कई स्वास्थ्य लाभ देता है अश्वगंधा, जानें इसके फायदे

Ashwagandha gives many health benefits
  • अश्वगंधा एक चमत्कारी औषधि के रूप में काम करती है। यह शरीर को बीमारियों से बचाने के अलावा दिमाग और मन को भी स्वस्थ रखती है।
  • अश्वगंधा का सेवन करने से दिल संबंधित बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
  • इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं।
  • इसका सेवन से दिल की मांसपेशियां मजबूत होती है और बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम होता है।

ऐसे ही अन्य घरेलु नुस्खे और कृषि से सम्बंधित हर जानकारी के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन एप के लेख। नीचे दिए गए शेयर बटन से इस लेख को अपने मित्रों के साथ साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान, जाने मौसम पूर्वानुमान

Weather Update Hot

मध्य भारत में पिछले कुछ दिनों से चल रही प्री-मानसून बारिश की गतिविधियां अब पूरी तरह से समाप्त हो चुकी हैं और आगे भी बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। अब ये क्षेत्र पूरी तरह से शुष्क ही बना रहेगा। मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में अगले दो-तीन दिनों के दौरान हीट वेव आ सकती है। तापमान का आंकड़ा 40 डिग्री को पार कर सकता है।

वीडियो स्रोत : स्काईमेट वीडियो

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश में 27 मार्च से शुरू होगी चना, मसूर, सरसों की एमएसपी पर खरीदी

On MSP the purchase of gram, lentil and mustard will start from March 27

रबी फसलों की कटाई का काम अब खत्म हो रहा है और ज्यादातर किसान अपनी उपज की बिक्री की तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी आई है। प्रदेश में चना, मसूर और सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खरीदी आगामी 27 मार्च से शुरू होने जा रही है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2021-22 के तहत एमएसपी पर चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी की तिथि पहले 22 मार्च निश्चित की गई थी। पर अचानक हुई बारिश को देखते हुए राज्य के कृषि विभाग ने इस तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है और अब यह प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होने जा रही है।

स्रोत: कृषक जगत

कृषि सलाहों और कृषि क्षेत्र से सम्बंधित हर जानकारी के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख पढ़ते रहें और अपनी फसल की सही बिक्री के लिए ग्राम व्यापार पर स्वयं खरीदारों के करें संपर्क।

Share

मध्य प्रदेश में अब तापमान में होगी वृद्धि, जानें मौसम पूर्वानुमान

Weather Forecast

मध्य भारत में पिछले कई दिनों से मौसम की गतिविधियां देखने को मिल रही थी और बारिश के साथ साथ तेज हवाएं भी चल रही थी। इसके साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली थी। हालाँकि अब मध्य भारत में धीरे धीरे तापमान बढ़ने की संभावना है जिससे मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। इसके साथ धूप भी तेज रहेगी और इन इलाकों में अगले एक हफ्ते तक मौसम की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेगी।

स्रोत : स्काईमेट वीडियो

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में 24 मार्च को क्या रहे फसलों के भाव

Mandi Bhaw Madhya Pradesh

 

मंडी फसल न्यूनतम अधिकतम
हरसूद सोयाबीन 4303 5630
हरसूद तुवर 4801 6001
हरसूद गेहूं 1599 1740
हरसूद चना 3400 4700
हरसूद मक्का 1257 1280
खरगोन कपास 4800 6400
खरगोन गेहूं 1650 1895
खरगोन चना 4315 4750
खरगोन मक्का 1231 1377
खरगोन सोयाबीन 5501 5660
खरगोन डॉलर चना 7000 7851
खरगोन तुवर 5681 5775
धामनोद गेहूं 1690 1800
धामनोद डॉलर चना 6700 7650
धामनोद मक्का 1051 1375
धामनोद कपास 4305 5500

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपने फसल की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़े।

Share

ग्रामोफ़ोन लेकर आया है ‘ग्राम व्यापार – फसलों का बाजार’

Gramophone's Gram Vyapar

ग्रामोफ़ोन एप की मदद से स्मार्ट खेती करने वाले किसानों के लिए ग्रामोफ़ोन एक और सौगात लेकर आया है जिसकी मदद से किसान घर बैठे मनपसंद खरीददार को सही रेट पर अपनी उपज बेच पाएंगे। इस सौगात का नाम है ‘ग्राम व्यापार’ जो ग्रामोफ़ोन एप पर एक नए फीचर के रूप में किसान भाइयों के लिए लाया गया है। इस नए फीचर को अपने एप पर पाने के लिए आपको अपना ग्रामोफ़ोन एप प्लेस्टोर पर जाकर अपडेट करना होगा।

लॉगिन के समय चुनें एप मोड

अपडेट करने के बाद जब आप एप खोलेंगे और लॉगिन करेंगे तब आपको चुनना होगा कि आप किसान हैं या फिर व्यापारी। जब आप “मैं किसान हूँ” चुनेंगे तब एप का मुख्य स्क्रीन खुल जाएगा।

मुख्य स्क्रीन से व्यापार स्क्रीन 

मुख्य स्क्रीन के निचले हिस्से के केंद्र में मौजूद गोल बटन से आप व्यापार विकल्प में चले जाएंगे। व्यापार विकल्प पर आपको खरीददार और विक्रेता की सूची नजर आएगी।

ऐसे बनाएं फसल बिक्री सूची

व्यापार स्क्रीन के दाहिने-निचले हिस्से में बने + के चिन्ह पर क्लिक कर आप अपनी फसल की बिक्री सूची तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको बेची जाने वाली सामग्री का नाम, मात्रा, भाव, बेचने की तारीखें व गुणवत्ता सम्बन्धी जानकारी दर्ज करनी होगी और आखिर में इसे प्रकाशित करना होगा। ऐसा करने से आपकी फसल की बिक्री सूची सफलतापूर्वक दर्ज हो जायेगी। 

ढूंढें भरोसेमंद खरीददार 

इसके साथ ही आप चाहें तो खरीददारों की सूची में जाकर खुद ही अपनी फसल के लिए सही और भरोसेमंद खरीददार ढूंढ सकते हैं। यहाँ आपको खरीददार द्वारा इच्छित फसल और उसकी गुणवत्ता संबंधी जानकारी के साथ फसल के भाव की भी जानकारी मिल जायेगी। खरीददार के संपर्क सूत्र यानी फोन नंबर पर आप स्वयं उनसे बात कर सकते हैं और अपनी फसल का सौदा तय कर सकते हैं।

तो कुछ इस प्रकार आप घर बैठे अपनी फसल का सौदा तय कर सकते हैं और अच्छा भाव प्राप्त कर सकते हैं। तो देर किस बात की, इस बार रबी फसलों की बिक्री ग्राम व्यापार से ही करें। ज्यादा जानकारी के लिए मिस्ड कॉल करें 1800-315-7470

Share

मध्य प्रदेश समेत इन इलाकों में बारिश की गतिविधियाँ जारी रहेगी, जानें मौसम पूर्वानुमान

Weather report

पिछले 24 घंटों से मध्य प्रदेश के साथ साथ विदर्भ, मराठवाड़ा में बारिश की गतिविधियाँ जारी हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश हुई है। आज भी इन इलाकों में बारिश की गतिविधियाँ जारी रहने की संभावना है। हालांकि धीरे धीरे मौसम की ये गतिविधियाँ काफी कम हो जाएंगी और छुटपुट बारिश की गतिविधियाँ मध्य प्रदेश के साथ विदर्भ, मराठवाड़ा और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में देखने को मिलेगी। इसके साथ ही इन इलाकों में तापमान कल से बढ़ने लगेगा।

स्रोत : स्काईमेट वीडियो

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

घर पर बनाएं प्राकृतिक रंग और मनाएं सुरक्षित होली

Make natural colors at home and celebrate safe Holi

लाल:

  • लाल चंदन पाउडर को पानी में मिला कर लाल रंग बनाएं।
  • अनार के छिलकों को पानी में उबालकर भी लाल रंग बनाया जा सकता है।

हरा:

  • सूखे मेहंदी पाउडर को आप सूखे हरे रंग की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • पालक, धनिया और पुदीने की पत्तियों का पेस्ट पानी में घोल कर गीला हरा रंग बनाएं।

नारंगी:

  • पलाश के फूलों को रात भर पानी में भिगोकर नारंगी रंग बनाएं।
  • हरसिंगार के फूलों को पानी में भिगोकर नारंगी रंग बनाया जा सकता है। 

पीला:

  • 50 गेंदे के फूलों को दो लीटर पानी में मिलाकर उबालें व रात भर भीगने दें। इससे पीला रंग तैयार होगा। 
  • 1 चम्मच हल्दी को 2 लीटर पानी में डालकर अच्छे से मिलाएं और गाढ़ा पीला रंग बनाएं।

त्योहारों के मौसम में आपकी फसलों का ग्रामोफ़ोन रखेगा ख्याल। तुरंत एप के मेरे खेत विकल्प से अपने खेतों को जोड़ें और हर कृषि समस्या की सूचना समय रहते पाएं।

Share

इस तारीख तक जरूर करवा लें रजिस्ट्रेशन, जल्द आएगी 2000 रुपये की क़िस्त

pradhan mantri kisan samman nidhi yojna

जिन किसानों ने अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है उनके पास अभी भी सात दिन का समय है। इस योजना के अंतर्गत आगामी 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चालू है अतः जो भी किसान इस योजना के पात्र हो सकते हैं वे रजिस्ट्रेशन करवा के 2000 रुपये प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप 31 मार्च तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं और आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है तो आने वाली 2000 रुपये की किस्त आपको अप्रैल महीने में मिल जायेगी।

बता दें की अब तक इस योजना के अंतर्गत केन्द्र सरकार ने किसानों के खातों में 7 किस्तें भेजी हैं और जल्द ही आठवीं क़िस्त भी किसानों के खातों में पहुँचने वाली है।

स्रोत: ज़ी न्यूज़

सरकारी योजनाओं से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख पढ़ते रहें और साथ ही पाएं कृषि से जुड़ी हर जानकारी अपने मोबाइल पर। नीचे दिए शेयर बटन के माध्यम से इस लेख को अपने दोस्तों से भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश के इन इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान

Weather report

मध्य प्रदेश के पूर्वी जिले के साथ साथ विदर्भ एवं मराठवाड़ा में हल्की बारिश होने की सम्भवना जताई जा रही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी हलकी बारिश देखने को मिल सकती है। इन सभी इलाकों में आने वाले दो दिनों में हलकी भारिश होते रहने की संभावना है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share