं आईटीआई पास युवकों को 8500 रूपये मिलेंगे। अगर युवक स्नातक पास होगा तो 9000 रुपये और इससे भी उच्च डिग्री धारक होगा तो अधिकतम 10000 रुपये की रकम हर महीने मिलेगी। योजना में आवेदन करने के इच्छुक युवा एमएमवायएस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव?

soybean mandi Bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर पीला 4200 4400
शिवपुरी बराड़ सोयाबीन 4000 4600
सागर बीना पीला 4350 4501
देवास देवास अन्य 3400 4500
विदिशा गंज बासौदा पीला 2800 4582
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 4196 4253
झाबुआ झाबुआ पीला 4200 4350
शाजापुर कालापीपल पीला 3950 4595
उज्जैन खाचरौद पीला 4100 4100
राजगढ़ खिलचीपुर पीला 4240 4240
हरदा खिरकिया पीला 4402 4402
राजगढ़ माचलपुर पीला 4100 4750
सागर मालथोन अन्य 3600 4075
टीकमगढ़ निवाड़ी पीला 4290 4300
खंडवा पंधाना अन्य 4100 4575
खरगोन सेगांव अन्य 4100 4281
बड़वानी सेंधवा पीला 4100 4100
सागर शाहगढ़ अन्य 4050 4200
रतलाम ताल सोयाबीन 4700 4700
उज्जैन उन्हेल सोयाबीन 4120 4360

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

भारी बारिश के साथ कहीं कहीं गिर सकते हैं ओले, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहाड़ों पर पूरी तरह से नजर आ रहा है। कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ बर्फबारी भी देखी गई है। पंजाब में तेज बारिश हो रही है साथ हीं कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे हैं। अब जल्दी ही हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी और पश्चिम मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश होगी। इन राज्यों में कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना दिखाई दे रही है। दक्षिण भारत में कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल सहित रॉयलसीमा में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी पूर्वी अरब सागर पर बना है जिसके प्रभाव से लक्षद्वीप में भारी बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर अब आएंगे एक के बाद एक कई पश्चिमी विक्षोभ जिससे जमकर बारिश और बर्फबारी होगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों और राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना है। एक दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। 20 और 21 तारीख तक इस तरह का मौसम बना रहेगा उसके बाद उत्तरी हवाएं मौसम को ठंडा करेंगे तथा सर्दी की शुरुआत हो जाएगी। महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में तेज बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

ट्रैक्टर थ्रेसर की खरीद पर मिल रहा अनुदान, जानें टॉप 5 थ्रेसर की पूरी जानकारी

tractor thresher

खेतीबाड़ी में कृषि मशीनरी का उपयोग बढ़ता जा रहा है। इनके उपयोग से लागत और श्रम दोनों की बचत होती है। इसके साथ ही खेती के दूसरों कामों के लिए भी समय बच जाता है। हालांकि सभी किसान भाई इन कृषि यंत्रों को खरीदने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। ऐसे में कृषि उपकरणों की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए सरकार किसानों के लिए एक खास योजना चला रही है।

केंद्र सरकार की ओर से देश के किसानों के लिए हर तरह की कृषि मशीनरी खरीदने पर 30% से 50% का अनुदान दिया जाता है। हालांकि सभी राज्यों में ये सब्सिडी अलग-अलग तय की गई है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के किसानों को ट्रैक्टर थ्रेसर की खरीद पर 50% का अनुदान दे रही है।

खेती में ट्रैक्टर थेसर की उपयोगिता

यह मशीन अनाज को काटने का काम करती है। इसकी मदद से फसल की भूसी और डंठल से बीज निकाला जाता है। सोयाबीन, गेहूं, मक्का, मटर और अन्य कई छोटे अनाज वाली फसलों की कटाई और गहाई के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। थ्रेसर को ट्रैक्टर से जोड़कर चलाया जाता है।

वैसे तो सरकार सभी प्रकार के थ्रेसर पर किसानों को सब्सिडी प्रदान कर रही है। इस लेख के जरिए आपको चुनिंदा 5 कंपनियों के ट्रैक्टर थ्रेसर के बारे में जानकारी देंगे, जो खेतीबाड़ी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं।

  • लैंडफोर्स ट्रैक्टर थ्रेसर

लैंडफोर्स कंपनी के पैडी थ्रेसर, मल्टीक्रोप थ्रेसर, हारम्भा थ्रेसर और मेज थ्रेसर बाजार में काफी लोकप्रिय है। ये उपकरण बड़े क्षेत्रफल में कम समय के साथ कटाई और गहाई का काम करने में सक्षम हैं।

  • दशमेश ट्रैक्टर थ्रेसर

दशमेश कंपनी के मेज थ्रेसर और पैडी थ्रेसर का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। मेज थ्रेसर की क्षमता 4000 से 6000 किलो प्रति घंटा है। जो कि अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। इसी तरह पैडी थ्रेसर धान की बढ़िया गहाई के लिए जाना जाता है।

  • महिंद्रा ट्रैक्टर थ्रेसर

इसके महिंद्रा थ्रेसर और महिंद्रा एम-55 किसान भाईयों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ये दोनों ही भूसी से अनाज अलग करने में एक्सपर्ट हैं। इन्हें खेत में किसी भी स्थान पर आसानी से ले जाया जा सकता है।  

  • केएस ग्रुप ट्रैक्टर थ्रेसर

इसके केएस ग्रुप थ्रेसर और मल्टीक्रॉप थ्रेसर बाजार में काफी प्रचलित है। मल्टीक्रॉप थ्रेसर की मदद से मूंगफली, मक्का, सोयाबीन, राजमा, गेहूंं के अलावा हरी और काली दाल की गहाई आसानी से की जा सकती है। वहीं केएस ग्रुप के थ्रेसर अपनी कार्य कुशलता के लिए जाना जाता है।

  • स्वराज ट्रैक्टर थ्रेसर

इसके पी 550 मल्टीक्रॉप थ्रेसर की मांग किसानों के बीच सबसे ज्यादा है। इसका प्रयोग दाल, सोयाबीन एवं गेहूं सहित फलियों वाली फसल के दाने अलग करने में किया जाता है। हालांकि इस उपकरण का वजन 1550 किलोग्राम है, जो की काफी ज्यादा है।

स्रोत: ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

20000 रुपये तक पहुंचे लहसुन के भाव, जानें मध्यप्रदेश की मंडियों का हाल

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर अकोदिया औसत 2000 13055
धार बदनावर (F&V) लहसुन 4500 9000
खरगोन बड़वाह अन्य 12000 18000
मन्दसौर दलौदा औसत 3500 15550
सीहोर इछावर लहसुन 6600 8800
रतलाम जावरा देसी 8500 20400
शाजापुर कालापीपल अन्य 4365 12825
ग्वालियर लश्कर (F&V) लहसुन 7000 9000
नीमच मनसा अन्य 6900 12910
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 5000 17000
सीहोर सीहोर अन्य 4700 13100
शाजापुर शाजापुर (F&V) अन्य 6000 12000
झाबुआ थांदला औसत 5000 6000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

अगले कुछ दिन भारी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों के आसपास पहुंच रहा है। इसके कारण जल्दी ही पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी शुरू हो जाएगी। अगले 24 घंटे में पंजाब में बारिश शुरू हो जाएगी उसके बाद हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दिल्ली तथा उत्तरी राजस्थान बारिश देखेंगे। 16 और 17 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां पश्चिम मध्य प्रदेश राजस्थान गुजरात के कुछ भागों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के बाकी भागों में भी दिखाई देंगे। मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ भागों में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। पूर्वी भारत शुष्क रहेगा उत्तर पूर्वी भारत में हल्की बारिश होगी परंतु दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

75% की सब्सिडी पर शुरू करें स्वरोजगार, महिलाओं को मिलेगा लाभ

Start self-employment on a 75% subsidy

एकल महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए सरकार परियोजना खर्च पर 75% सब्सिडी देने वाली है। यह योजना छत्तीसगढ़ के महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया जा रहा है। बता दें की 50 हजार से 2 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर हीं यह सब्सिडी मिलेगी, और 25% राशि बिना गारंटर ऋण के तौर पर दी जाएगी।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने इस विषय पर कहा कि “पहले साल में 500 महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित करवाया जाएगा। राज्य में करीब डेढ़ लाख एकल महिलाएं हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी कल्याण कोष से कार्यकर्ताओं को मिलने वाली 30 हजार रुपये की धनराशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया जाएगा। दोनों प्रस्तावों को अगली कैबिनेट में लाया जाएगा।” महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने शासकीय आवास पर विभागीय अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि दोनों प्रस्तावों को कैबिनेट में लाने के लिए सभी प्रकियाएं पूरी कर ली जाएं।

स्रोत: अमर उजाला

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
पन्ना अजयगढ़ देशी 2300 2320
भिंड आलमपुर अन्य 2320 2370
सतना अमरपाटन अन्य 2310 2325
धार बदनावर लोकवन 2400 3035
होशंगाबाद बानापुरा मिल गुणवत्ता 2301 2588
शिवपुरी बराड़ मिल गुणवत्ता 2190 2310
भोपाल बैरसिया पिस्सी 2000 2600
राजगढ़ छापीहेड़ा 147 औसत 2250 2350
ग्वालियर डबरा अन्य 2313 2500
मन्दसौर दलौदा मिल गुणवत्ता 2100 2910
डिंडोरी गोरखपुर मिल गुणवत्ता 2300 2300
सीहोर इछावर लोकवन 2611 2895
सीहोर इछावर मिल गुणवत्ता 2391 2437
सीहोर इछावर शरबती 3420 4600
सीहोर इछावर अन्य 2300 2391
होशंगाबाद इटारसी मिल गुणवत्ता 2346 2483
शाजापुर कालापीपल लोकवन 1985 2450
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1870 2190
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2530 3040
देवास खातेगांव अन्य 2100 2999
राजगढ़ खुजनेर 147 औसत 2300 2385
ग्वालियर लश्कर मिल गुणवत्ता 2380 2595
विदिशा लटेरी मिल गुणवत्ता 2285 2530
विदिशा लटेरी शरबती 2900 2900
देवास लोहारदा लोकवन 2381 2636
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 2470 3150
सतना नागोद दारा मिल गुणवत्ता 2290 2341
टीकमगढ़ पलेरा मिल गुणवत्ता 2240 2270
दमोह पथरिया लोकवन एमपी नंबर 1 2306 2401
मुरैना पोरसा मिल गुणवत्ता 2310 2325
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल गुणवत्ता 2268 2310
शिवपुरी रन्नौद 147 औसत 1850 2050
रतलाम रतलाम लोकवन 2433 3232
मुरैना सबलगढ़ देशी 2319 2389
खरगोन सनावद लोकवन 2494 2586
इंदौर सांवेर अन्य 2350 2700
सीहोर सीहोर लोकवन 2513 3022
सीहोर सीहोर एमपी शरबती 3000 4665
होशंगाबाद सेमरीहरचंद मिल गुणवत्ता 2205 2400
सिवनी सिवनी देशी 2150 2180
मन्दसौर शामगढ़ अन्य 2125 2321
शिवपुरी शिवपुरी अन्य 2100 2330
शाजापुर शुजालपुर अन्य 2150 2800
पन्ना सिमरिया 147 औसत 2250 2300
हरदा सिराली मिल गुणवत्ता 2360 2800
टीकमगढ़ टीकमगढ़ अन्य 2222 2440
रायसेन उदयपुरा लोकवन 2280 2420
उमरिया उमरिया अन्य 2100 2350

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share