खेत के कोने कोने तक करें छिड़काव, मैजेस्टिक डबल मोटर बैटरी पम्प

Majestic double motor battery pump, usage method and features

ग्रामोफ़ोन आपके लिए लेकर आया है मैजेस्टिक डबल मोटर बैटरी पम्प जिसमें आपको सामान्य पम्प से कहीं अधिक विशेषताएँ मिलेंगे। इसकी पम्प क्षमता 20 लीटर की है। अगर इसे एक बार फुल चार्ज कर लिया जाए तो यह 20 से 25 राउंड छिड़काव कर सकता है।

इस पम्प के साथ आपको मिलेगा चार प्रकार का नोजल जो अलग अलग फसल में उपयोग के लिए मददगार होगा। इस पम्प का इस्तेमाल करते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान जरूर रखें और मास्क, स्पेशल चश्मे और दस्तानों का उपयोग जरूर करें।

इसका उपयोग करने के बाद इसे पानी से अच्छे से धो दें और फिर इसे बच्चों की पहुँच से दूर रखें। इस पम्प के बैटरी की एक महीने की उत्पादक वारंटी भी है। पर यह वारंटी तब लागू नहीं होगी जब आपके पम्प की बैटरी खराब उपयोग की वजह से टूट गई हो।

ख़ास ऑफर 

इस मानसून सीजन में ग्रामोफ़ोन मैजेस्टिक स्प्रे पंप के ऊपर ख़ास ऑफर भी लेकर आया है। इस ऑफर के अंतर्गत आपको मैजेस्टिक स्प्रे पंप की खरीदी पर एक आकर्षक दीवाल घड़ी और एक LED बल्ब बिलकुल फ्री मिलेगा।

खरीदी के लिए यहाँ क्लिक करें

कृषि एवं कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों व यंत्रों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के इन जिलों में आज भी हो सकती है भारी बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान

weather forecast

मध्य भारत के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी है। मध्य प्रदेश के दक्षिणी व पश्चिमी इलाकों जिनमें इंदौर, देवास, उज्जैन, धार, मंदसौर, रतलाम शामिल हैं, में अच्छी वर्षा की संभावना आज भी बनी हुई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र पर तेज बारिश होने की संभावना है। मानसून अब जल्दी ही पश्चिमी तट पर आगे बढ़ेगा। दक्षिण भारत सहित पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश जारी रहेगी। पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

वीडियो स्रोत: मौसम तक

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव?

soybean mandi Bhaw

सोयाबीन के भाव

मंडी

न्यूनतम

अधिकतम

बडनगर

6500

8011

बेतूल

5000

7530

भिकणगाव

6670

7109

छपीहेडा

4791

6701

इटारसी

5701

6801

खंडवा

6025

10025

खरगोन

6900

7090

कोलारस

5905

7350

नीमच

4500

7451

रतलाम

4800

6420

सारंगपुर

5450

6901

शाजापुर

4820

7165

स्योपुरकलान

6299

6299

उज्जैन

2600

8000

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

क्या चल रहे हैं देश भर में प्याज के मंडी भाव?

mandi bhaw of onion

वीडियो के माध्यम से देखें, देश भर के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं प्याज के भाव ?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

अब हिन्द महासागर में आएगा गुलाब तूफ़ान, जानें इससे जुड़ी पूरी खबर

Gulab storm

पिछले कुछ हफ़्तों में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में आये तूफ़ान ताऊ ते और यास ने भारत में खूब कहर मचाया। अब खबर है की हिन्द महासागर में जो अगला तूफ़ान होगा उसका नाम होगा गुलाब। जी हाँ, हालाँकि अभी ये तय नहीं है की यह तूफ़ान कब आएगा पर इसका नामकरण पहले ही कर लिया गया है। आइये वीडियो के माध्यम से जानते हैं की कैसे तूफानों का नामकरण होता है।

वीडियो स्रोत: प्रभात खबर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

सरसों तेल की कीमतों में आया भारी उछाल, एक साल में 55% तक बढ़ी कीमतें

huge hike in the prices of mustard oil

वर्तमान में देश के लगभग सभी राज्यों में सरसों तेल के दाम पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा हैं। इसकी मूल्य वृद्धि के कई कारण हैं। इन कारणों के साथ साथ वीडियो के माध्यम से जानिए कि इससे किसानों को किसी प्रकार का फायदा हो रहा है या नहीं?

वीडियो स्रोत: बीबीसी

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

पूरे मध्य प्रदेश में अब बढ़ेगी प्री मानसून बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान

weather forecast

मध्य प्रदेश के पूर्वी व दक्षिणी क्षेत्रों में कुछ दिनों से हलकी बारिश हो रही है अब यहाँ के ज्यादातर इलाकों में प्री मानसून गतिविधियों के कारण बारिश संभावना बढ़ रही है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित दक्षिण और उत्तर पूर्वी भारत में तेज बारिश के आसार।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

2 जून को मध्य प्रदेश में क्या रहे फसलों के भाव?

Madhya pradesh Mandi bhaw

सोयाबीन के भाव

मंडी

न्यूनतम

अधिकतम

भिकणगाव

6500

6918

छपीहेडा

6291

6500

खंडवा

5850

9003

खरगोन

6000

6920

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

नैनो यूरिया हुआ लॉन्च, एक बोरी खाद की जगह इस्तेमाल की जाएगी महज आधा लीटर

Nano Urea launched

इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने विश्व का पहला नैनो यूरिया लॉन्च किया है। यह लिक्विड यानी तरल अवस्था में होगा और किसान को एक बोरी यूरिया खाद की जगह इसकी सिर्फ आधे लीटर की मात्रा का इस्तेमाल करना होगा।

बता दें कि इसे स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है और इसकी कीमत 240 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर है। यह सामान्य यूरिया की कीमत से 10% कम दाम में उपलब्ध होगा।

IFFCO ने कहा है कि यह नैनो लिक्विड यूरिया 500 मिलीलीटर की बोतल में उपलब्ध होगा और सामान्य यूरिया की एक बोरी के समान कार्य करेगा। इससे किसानों की कृषि लागत कम होगी। बता दें कि नैनो यूरिया का निर्माण इसी महीने से शुरू हो जाएगा।

स्रोत: मनी कंट्रोल डॉट कॉम

कृषि एवं कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के इन क्षेत्रों में है बारिश की संभावना, जानें मौसम पूर्वानुमान

Weather report

मध्य प्रदेश के पूर्वी व दक्षिणी क्षेत्रों में आज हलकी बारिश की संभावना बन रही है साथ ही यहाँ आने वाले 1-2 दिनों में बारिश की गतिविधियां और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी भारत में कई स्थानों पर आंधी और बारिश के आसार बने हुए हैं। पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश के साथ बिजली की गरज चमक देखने को मिल सकती है। मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश होगी। केरल और कर्णाटक में भी बारिश की संभावना बन रही है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share