ये हैं साल 2022 के टॉप 5 ट्रैक्टर, इसके उपयोग से खेती होगी आसान

top 5 tractors of the year 2022

ट्रैक्टर किसानों का ख़ास दोस्त होता है जिसकी मदद से बड़े बड़े कृषि कार्य कम समय में पूरे किए जा सकते हैं। पर किसान इस बात को लेकर हमेशा थोड़े भ्रमित रहते हैं की वे कौन सा ट्रैक्टर खरीदें। इसीलिए आज के इस लेख में आप जानेंगे साल 2022 के टॉप 5 ट्रैक्टर कौन कौन से हैं और इनकी क्या क्या खूबियां हैं!

महिंद्रा ट्रैक्टर
भारतीय किसानों के बीच महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर काफी प्रसिद्ध हैं। इसके अंतर्गत 15-75 एचपी तक के ट्रैक्टर के अलग-अलग मॉडल के साथ साथ MAHINDRA JIVO 225 DI 4WD जैसे कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर भी बनाती है। यह बागवानी करने वाले किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

टैफे
टैफे भारत के टॉप 10 ट्रैक्टर ब्रांडों में शामिल है। टैफे का सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर मॉडल Eicher और Massey Ferguson है। इसमें Eicher ट्रैक्टर 18 से 55 HP तक के अलग-अलग मॉडल उपलब्ध करवाता है।

सोनालिका
प्रसिद्ध ट्रैक्टर निर्माता कंपनी सोनालिका के ट्रैक्टर भी किसानों के बीच खूब पसंद किये जाते हैं। इस कंपनी के 20HP से लेकर 90HP तक के ट्रैक्टर भारतीय बाजारों में खरीदने के लिए उचित मूल्य पर उपलब्ध हो जाएंगे।

कुबोटा कृषि यंत्र भारत प्रा लिमिटेड
यह कंपनी भारत में ट्रैक्टर व अन्य कृषि मशीनों का निर्माण करती है। यह 21-55 HP के बीच के ट्रैक्टर का निर्माण करती है, साथ ही विश्व स्तरीय मिनी ट्रैक्टर भी यह कंपनी बनाती है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

देखें आज रतलाम मंडी में क्या रहे नए गेहूँ के भाव?

wheat

नए गेहूँ के भाव में आज कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की आज मंडी में कैसा चल रहा है गेहूँ का भाव !

स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

सोयाबीन भाव में तेजी जारी, देखें 22 फरवरी को रतलाम मंडी के भाव

Mandsaur Mandi Soybean Rate,

सोयाबीन भाव में आज कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की आज मंडी में कैसा चल रहा है सोयाबीन का भाव !

स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

ग्रामकैश रेफरल रेस में हुआ जबरदस्त मुक़ाबला, पहले हफ्ते बनें 5 विजेता

Gramcash Referral Race

ग्रामकैश रेफरल रेस प्रतियोगिता के अंतर्गत बहुत सारे किसान भाई भाग ले रहे हैं और ग्रामोफ़ोन रेफरल प्रोग्राम के माध्यम से अपने किसान मित्रों को ग्रामोफ़ोन ऐप से जोड़ रहे हैं। इससे किसान भाई खूब सारे ग्रामकैश की कमाई कर रहे हैं। आज के इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे ग्रामकैश रेफरल रेस के पहले हफ्ते में टॉप 5 में रहकर कौन से किसान बन गए हैं विजेता और जीतें हैं आकर्षक इनाम।

देखें पहले हफ्ते के टॉप 5 किसान

ग्रामकैश रेफरल रेस प्रतियोगिता आगामी 28 फरवरी तक जारी रहेगा और आप सभी किसान भाई ज्यादा से ज्यादा किसान मित्रों को रेफरल प्रक्रिया के माध्यम से ग्रामोफ़ोन ऐप से जोड़ें। सबसे ज्यादा ग्रामकैश जीतने वाले टॉप 5 प्रतिभागी किसान को अगले हफ्ते भी दिए जाएंगे आकर्षक पुरस्कार। साथ ही आप अर्जित किये गए ग्रामकैश की मदद से ग्रामोफ़ोन ऐप के माध्यम से आकर्षक डिस्काउंट के साथ कृषि उत्पादों की खरीदी भी कर सकते हैं।

तो देर किस बात की ‘ग्रामकैश रेफरल रेस’ में सबसे आगे रहने के लिए रेफरल प्रक्रिया किसान मित्रों को जोड़ते जाएँ और ज्यादा से ज्यादा ग्रामकैश अर्जित कर ग्रामोफ़ोन ऐप के ‘ग्राम बाजार’ से भारी छूट पर कृषि उत्पादों की खरीदी संग उपहारों की सौगात भी जीतते जाएँ।

Share

इंदौर मंडी में 22 फरवरी को क्या रहे प्याज भाव?

Indore onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 22 फरवरी के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

सावधान, नाइट्रोजन की अधिकता से फसलों को नुकसान!

Damage to crops due to excess nitrogen
  • प्रिय किसान भाइयों जैसा की आप जानते हैं नाइट्रोजन की कमी से फसलों में नुकसान होता है उसी प्रकार इसकी अधिकता से भी नुकसान देखने को मिलता है। नाइट्रोजन की अधिकता से होने वाले नुकसान निम्न है – 

  • नाइट्रोजन की अधिकता से पौधे अधिक बढ़ते है व गिरने लगते है। 

  • फसल देरी से पकती है क्योंकि अधिक नाइट्रोजन ग्रहण कर फसल काफी समय तक हरी बनी रहती है। 

  • भूसे की मात्रा दाने की अपेक्षा बढ़ती है। 

  • पौधों पर कीटों व बीमारियों का आक्रमण बढ़ जाता है। 

  • पौधों में कोमलता व कोशिका भित्ति पतली होने के कारण पाला व सूखा सहन करने की शक्ति भी पौधे में कम हो जाती है। 

  • सब्जियों व अन्य फसलों के भंडारण गुणों में कमी आ जाती है। 

  • गन्ने की फसल में अधिक नाइट्रोजन से शक्कर की मात्रा घटती है।

  • आलू, प्याज जैसी फसलों में वानस्पतिक वृद्धि अधिक होकर कंद की पैदावार कम होती है।

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

यह किट दिलाएगी तरबूज की बंपर पैदावार

Add Samriddhi kit to watermelon crop and extract tremendous yield

कृषि एवं कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।

Share

कई क्षेत्रों में बारिश और हिमपात की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर 22 से 24 फरवरी के बीच भारी हिमपात दे सकता है। 22 और 23 फरवरी के दौरान पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में बारिश संभव है। हरियाणा और पंजाब के शेष भागों सहित दिल्ली तथा उसके आसपास के इलाकों में भी छुटपुट वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर में जारी बारिश अब थम जाएगी। 24 फरवरी से मध्य और पूर्वी भारत में फिर बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

इंदौर मंडी में 21 फरवरी को लहसुन के भाव क्या रहे?

Mandsaur garlic Mandi bhaw,

वीडियो के माध्यम से देखें, मध्य प्रदेश के इंदौर मंडी में आज क्या रहे लहसुन के भाव?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

 

Share

कच्चा बादाम बेचने वाला कैसे पूरे देश में हो गया प्रसिद्ध, देखें वीडियो

How the seller of Kachha Badam became famous all over the country

आजकल की डिजिटल होती दुनिया में कब कौन प्रसिद्धि प्राप्त कर ले कुछ नहीं कहा जा सकता है। सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के माध्यम से कई ऐसे लोग हैं रातों-रात फेमस हो गए। इन्हीं फेमस लोगों में एक नया नाम है भुबन बादायकर जी का जिन्होंने प्रसिद्ध ‘कच्चा बादाम’ गाना गाया और फिर रातों रात प्रसिद्ध हो गए। आइये वीडियो के माध्यम से जानतें हैं ये कैसे प्रसिद्ध हुए और इनकी पूरी कहानी क्या है?

स्रोत: वन इंडिया

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को शेयर बटन के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ साझा करें।

Share