चने में उकठा रोग के नियंत्रण के उपाय:-चने में उकठा रोग फ्यूजेरियम ओक्सीस्पोरस फफुद के कारण होता है गर्म व नमी वाला वातावरण इसके लिए अनुकूल होता है इस बीमारी के रोकथाम के लिए निम्न सावधानिया रखनी पड़ती है | 
- छ: वर्षीय फसल चक्र अपनाए|
 
- मानसून में खेत की नमी को संरक्षित करे |
 
- गहरी जुताई (6-7 इन्च) करके खेत को समतल करे |
 
- रोग मुक्त बीज का प्रयोग करे |
 
- रोग प्रतिरोधी किस्में लगाये|
 
- कार्बोक्सीन 37.5 % + थायरम 37.5 % @ 3 ग्राम/किलो बीज या ट्रायकोडर्मा विरिडी @ 5 ग्राम/किलो बीज से बीज उपचार करे|
 
- जब तापमान अधिक हो जब बुआई ना करे| अक्टूबर के दुसरे व तीसरे सप्ताह में बुआई करे |
 
- सिचाई नवम्बर-दिसम्बर में करे |
 
- माइकोराइज़ा @ 4 किलो प्रति एकड़ 15 दिन की फसल में भुरकाव करें|
 
- फूल आने से पहले थायोफिनेट मिथाईल 75% @ 300 ग्राम/एकड़ का स्प्रे करें|
 
- फली बनते समय प्रोपिकोनाज़ोल 25% @ 125 मिली/एकड़ का स्प्रे करें|
 
नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें। 
Share