अगले एक हफ्ते मानसून पर लगा ब्रेक, मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी

monsoon rains

पश्चिमी हवाओं की वजह से मानसून पर एक हफ्ते के लिए ब्रेक लग गया है। इस वजह से मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में जो थोड़ी बहुत बारिश हो रही थी वो भी रुक सकती है। पंजाब हरियाणा दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों का मौसम भी शुष्क और गर्म बना रहेगा। वहीं उत्तर पूर्वी भारत में बारिश जारी रहेगी।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

JIO ला रहा है दुनिया का सबसे सस्ता 4G मोबाइल स्मार्ट फ़ोन

Jio is bringing the world's cheapest 4G mobile smart phone

देश की प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी JIO ने हाल ही में दुनिया का सबसे सस्ता 4G मोबाइल स्मार्ट फ़ोन लांच किया है जो आपको बेहद कम रेट पर आने वाले कुछ दिनों में बाजार में मिलने लगेंगे। वीडियो के माध्यम से इस मोबाइल से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करें।

वीडियो स्रोत: Biz Tak

ये भी पढ़ें: 70000 रुपये तक में आने वाली ये 5 बाइक हैं आपकी बजट के अनुकूल

ये भी पढ़ें: कम दाम में आ जायेंगे बेहतरीन क्वालिटी वाले ये स्मार्ट मोबाइल फ़ोन

आपकी जरूरतों से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए प्रतिदिन पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख और अपनी कृषि समस्याओं की तस्वीरें समुदाय सेक्शन में पोस्ट कर प्राप्त करें कृषि विशेषज्ञों की सलाह।

 

Share

मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश का दौर रहेगा जारी, जानें मौसम पूर्वानुमान

weather forecast

मध्य प्रदेश के उत्तरी जिलों को छोड़ कर लगभग पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी और उमस के बीच धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। जुलाई के पहले सप्ताह के अंत में मानसून आगे बढ़ सकता है। पूर्वी तथा उत्तर पूर्वी भारत के भागों में अच्छी बारिश जारी रहेगी। तेलंगाना, टटिया आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक के तटों पर तेज बारिश संभव है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

26 जून को इंदौर मंडी में क्या रहे प्याज, आलू, लहसुन के भाव?

Indore Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 26 जून के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज, आलू और लहसुन के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

कपास किसान बलराम जी ने ग्रामोफ़ोन की मदद से लागत आधा कर डबल मुनाफ़ा कमाया

Cotton farmer Balram made double profit by halving the cost with the help of Gramophone

कृषि लाभ का सौदा तभी बनता है जब खेती में लागत कम रहती है और मुनाफ़ा अच्छा होता है। कुछ ऐसी ही सफलता हासिल की बड़वानी जिले के राजपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले साली गांव के निवासी श्री बलराम काग ने जो पिछले कई साल से कपास की खेती करते आ रहे हैं। बलराम कपास की खेती पारंपरिक तरीके से करते थे। इसमें उन्हें कभी नुकसान तो कभी औसत स्तर का लाभ भी होता था।  पर बलराम इससे खुश नहीं थे और अपनी फसल से और ज्यादा उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रयासरत थे।

इसी दौरान बलराम ग्रामोफ़ोन के संपर्क में आये। इसके बाद उनकी खेती का तरीका पूरी तरह बदल गया। उन्होंने खेती की तैयारी और बुआई से लेकर कटाई तक के फसल चक्र में ग्रामोफ़ोन के कृषि विशेषज्ञों से कई बार सलाह प्राप्त की। इस दौरान विशेषज्ञों की सलाह पर ही उन्होंने सभी कृषि उत्पाद खरीदे और उनका उपयोग अपने खेतों में किया। ग्रामोफ़ोन से जुड़ने के बाद बड़वानी के इस कपास किसान बलराम काग की खेती भी लाभ का सौदा बन गई। जहाँ पहले उनकी लागत 2.5 लाख होती थी वहीं इस बार उन्हें महज 1.5 लाख लगाने पड़े और मुनाफ़ा भी पहले के 4.5 लाख से सीधा डबल होकर 9 लाख हो गया है।

अगर आप भी बलराम की तरह अपनी कृषि पद्धति में इसी प्रकार का बड़ा अंतर लाना चाहते हैं तो आप भी ग्रामोफ़ोन एप की अलग अलग सुविधाओं का लाभ उठायें और अपनी खेती को स्मार्ट बनायें।

फसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

स्प्रिंकलर, पाइप लाइन, विद्युत पम्प पर मध्य प्रदेश के किसानों को मिलेगी सब्सिडी

Farmers of Madhya Pradesh will get subsidy on sprinkler pipeline electric pump

स्प्रिंकलर सेट, पाइप लाइन सेट, विद्युत पम्प सेट आदि के उपयोग से फसलों को बेहतर सिंचाई मिलती है और किसान समृद्ध होते हैं। इन सिंचाई यंत्रों को किसानों को आसानी से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य सरकारों के द्वारा समय-समय सब्सिडी दी जाती है।

वर्तमान में मध्यप्रदेश कृषि विभाग की तरफ नेशनल फूड सिक्यूरिटी मिशन व बुंदेलखंड विशेष पैकेज योजना- दलहन के अंतर्गत किसानों से सब्सिडी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस योजना से प्रदेश के 6 जिले जिनमे सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी शामिल है के किसान लाभ ले सकते हैं। वहीं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (दलहन) और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (तिलहन व ऑइल पाम) के तहत सभी जिलों में सिंचाई यंत्रों के लिए किसान आवेदन कर सकते हैं।

योजना का लाभ उठाने के लिए किसान 22 जून 2021 से 04 जुलाई 2021 तक ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टलपर अपने आवेदन कर सकते हैं। आवदेन के लिए आधार कार्ड की कॉपी, बैंक पासबुक के प्रथम प्रष्ठ की कॉपी, जाति प्रमाण पत्र ( केवल अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कृषकों हेतु) एवं बिजली कनेक्शन का प्रमाण जैसे दस्तावेज लगेंगे।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

बस दो आसान स्टेप्स से जुड़ें खेती प्लस के ज़ूम क्लास से, जानें पूरी प्रक्रिया

Join the Zoom class of Kheti Plus in just two easy steps

खेती प्लस से जुड़े किसानों के लिए जल्द ही ऑनलाइन क्लास शुरू होने जा रही है। सभी किसान इस क्लास से जुड़ का इसका लाभ ले सकते हैं। यह क्लास ज़ूम एप के माध्यम से दी जायेगी अतः इस लेख के माध्यम से आपको ज़ूम एप पर होने वाली इस क्लास से जुड़ने की पूरी प्रक्रिया बताई जायेगी। 

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से ज़ूम एप डाउनलोड करना होगा। 

  • इसके बाद जब भी खेती प्लस क्लास का आयोजन होगा तब आपको इसकी पूर्व सूचना SMS और ग्रामोफ़ोन एप के नोटिफिकेशन के माध्यम से दी जायेगी। इस सूचना के साथ आपको ज़ूम क्लास का एक लिंक भी भेजा जाएगा। 

  • आपको क्लास के लिए तय किये गए समय पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करना होगा। बस लिंक पर क्लिक कर के आप क्लास में शामिल हो जाएंगे। 

Share

धनिया की खेती से महज डेढ़ महीने में की जा सकती है अच्छी कमाई

Do Coriander Farming and get good income in just one and a half months

धनिया की खेती कर के आप कम समय में अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। वीडियो के माध्यम से जानें धनियां की खेती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां।

वीडियो स्रोत: इंडियन फार्मर

कृषि क्षेत्री की ऐसी ही नई नई व महत्वपूर्ण जानकारी के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन एप के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन पर क्लिक कर अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मिर्च की फसल में उकठा रोग के प्रकोप का ऐसे करें नियंत्रण

Wilt disease management in chilli crop
  • मिर्च की फसल को उकठा रोग से भारी क्षति होती है। उकठा रोग फ्यूजेरियम फफूंद के कारण होता है इसलिए इसे फ्यूजेरियम विल्ट के नाम से भी जाना जाता है।

  • यह एक फफूंद जनित रोग है। यह फफूंद मिट्टी में लंबी अवधी तक रहते हैं। मौसम में होने वाला बदलाव भी इस रोग का प्रमुख कारण हैं।

  • विल्ट संक्रमण के लक्षण संक्रमित पौधों के सभी भागों पर देखे जा सकते हैं। इस रोग में पत्तियां नीचे की ओर झुक जाती हैं और पीली पड़कर सूख जाती हैं। पूरा पौधा सूख जाता है और मर जाता है।

  • इससे बचाव के लिए कासुगामायसिन 5% + कॉपर आक्सीक्लोराइड 45% WP@ 300 ग्राम/एकड़ या कासुगामायसिन 3% SL@ 400 मिली/एकड़ या थायोफिनेट मिथाइल 70% W/W @ 300 ग्राम/एकड़ या क्लोरोथालोनिल 75% WP@ 400 ग्राम/एकड़ की दर से छिड़काव करें।

  • जैविक उपचार के रूप में स्यूडोमोनास फ्लोरोसेंस @ 250 ग्राम/एकड़ छिड़काव के रूप में उपयोग करें।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिले में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना

weather forecast

मध्य प्रदेश के दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी जिले में अगले दो दिन बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत में आंधी के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में अच्छी मानसूनी वर्षा जारी रहेगी।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share