तरबूज एवं खरबूज़ की बुवाई से पहले खेत की तैयारी में इन बातों का रखें ध्यान!

Watermelon and Muskmelon field preparation

तरबूज़ एवं खरबूज़ की बुवाई के लिए रेतीली तथा रेतीली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है। पौधों की अच्छी बढ़वार एवं जड़ विकास के लिए, मिट्टी का भुरभुरा होना आवश्यक है। सामान्यतः पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से करें एवं इसके बाद, गोबर की खाद @ 4 टन + स्पीड कम्पोस्ट @ 4 किग्रा + नीम की खली/केक @ 100 किग्रा, प्रति एकड़ के हिसाब से खेत में समान रूप से भुरकाव करें। इसके बाद 2-3 जुताई हैरो की सहायता से करें। खेत में मौजूद, अन्य अवांछित सामग्री को हटा दें, अगर मिट्टी में नमी कम हो तो पहले पलेवा करें, फिर खेत की तैयारी करें, और आखिर में पाटा चलाकर खेत समतल बना लें। 

पोषक तत्व प्रबंधन 

फसल रोपाई/बुवाई के समय, डीएपी 50 किग्रा + बोरोनेटेड एसएसपी दानेदार 75 किग्रा + एमओपी 75 किग्रा +  मल्टीज़िंक (जिंक सल्फेट 10 किग्रा) + मैग्नीशियम सल्फेट 10 किग्रा + तरबूज़/खरबूज़ समृद्धि किट – टीबी 3 (एनपीके कंसोर्टिया) @ 3 किलोग्राम +  ताबा जी (जिंक सोल्यूब्लाज़िंग बैक्टेरिया) @ 4 किलोग्राम + ट्राई-कोट मैक्स (समुद्री शैवाल, अमीनो, ह्यूमिक) @ 4 किलोग्राम + कॉम्बैट (ट्राईकोडर्मा विरिडी 1.0 % डब्ल्यूपी) @ 2 किलोग्राम, इन सभी को आपस में मिलाकर एक एकड़ क्षेत्र के हिसाब से, समान रूप से भुरकाव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो मित्रों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Share

दिसंबर महीने में खेती बाड़ी के ये खास काम जरूर कर लें

Some special steps to take in the month of December
  • रबी मौसम के लिए दिसंबर का महीना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, इस महीने में अगेती फसलों की देखभाल से लेकर पछेती किस्मों की बुवाई तक का काम किया जाता है।

  • इस महीने तापमान में गिरावट आने लगती है, इसलिए फसल को पाले से बचाने के लिए बेहद सजगता बरतनी पड़ती है।

  • जिन किसान भाइयों ने गेहूँ की बुवाई अभी तक नहीं की है वो इस माह के प्रथम पखवाड़े तक बुवाई (पछेती किस्म) कर लें।

  • इस माह में सरसों में फूल आने का समय होता है इसलिए इस समय सिंचाई अवश्य करें।

  • जिन किसानों ने मटर लगाई है वह फूल आने के पहले हल्की सिंचाई कर दें एवं छाजया रोग के लिए उचित प्रबंध करें।

  • किसान भाई अगर मसूर की फसल लेना चाहते हैं तो पछेती किस्मों का चुनाव कर बुवाई कर सकते हैं।

  • आलू की फसल लेने वाले किसान भाइयों को झुलसा रोग एवं विषाणु जनित रोग से फसल बचाव का विशेष ध्यान रखना होगा।

  • बागवानी वाले किसान अपनी फसलों जैसे अमरूद आदि में फल मक्खी के प्रबंधन के लिए उपाय अपनाएं।

  • नींबू, संतरा, अमरूद की उचित समय पर तुड़ाई कर मंडी पहुंचाएं।

  • चारे के लिए बोई गई फसलें जैसे बरसीम आदि की कटाई कर सकते हैं।

आपकी जरूरतों से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए प्रतिदिन पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख और अपनी कृषि समस्याओं की तस्वीरें समुदाय सेक्शन में पोस्ट कर प्राप्त करें कृषि विशेषज्ञों की सलाह।

Share

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, यहां होगी बारिश और बर्फबारी

know the weather forecast,

देश की राजधानी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार की सुबह कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ शुरू हुई। दिल्ली में सुबह का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह का तापमान 13.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं, 13 से 15 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री के करीब रह सकता है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

20 लाख तक के अनुदान पर खोलें अपना मिलेट्स स्टोर, पढ़ें पूरी जानकारी

Open your Millets store with a grant of up to Rs 20 lakh

धान और गेहूँ की खेती में विश्व भर में अग्रणी स्थान होने की वजह से भारतीय किसानों ने मोटे अनाजों की खेती कम कर दी थी पर अब सरकार की तरफ से इसकी खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इस बाबत जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सरकार ने वर्ष 2023 को मिलेट्स ईयर ऑफ दी ईयर घोषित किया था। अब इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार मिलेट्स स्टोर खोलने पर सब्सिडी देने जा रही है।

राज्य सरकार उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के माध्यम से मिलेट्स बीज उत्पादन हेतु सीडमनी, मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केंद्र, मिलेट्स मोबाइल आउटलेट एवं मिलेट्स स्टोर खोलने पर 20 लाख रुपये तक की सबिसडी दे रही है। इसका लाभ लेने के लिए कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया 11 दिसंबर दोपहर 12 बजे से 16 दिसंबर रात 12 बजे तक पूरी की जा सकती है।

स्रोत: आज तक

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों कपास के भाव में दिखी तेजी, उच्च भाव 8800 रुपए के पार

cotton mandi bhav

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं कपास के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में कपास के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
बड़वानी अंजड़ अन्य 5500 6930
खरगोन बड़वाह अन्य 5000 7350
बड़वानी बड़वानी एच 4 4700 6900
बड़वानी बलवाड़ी अन्य 6700 6800
खरगोन भीकनगांव एच 4 5275 7050
धार धामनोद देसी 6000 6920
धार गंधवानी अन्य 6300 7100
झाबुआ झाबुआ देसी 6800 6950
झाबुआ झाबुआ डीसीएच-32(अनगिन्ड) 6700 6800
खंडवा खंडवा अन्य 5825 6995
खरगोन खरगोन अन्य 5000 7015
रतलाम सैलाना डीसीएच-32(अनगिन्ड) 6000 8850
खरगोन सनावद कपास (अनगिन्ड) 5700 6970
खरगोन सेगांव कपास यू.एस 6475 6600
बड़वानी सेंधवा एच 4 5300 7200

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

रबी धान की नर्सरी तैयार करते समय इन बातों का रखें ध्यान

How to prepare rabi paddy nursery
  • अगर आप रबी सीजन में धान की खेती करने जा रहे हैं और इसकी नर्सरी तैयार कर रहे हैं तो इसके लिए एक एकड़ खेत में रोपाई हेतु जल स्रोत के पास 400 वर्ग मीटर क्षेत्र का चयन करें।

  • इसके बाद मिट्टी पलटने वाले हल से 2-3 सूखी जुताई करें और 400 वर्ग मीटर नर्सरी क्षेत्र में 4 क्विंटल गोबर की खाद या कम्पोस्ट खाद डालें एवं सिंचित करके 2 दिन के लिए छोड़ दें।

  • इसके बाद इसमें दो बार कल्टीवेटर का उपयोग करें और खेत तैयार करें साथ हीं डीएपी 16 किग्रा को समान रूप से मिलाएं।

  • इसके बाद खेत को पलेवा करें, पलेवा लगाने के बाद, छोटी छोटी क्यारियां बना लें। इन क्यारी की लंबाई 8-10 मीटर एवं चौड़ाई 2.5 मीटर रखें।

  • दो क्यारियों के बीच में 30-50 सेमी का चैनल छोड़ दें और बीजों को क्यारियों में समान रूप से बोयें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र, जानें कहां होगी बारिश और कहां गिरेंगे तापमान?

know the weather forecast,

दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण पूर्व अरब सागर में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बने हुए हैं। इनके मिले-जुले प्रभाव से दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप सहित मालदीव के कई भागों में मध्यम बारिश के साथ कहीं कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंचा है इसके प्रभाव से 12 दिसंबर तक पहाड़ों पर हल्की बारिश के साथ ऊंचे पहाड़ों पर हिमपात होने की संभावना है। उत्तर भारत सहित मध्य भारत में तापमान अब गिरेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

फूलों की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, सरकार देगी 70% सब्सिडी

National Horticulture Mission Scheme

किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार फूलों की खेती को काफी बढ़ावा दे रही है। बिहार सरकार ने भी इस बाबत एक बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत बिहार राज्य के 23 डिस्ट्रिक्ट में किसानों के बीच फूलों की खेती को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। किसानों को फूलों की खेती के लिए सब्सिडी देकर आर्थिक सहायता भी की जा रही है।

बता दें की राज्य सरकार किसानों को फूलों की खेती करने पर 70% तक की सब्सिडी देगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अधिकारी प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो चुकी है। इसके तहत ‘पहले आओ पहले पाओ’ के माध्यम से लाभार्थी किसानों को चुना जायेगा। फूलों में गेंदा की प्रति हेक्टेयर खेती में 40 हजार रुपये तक का खर्च तय किया गया है। इस रकम में से 28 हजार रुपये किसानों को अनुदान के रूप में मिल जाएगा। वहीं ग्लेडियोलस के फूल की एक हेक्टेयर जमीन पर खेती की लागत करीब 1.07 लाख रुपये निर्धारित की गई है और इसमें 75 हजार रुपये किसान अनुदान के रूप में पाएंगे। योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं साथ ही योजना की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
सतना अमरपाटन अन्य 2410 2415
धार बदनावर लोकवन 2100 3110
झाबुआ झाबुआ स्थानीय 2525 2525
मुरैना जोरा देशी 2150 2150
टीकमगढ़ खरगापुर मिल गुणवत्ता 2400 2450
राजगढ़ खुजनेर 147 औसत 2460 2552
गुना कुम्भराज मध्यम 2330 2650
भिंड महू अन्य 2455 2455
टीकमगढ़ निवाड़ी लोकवन 2410 2480
मुरैना सबलगढ़ देशी 2500 2500
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2340 2420

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

फसल को बेहतर पोषण देने में काफी सहायक होता है मैक्सरूट, जाने इसके फायदे

MaxxRoot

  • मैक्सरूट आपकी फसलों के अंकुरण में वृद्धि करता है।

  • इससे जड़ों का विकास बहुत अच्छा होता है।

  • पौधे द्वारा मुख्य एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की ग्रहण क्षमता में इससे सुधार होता है।

  • यह फसल उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है।

  • इससे उत्पादित फसलों की गुणवत्ता में सुधार होता है।

  • मैक्सरूट का उपयोग गेहूँ, धान, आलू, मिर्च, अदरक, प्याज़, तम्बाकू, पुदीना, टमाटर, सरसों, मूंगफली, गन्ना, बैंगन और अन्य सभी सब्जियों वाली फसलों में कर सकते हैं।

स्मार्ट कृषि एवं उन्नत कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख।

Share