बस ग्रामोफ़ोन पर उपलब्ध है बंपर उपज देने वाली प्याज की ये किस्म, पढ़ें इसकी विशेषताएं
खरीफ सीजन में प्याज की खेती करने वाले किसान इस समय इस कश्मकश में हैं की वे बीज कौन सा चुनें? ग्रामोफ़ोन किसानों की इसी कश्मकश को दूर करने के लिए आज के इस लेख में एक बेहतरीन खरीफ प्याज की किस्म से जुड़ी जानकारियां देने जा रहा है। यह किस्म है हाइवेज की भुमी।
हाइवेज कम्पनी की भुमी खरीफ और पछेती खरीफ सीजन में लगाई जाने वाली एक उन्नत किस्म है। इस किस्म की परिपक्वता अवधि 140 से 150 दिन की होती है। इस किस्म के पौधे मजबूत होते हैं। इसके बल्ब आकार में गोल एवं लाल रंग के और चमकदार होते हैं तथा बल्ब का औसत वज़न 90 से 100 ग्राम तक रहता है।
यह किस्म आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो ना सिर्फ अच्छा उत्पादन देगी बल्कि उपज की गुणवत्ता भी ऐसी बेहतर होगी जिसे बाजार में अच्छा दाम मिलेगा। इस बार मध्य प्रदेश के किसानों के लिए ग्रामोफ़ोन ने विशेष तौर पर इस किस्म का चुनाव किया है। यह किस्म आपको सिर्फ ग्रामोफ़ोन पर ही मिलेगी। इसलिए देर ना करें और तुरंत इसकी खरीदी करें।
खरीदी करने के लिए यहाँ क्लिक करें
Shareकृषि एवं कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।
अब पूरे मध्य प्रदेश में होगी मानसून की झमाझम बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान
महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में भी मानसून का आगमन हो गया है और अब इसकी वजह से पूरे मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली सहित पंजाब हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश में आंधी बारिश तथा ओलावृष्टि की संभावना है। मुंबई में भी मूसलाधार बारिश के आसार हैं। मानसून अब तेजी से पूर्वी और उत्तर भारत की तरफ बढ़ेगा।
वीडियो स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
11 जून को मध्य प्रदेश की मंडियों में क्या रहे अलग अलग फसलों के भाव
मंडी |
फसल |
न्यूनतम |
अधिकतम |
मॉडल |
हरसुद |
सोयाबीन |
4800 |
6930 |
6703 |
हरसुद |
तूवर |
4500 |
5400 |
5301 |
हरसुद |
गेहूँ |
1599 |
1918 |
1642 |
हरसुद |
चना |
4350 |
4726 |
4500 |
हरसुद |
मूंग |
5600 |
6148 |
5990 |
हरसुद |
उरद |
3001 |
3100 |
3001 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
सोयाबीन |
6001 |
7781 |
7000 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
गेहूँ |
1571 |
2050 |
1810 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
मसूर |
5100 |
5100 |
5100 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
चना |
4690 |
5050 |
4870 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
डॉलर चना |
6550 |
7291 |
6920 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
मटर |
3000 |
4200 |
3600 |
रतलाम _(सेलाना मंडी) |
मेधी दाना |
6066 |
6500 |
6283 |
Shareअब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।
इंदौर मंडी में प्याज के भाव में जोरदार तेजी, जानें क्या रहे आज के मंडी भाव
वीडियो के माध्यम से देखें, मध्य प्रदेश के इंदौर मंडी में आज क्या रहे प्याज के भाव ?
वीडियो स्रोत: यूट्यूब
अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मानसून की भारी बारिश की संभावना
मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। छत्तीसगढ़ तेलंगाना तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त होने की संभावना। मानसून अब तेजी से आगे बढ़ेगा।
वीडियो स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
ग्राम प्रश्नोत्तरी में रोजाना दें एक आसान सवाल का जवाब और जीतें दीवाल घड़ी
ग्रामोफ़ोन एप पर आप सभी किसानों के लिए ग्राम प्रश्नोत्तरी की शुरुआत की गई है। इस प्रश्नोत्तरी के अंतर्गत हर रोज एक आसान प्रश्न पूछा जाता है। इस प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए जाते हैं जिसमे से सही विल्कप आपको चुनना होता है। सही विकल्प चुनने वाले सभी किसानों में से एक लकी किसान को दीवाल घड़ी उपहार स्वरुप दिया जाएगा।
यह ग्राम प्रश्नोत्तरी पूरे जून महीने चलेगा और हर रोज सही जवाब देने वाले लोगों में से एक लकी व्यक्ति को विजेता चुना जाएगा। विजेताओं की घोषणा हर तीसरे दिन की जायेगी। इसका मतलब ये हुआ की हर तीसरे दिन तीन विजेताओं की घोषणा ग्रामोफ़ोन एप के समुदाय सेक्शन में की जायेगी और विजेता की घोषणा के कुछ दिनों के बाद दीवाल घड़ी का पुरस्कार विजेताओं के घर तक पहुंचा दिया जाएगा।
ग्राम प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए आपको ग्रामोफ़ोन एप के बाएं ऊपरी कोने पर बने मेनू बार के माध्यम से प्रश्नोत्तरी विकल्प पर जाना होगा और वहां पूछे गए आसान प्रश्न का जवाब हर रोज देना होगा।
बस इतना काम कर के आप आकर्षक दीवाल घड़ी जीत सकते हैं। तो तुरंत ग्रामोफ़ोन एप के प्रश्नोत्तरी विकल्प पर जाएँ और आज पूछे गए प्रश्न का जवाब दें।
Shareड्रिप सिंचाई सिस्टम लगाने की पूरी विधि और जानें इसके फायदे
सिंचाई प्रक्रिया के लिए आज किसानों के लिए कई आधुनिक विकल्प हैं। इन्हीं विकल्पों में से एक है ड्रिप सिंचाई का, यह सिंचाई की एक बहुत ही उन्नत तकनीक है जिसके इस्तेमाल से पौधों को पानी की आपूर्ति बेहतर ढंग से होती है और पानी की बर्बादी भी नहीं होती है। इस सिंचाई प्रक्रिया में पानी बूंद-बूंद के माध्यम से पौधों तक पहुंचाया जाता है। आज के इस वीडियो में इसी उन्नत सिंचाई प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
वीडियो स्रोत: माइक्रो इरिगेशन
Shareस्मार्ट कृषि से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख रोजाना पढ़ें। इस लेख को शेयर बटन पर क्लिक कर अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
तय समय से सात दिन पहले मध्य प्रदेश पहुंचा मानसून, कई जिले में अलर्ट
महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में बारिश कराते हुए दक्षिण पश्चिम मानसून गुरुवार को मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गया। इस बार मध्य प्रदेश में मानसून ने अपने तय समय से सात दिन पहले दस्तक दे दी है। मानसून के मध्य प्रदेश पहुँचने के कारण भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई जिलों में भारी बारिश शुरू हो गई है।
मौसम विभाग के अनुसार बेतूल, मंडला, खंडवा, जबलपुर और शहडोल व आसपास के क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर/घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावनाएं हैं और भारी बारिश की भी संभावना बनी हुई है।
बता दें की मानसून की दस्तक से पहले ही मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में रुक रुक कर बारिश हो रही थी। अब मानसून के धीरे धीरे आगे बढ़ने के साथ भोपाल, सागर, ग्वालियर व इंदौर समेत नौ जिलों भी अगले दो दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है। गौरतलब है की मध्य प्रदेश में सामान्यतः मानसून 17 जून तक प्रदेश करता है हालाँकि इस बार पिछले कुछ वर्षों में यह पहली बार है की मानसून एक हफ्ते पहले पहुँच गया है।
स्रोत: अमर उजाला
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
शुरू हुआ नैनो यूरिया का उत्पदान, किसानों की लिए पहला ट्रक हुआ रवाना
पिछले दिनों इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने विश्व का पहला नैनो यूरिया लॉन्च किया था। अब खबर है की इस यूरिया का उत्पादन किसानों के लिए शुरू हो चुका है और सबसे पहले यह नैनो यूरिया गुजरात और उत्तर प्रदेश के किसानों को दिया जाएगा। इसके लिए नैनो यूरिया से भरा हुआ ट्रक रवाना कर दिया गया है। जल्द भी यह यूरिया मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों के किसानों के लिए भी भेजी जायेगी।
बता दें की यह यूरिया लिक्विड यानी तरल अवस्था में होगा और किसान को एक बोरी यूरिया खाद की जगह इसकी सिर्फ आधे लीटर की मात्रा का इस्तेमाल करना होगा। इसे स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है और इसकी कीमत 240 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर है। यह सामान्य यूरिया की कीमत से 10% कम दाम में उपलब्ध होगा।
IFFCO ने कहा है कि यह नैनो लिक्विड यूरिया 500 मिलीलीटर की बोतल में उपलब्ध होगा और सामान्य यूरिया की एक बोरी के समान कार्य करेगा। इससे किसानों की कृषि लागत कम होगी। बता दें कि नैनो यूरिया का निर्माण इसी महीने से शुरू हो जाएगा।
स्रोत: किसान समाधान
Shareकृषि एवं कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।