लहसुन के भाव 17000 रुपये के पार, देखें अपने नजदीकी मंडियों का हाल

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर (F&V) लहसुन 7000 10000
खरगोन बड़वाह अन्य 7500 17000
भोपाल भोपाल (F&V) अन्य 6000 15500
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा (F&V) देसी 7200 7800
मन्दसौर दलौदा औसत 3500 15000
जबलपुर जबलपुर (F&V) देसी 2200 2600
नीमच जावद अन्य 5200 5200
शाजापुर कालापीपल अन्य 4575 16190
होशंगाबाद पिपरिया औसत 9000 16000
इंदौर सांवेर अन्य 8000 10000
सिवनी सिवनी औसत 7000 8000
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 8500 13500

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

टमाटर की फसल में जीवाणु धब्बा रोग के लक्षण एवं नियंत्रण के उपाय!

Symptoms and control measures of bacterial spot disease in tomato crops!
  • टमाटर की फसल में जीवाणु धब्बा एक विनाशकारी रोग है। यह टमाटर के पौधे के सभी हिस्सों को प्रभावित कर सकता है, जिसमें पत्तियां, तना और फल शामिल हैं।

  • इसके प्रकोप की शुरुआती अवस्था में टमाटर के पत्ती पर पानी से लथपथ गोलाकार धब्बे दिखाई देते हैं।

  • सामान्य तौर पर ये गोलाकार धब्बे गहरे भूरे से काले रंग के पत्तियों और तनों पर होते हैं।  धीरे धीरे ये धब्बे आपस में जुड़कर बड़ा आकार लेते हैं और पत्ती पीली पड़ जाती है।

  • हरे फलों पर यह धब्बे आमतौर पर छोटे, उभरे हुए और छाले जैसे होते हैं। जैसे-जैसे फल पकते हैं, धब्बे बड़े हो जाते हैं और भूरे, खुरदुरे हो जाते हैं। जिससे फल की क्वालिटी ख़राब हो जाती है।

नियंत्रण के उपाय 

इस रोग के नियंत्रण के लिए तमिलनाडु एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के अनुसार धानुकोप (कॉपर ऑक्सिक्लोराइड 50% डब्ल्यूपी) @ 1 किग्रा + सिलिकोमैक्स गोल्ड @ 50 मिली प्रति एकड़, 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

तमिलनाडु से लेकर पश्चिम बंगाल तक मूसलाधार बारिश की है संभावना। उड़ीसा के तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है। समुद्र में ऊंची लहरें उठाएंगे तथा तेज हवाएं चलेंगी। डीप डिप्रेशन का असर कई राज्यों पर दिखाई देगा। पहाड़ों पर फिलहाल कोई भी मौसम गतिविधि नहीं होगी। पहाड़ों सहित उत्तर, पश्चिमी, तथा मध्य भारत का मौसम सूखा रहेगा। दिल्ली का प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में बना रहेगा। दिल्ली सहित गंगा के मैदानी क्षेत्रों में हवा की दिशा बदलकर अब पूर्वी हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के भाव 6100 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट पीला 4500 5100
आलीराजपुर आलीराजपुर अन्य 4400 5000
धार बदनावर पीला 3850 6150
बुरहानपुर बुरहानपुर अन्य 4800 5031
देवास देवास अन्य 4901 5100
धार धार पीला 4875 4875
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 4689 4910
शाजापुर कालापीपल पीला 4725 5090
देवास कन्नोड सोयाबीन 4200 4500
शाजापुर नलकेहड़ा अन्य 5000 5000
खंडवा पंधाना अन्य 4700 4800
छिंदवाड़ा पंधुरना अन्य 5000 5000
बड़वानी सेंधवा पीला 4411 5090

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

सिंचाई की नई तकनीक ड्रिप सिंचाई से पानी की हर बूँद का खेतों में होगा इस्तेमाल

Drip irrigation
  • फसल से अच्छा उत्पादन प्राप्त करने में पानी की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण कारक होता है। पर लगातार बढ़ती हुई आबादी और जलवायु परिवर्तन के कारण ज़मीन में उपलब्ध जल की मात्रा कम होती जा रही है।

  • पानी की कमी के कारण लगातार फसलों के उत्पादन में कमी हो रही है। इसी समस्या के समाधान के लिए ड्रिप सिंचाई पद्धति की शुरुआत हुई जो कि, किसानों के लिए एक वरदान साबित हुआ है।

  • इस विधि में पानी को स्रोतों से प्लास्टिक की नलियों द्वारा सीधा पौधों की जड़ों तक पहुंचाया जाता है और साथ ही उर्वरकों को भी इनके माध्यम से पौधों की जड़ों तक पहुंचाया जाता है। ऐसा करने की प्रक्रिया फर्टिगेशन कहलाती है।

  • अन्य सिंचाई प्रणाली की तुलना में यह पद्धति 60-70% पानी की बचत करती है।

  • ड्रिप सिंचाई के माध्यम से पौधों को अधिक दक्षता के साथ पोषक तत्त्व उपलब्ध करवाने में मदद मिलती है।

  • ड्रिप सिंचाई के माध्यम से पानी का अप-व्यय (वाष्पीकरण एवं रिसाव के कारण) को रोका जा सकता है।

  • ड्रिप सिंचाई में पानी सीधे फसल की जड़ों में दिया जाता है। जिस कारण आस-पास की जमीन सूखी रहने से खरपतवार विकसित नहीं हो पाते हैं।

स्मार्ट कृषि से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख रोजाना पढ़ें। इस लेख को शेयर बटन पर क्लिक कर अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

आने वाला है साइक्लोन, जिसके प्रभाव से हो सकती है भारी बारिश

know the weather forecast,

अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के तटीय इलाकों और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को कवर कर लेंगी। उधर दिल्ली और एनसीआर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में फिलहाल कोई खास सुधार की उम्मीद नहीं है।

स्रोत: किसान तक

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

इस योजना से महिलाएं बनेंगी लखपति, सरकार देगी स्वरोजगार

Bihan scheme

हमारे देश में महिलाएं काम तो बहुत ज्यादा करती हैं पर उनके काम को कभी पहचान नहीं मिल पाती। अक्सर महिलाएं घरों में हर काम करती है या फिर खेतों में भी काम करती है पर घर के काम को पहचान नहीं मिलती और खेतों में किये गए काम का पूरा श्रेय पुरुषों को मिल जाता है। बात अगर बाहरी क्षेत्र के काम की करें तो यहाँ भी महिलाएं एक बड़ी अहम भूमिका निभा रही हैं। हालाँकि ग्रामीण महिलाएं बाहरी क्षेत्र के कामों में फिट नहीं हो पातीं है और इसके पीछे उनका अनस्किल्ड होना जिम्मेवार होता है। बहरहाल इसी समस्या को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने राष्‍ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत “लखपति दीदी योजना” शुरू की है ।

इस योजना के तहत देश में 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इस योजना के शुरू होने से पहले हीं ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ योजना चला रही है। इस योजना की मदद से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को स्वंय सहायता समूह से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके माध्यम से महिलाओं को रोजगार के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

‘बिहान’ योजना के अंर्तगत कृषि सखी, पशु सखी, महिला किसान क्रेडिट कार्ड, बैंक सखी, बकरी पालन, मधुमक्‍खी पालन, न्‍यूट्री गार्डन प्रमोशन, बैंक मित्र जैसे विभिन्न रोजगार के लिए महिलाओं को तैयार किया जाता है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर अन्य 2125 2125
सतना अमरपाटन अन्य 2360 2475
मुरैना बनमोरकलां 147 औसत 2400 2400
खरगोन भीकनगांव लोकवन 2300 2980
भिंड भिंड मिल गुणवत्ता 2500 2500
सागर जैसीनगर मिल गुणवत्ता 2290 2310
शाजापुर कालापीपल लोकवन 2060 2485
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1970 2175
शाजापुर कालापीपल सांसद शरबती 2545 2965
खंडवा खंडवा लोक-1 2425 3093
शिवपुरी रन्नौद 147 औसत 1850 2050
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 2526 2526
उज्जैन उज्जैन लोकवन 1871 3360
उमरिया उमरिया अन्य 2200 2300

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

मटर में पाउडरी मिल्ड्यू की समस्या एवं नियंत्रण के उपाय!

Powdery mildew problem and control measures in pea crop

क्षति के लक्षण: पाउडरी मिल्ड्यू रोग के लक्षण पत्तियों, कलियों, टहनियों व फूलों पर सफेद पाऊडर के रूप में दिखाई देता हैं। पत्तियों की दोनों सतह पर सफेद रंग के छोटे-छोटे धब्बे नजर आते हैं जो धीरे-धीरे फैलकर पत्ती की दोनों सतह पर फैल जाते है। रोगी पत्तियां सख्त होकर मुड़ जाती हैं। अधिक संक्रमण होने पर पत्तियां सूख कर झड़ जाती हैं।

नियंत्रण के उपाय: इस रोग के नियंत्रण के लिए, धानुस्टीन (कार्बेन्डाजिम 50% डब्ल्यूपी) @ 100 ग्राम या वोकोविट (सल्फर 80% डब्ल्यूडीजी) @ 1 किलो + सिलिकोमैक्स गोल्ड @ 50 मिली प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

खेतीबाड़ी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की है संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया और एक चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र बना है। इन दोनों के प्रभाव से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश हो सकती है। लो प्रेशर एरिया जल्दी ही डिप्रेशन और उसके बाद डीप डिप्रेशन के रूप में सशक्त हो जाएगा। अभी फिलहाल इसके तूफान बनने की संभावना कम है। दीपावली की रात से उत्तर भारत के कई शहरों में वायु प्रदूषण अपने चरम पर पहुंच चुका है। दिल्ली में वायु की गुणवत्ता बहुत ज्यादा खराब स्थिति में है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share