घर बैठे बेचें अपनी फसल, जानें ग्राम व्यापार पर कैसे बनाते हैं बिक्री सूची

Gramophone Gram Vyapar

ग्रामोफ़ोन एप की मदद से स्मार्ट खेती करने वाले किसान अब ग्राम व्यापार के माध्यम से घर बैठे मनपसंद खरीददार को सही रेट पर अपनी उपज बेच रहे हैं। फसल बेचने के लिए किसानों को अपनी फसल की बिक्री सूची बनानी होती है। आइये जानते हैं आखिर यह बिक्री सूची बनाई कैसे जाती है?

  • ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार पर जाने के बाद आपको मुख्य स्क्रीन पर खरीददार और विक्रेता की सूची नजर आएगी।

  • व्यापार स्क्रीन के दाहिने-निचले हिस्से में बने + के चिन्ह पर क्लिक कर आप अपनी फसल की बिक्री सूची तैयार कर सकते हैं।

  • इसके लिए आपको बेची जाने वाली फसल का नाम, मात्रा, भाव, बेचने की तारीखें व गुणवत्ता सम्बन्धी जानकारी दर्ज करनी होगी और आखिर में इसे प्रकाशित करना होगा।

  • ऐसा करने से आपकी फसल की बिक्री सूची सफलतापूर्वक दर्ज हो जायेगी।

अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

तो कुछ इस तरह आप बड़ी ही आसानी से अपनी फसल का बिक्री सूची बना सकते हैं। इस सूची को देखकर खरीददार आपको स्वयं सम्पर्क करेंगे और आपसे सौदा तय करने के लिए बात करेंगे।

बिक्री सूची बनाने के लिए यहाँ क्लिक करें ? बिक्री सूची बनायें 

Share

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

15 और 16 फरवरी के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्वी भागों सहित उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड में हल्की बे-मौसम बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है तथा कुछ स्थानों पर बादल गरज सकते हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मुफ्त बिजली कनेक्शन में यह योजना होगी सहायक, जानें आवेदन प्रक्रिया

Saubhagya Yojana

देश के सभी घरों में बिजली की सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की तरफ से सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य योजना) आरम्भ की गई थी। इस योजना की शुरुआत 25 सितंबर, 2017 के दिन की गई थी। इस योजना के माध्यम से मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, जनता की सुरक्षा और संचार के साधन को और बेहतर बनाना है।

इस योजना के अंतर्गत साल 2011 की सामाजिक-आर्थिक जनगणना में शामिल लोग मुफ्त बिजली कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर किसी व्यक्ति का नाम सामाजिक-आर्थिक जनगणना में नहीं है वे सिर्फ 500 रुपये में बिजली का कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।

स्रोत: पत्रिका

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

किन फसलों के भाव में आ सकती है तेजी, देखें विशेषज्ञों की समीक्षा

The prices of which crops will increase in the coming week

वीडियो के माध्यम से जानें आने वाले दिनों में किस फसल के भाव में आ सकती है तेजी।

वीडियो स्रोत: मार्केट टाइम्स टीवी

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

मध्य भारत में बारिश और पहाड़ों पर हिमपात के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

4 फरवरी से लेकर 21 फरवरी के बीच तीन पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों को प्रभावित करेंगे। दिल्ली सहित पंजाब हरियाणा राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश में दिन के तापमान बढ़ेंगे। उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की बारिश तथा दक्षिणी तमिलनाडु केरल लक्षद्वीप और अंडमान में भी हल्की बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

सरकार देगी 15 लाख लाख रूपये, किसान शुरू कर सकते हैं कृषि व्यवसाय

Pradhan Mantri Kisan FPO Scheme

किसानों की आमदनी में वृद्धि करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। ऐसी ही एक महत्वपूर्ण योजना है प्रधान मंत्री किसान एफपीओ योजना जिसके अंतर्गत किसानों को कृषि से संबंधित व्यवसाय शुरू करने के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती है।

किसानों को नया कृषि से सम्बंधित बिजनेस शुरू करने के लिए इस योजना के तहत 15 लाख रुपये मुहैया कराई जाती है। इस योजना के अंतर्गत फॉर्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को 15 लाख रुपये उपलब्ध कराये जाएंगे।

इस योजना के माध्यम से सम्पूर्ण देश के किसानों को नया कृषि से सम्बंधित बिजनेस शुरू करने के लिए वित्तीय मदद दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए 11 किसान मिलकर एक संगठन या कंपनी बना सकते हैं। इसके अंतर्गत किसानों को कृषि से संबंधित उपकरण या फर्टिलाइजर्स, बीज या दवाएं पाने में काफी आसानी होगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

प्याज भाव में तेजी कायम, देखें 12 फरवरी को इंदौर मंडी में क्या रहे भाव?

Indore onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 12 फरवरी के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

चंदन की खेती से बनें लखपति, कमाएं 60 लाख हर महीने

Become a millionaire by cultivating sandalwood

हर महीने 60 लाख रूपए तक की कमाई सुनकर आपको यकीन नहीं आ रहा होगा पर ये सच है। आप यह कमाई चन्दन की खेती कर के कमा सकते हैं। चंदन की मांग ना सिर्फ अपने देश में बल्कि विदेशों में भी खूब रहती है। इसीलिए इसकी खेती से अच्छा मुनाफा अर्जित किया जा सकता है।

ऐसे कई किसान हैं जो चंदन की खेती से अच्छी कमाई कर रहे हैं। इनमे से एक किसान हैं उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के निवासी उत्कृष्ट पांडेय। इन्होने महज 1 लाख रूपए से चंदन का व्यापार शुरू किया और उनकी मासिक आमदनी 60 से 80 लाख रूपए हो गई है।

हरियाणा के सुरेंद्र ने भी सिर्फ 1 लाख रूपए से चंदन की खेती शुरू की वो भी बहुत ही छोटे स्तर पर। उन्हें भी बेहद कम समय में अच्छा मुनाफा मिलने लगा। सुरेंद्र और उत्कृष्ट की तरह ही कई उदाहरण है जो ऐसा कर रहे हैं।

बता दें की चंदन की खेती दो तरह से होती है जिनमे एक परंपरागत तरीका है और दूसरा ऑर्गोनिक तरीका है। भारत चंदन की लकड़ी की कीमत 8 से 10 हजार रूपए वहीं विदेशों में 20 से 22 हजार रूपए होती है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्री की ऐसी ही नई नई व महत्वपूर्ण जानकारी के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन एप के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन पर क्लिक कर अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

कम कृषि खर्च में किसान हुआ मालामाल, ग्रामोफ़ोन ने खेती बना दी आसान

Gramophone made farming easier

आज के इस वीडियो के माध्यम से हम देखेंगे कि कैसे किसान श्री तूफान सिंह देवड़ा जी ने प्याज, लहसुन एवं आलू की फसल में समृद्धि किट का उपयोग कर स्वस्थ एवं गुणवत्तायुक्त जबरदस्त पैदावार प्राप्त की है। वीडियो के माध्यम से देखें पूरी कहानी।

Share

कुछ क्षेत्रों बारिश और कुछ क्षेत्र रहेंगे शुष्क, देखें मौसम पूर्वानुमान

Weather Forecast

फरवरी के महीने में लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ आने से कई राज्यों में बारिश तथा बेमौसम बारिश हुई पहाड़ों पर भारी हिमपात हुआ। अब इन पश्चिमी विक्षोभ के ऊपर ब्रेक लगेगा तथा अगले 1 सप्ताह तक कोई बहुत सशक्त पश्चिमी विक्षोभ नहीं आएगा। उत्तर पश्चिम, मध्य तथा पूर्वी भारत का मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर के साथ-साथ तमिलनाडु और केरल में बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share