24 घंटे बाद कई राज्यों में रुक जाएगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

22 फरवरी को बारिश की गतिविधियां उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों सहित बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में दिखाई देगी। पहाड़ों पर बारिश की गतिविधियों में बहुत ज्यादा कमी दिखाई देगी साथ ही बर्फबारी भी कम हो जाएगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के न्यूनतम तापमान में कुछ कमी देखने को मिलेगी। अब दिन के तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगेंगे जिससे गर्मी देश के अधिकांश भागों में आ जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

खाद-बीज लाइसेंस ले कर करें अपना बिजनेस, पढ़ें ट्रेनिंग व योग्यता की पूरी जानकारी

Start your business by taking fertilizer and seed license

नौकरी और बिजनेस करने के लिए ज्यादातर लोग शहरों में जाने को मजबूर होते हैं पर ऐसा बिलकुल नहीं है की गांव में बिजनेस के कोई अवसर नहीं होते। ग्रामीण क्षेत्रों में आप कई प्रकार के बिजनेस शुरू कर सकते हैं। गांवों में बिजनेस को सपोर्ट करने के लिए सरकार की तरफ से कई प्रकार के लोन भी उपलब्ध करवाए जाते हैं। गांवों में खाद-बीज की दुकान खोल कर भी अच्छी खासी कमाई की जा सकती है। हालांकि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए पहले लाइसेंस लेना जरूरी होता है और इसकी एक प्रक्रिया होती है। आइये आज के लेख में जानते हैं कि कैसे कोई आम किसान खाद-बीज की दुकान खोलने की लाइसेंस ले सकता है।

अगर आप खाद-बीज की दुकान शुरू करने चाहते हैं तो आपका 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ ही आपको डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फार इनपुट डीलर भी होना होगा। सरकार इसी डिप्लोमा के आधार पर किसी भी व्यक्ति को बीज खाद एवं दवाई बेचने का लाइसेंस देती है। अगर आवेदक एग्रीकल्चर से बीएससी पास है, तब भी वो लाइसेंस लेने के लिए आवदेन कर सकता है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर सरसों 3470 4795
शाजापुर अकोदिया सरसों 4200 4550
गुना एरन सरसों 3700 4690
अशोकनगर अशोकनगर सरसों 4520 4861
सीहोर आष्टा सरसों(काला) 4200 5400
सीहोर आष्टा सरसों 4100 5800
शिवपुरी बदरवास सरसों 4250 4880
शिवपुरी बराड़ सरसों 4300 5028
भोपाल बैरसिया सरसों(काला) 4010 4670
भोपाल भोपाल सरसों(काला) 3500 3945
राजगढ़ ब्यावरा सरसों 3800 4795
सागर बीना सरसों 4200 5110
गुना बीनागंज सरसों 3600 4760
अशोकनगर चंदेरी सरसों 4700 4730
मन्दसौर दलौदा सरसों 3651 4731
दमोह दमोह सरसों 4210 4565
दमोह दमोह सरसों-जैविक 4600 4600
सागर देवरी सरसों 4500 4500
देवास देवास सरसों 4111 4347
डिंडोरी डिंडोरी सरसों 4700 4800
रायसेन गैरतगंज सरसों 4000 4000
विदिशा गंज बासौदा सरसों 3700 5400
भिंड गोहाद सरसों(काला) 4660 4800
भिंड गोहाद सरसों 4800 5025
गुना गुना सरसों 4075 4830
देवास हाटपिपलिया सरसों 3900 4281
हरदा हरदा सरसों 3662 4484
हरदा हरदा सरसों-जैविक 4266 4266
सीहोर इछावर सरसों 4200 5740
होशंगाबाद इटारसी सरसों 4000 4900
जबलपुर जबलपुर सरसों 4445 5365
सीहोर जावर सरसों 3410 4570
राजगढ़ जीरापुर सरसों(काला) 4140 4850
राजगढ़ जीरापुर सरसों 3905 5925
मुरैना कैलारस सरसों(काला) 4476 5034
शाजापुर कालापीपल सरसों 4140 4782
कटनी कटनी सरसों(काला) 4100 4850
कटनी कटनी सरसों 4501 5200
देवास खातेगांव सरसों(काला) 5651 5651
देवास खातेगांव सरसों 2740 5651
हरदा खिरकिया सरसों(काला) 3770 4281
राजगढ़ खुजनेर सरसों(काला) 3900 4650
राजगढ़ खुजनेर सरसों 4690 4690
सागर खुरई सरसों 3391 4492
शिवपुरी कोलारस सरसों 4025 5000
गुना कुंभराज सरसों(काला) 4500 4690
गुना कुंभराज सरसों 3815 4700
राजगढ़ कुरावर सरसों 3500 4765
विदिशा लटेरी सरसों 3800 4710
राजगढ़ माचलपुर सरसों 4655 4720

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

टमाटर की फसल में फल छेदक से होने वाले नुकसान एवं नियंत्रण के उपाय

Damage and control of fruit borer in tomato crop

फल छेदक कीट की इल्ली या सुंडी सबसे ज्यादा हानिकारक होती है। शुरुआई अवस्था में यह इल्ली पत्तियों को खाती है, और बाद में फल में छेद करके फलों को नुकसान भी पहुँचाती है। इल्ली द्वारा किए गए छेद गोलाकार होते हैं। इस कीट की एक इल्ली 2-8 फल को नुकसान पहुंचा सकती है, और इसके कारण फसल की गुणवत्ता तथा उपज भी घटती है।

नियंत्रण: फली छेदक के नियंत्रण एवं निगरानी के लिए, हेलिको-ओ-लूर @ 10 फनेल ट्रैप प्रति एकड़ के दर से खेत में लगाएं। प्रकोप दिखाई देने पर कोस्को (क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 18.50% एससी) @ 60 मिली प्रति एकड़ या लैमनोवा (लैम्ब्डा सायहॅलोथ्रिन 04.90% सी एस) @ 120 मिली प्रति एकड़ 150 -200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना ना भूलें।

Share

बारिश के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पंजाब और हरियाणा में एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है परंतु उत्तर प्रदेश और बिहार सहित पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगह बारिश के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी जारी है परंतु अब धीरे-धीरे बर्फबारी की तीव्रता में कमी आएगी और 23 फरवरी के आसपास मौसम साफ होने लग जाएगा। उत्तर से एक बार फिर हवाएं चलेंगी जिससे उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान कुछ गिर सकते हैं परंतु दिन गर्म होने लगेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बिना किसी खर्च के बोरिंग लगवाएं, जानें क्या है सरकार की योजना?

free boring to the farmers

फसलों में सिंचाई सही समय और सही मात्रा में होती रहे तो फसल की बहुत सारी समस्याएं ख़ुद-ब-ख़ुद ख़त्म हो जाती हैं। इसीलिए सरकार भी लाभकारी योजनाओं के जरिए सिंचाई प्रक्रिया में किसान को मदद पहुंचाती है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार अपने प्रदेश के किसानों को निशुल्क बोरिंग लगवाने की सुविधा दे रही है।

दरअसल किसानों को बोरिंग लगवाने के लिए 100% सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। इसका मतलब हुआ की किसानों के लिए यह बिलकुल निःशुल्क होगा। इसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी। साथ ही साथ किसानों को पंपसेट के लिए ऋण और सब्सिडी की व्यवस्था भी की जाएगी।

बता दें की इस योजना के अंतर्गत 70 मीटर की गहराई वाली बोरिंग के लिए 328 रुपये/मीटर की दर से अधिकतम 15000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी वहीं 100 मीटर तक की गहराई वाले बोरिंग के लिए 597 रुपये/मीटर की दर से अधिकतम 35000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। यहाँ यह जरूर ध्यान रखें की इस योजना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए लघु सिंचाई विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://minorirrigationup.gov.in/ पर जाएँ।

स्रोत: टाइम्स बुल

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी जारी, उच्च भाव पहुंचे 22800 रुपये के पार

garlic Mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर अकोदिया औसत 2000 20201
भोपाल भोपाल लहसुन 8510 11552
मन्दसौर दलौदा औसत 10000 10000
मन्दसौर दलौदा लहसुन 4101 21600
मन्दसौर दलौदा लहसुन-जैविक 6975 6975
इंदौर गौतमपुरा लहसुन 5000 15000
इंदौर इंदौर लहसुन 1111 17956
रतलाम जावरा लहसुन 1000 20300
नीमच जावद लहसुन 9200 20200
शाजापुर कालापीपल लहसुन 3003 15581
नीमच मनसा लहसुन 4001 18401
मन्दसौर मन्दसौर लहसुन 4502 19701
नीमच नीमच औसत 6300 20500
नीमच नीमच लहसुन 2675 22200
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 3000 22400
मन्दसौर पिपल्या लहसुन-जैविक 7000 18401
रतलाम रतलाम देसी 2400 19401
रतलाम रतलाम लहसुन 2400 22800
रतलाम सैलाना देसी 10400 13801
रतलाम सैलाना लहसुन 3500 16001
शाजापुर साजापुर देसी 4027 8189
शाजापुर साजापुर लहसुन 2850 14662
शाजापुर साजापुर नया मध्यम 13131 13131
सीहोर सीहोर लहसुन 5000 18200
मन्दसौर शामगढ़ लहसुन 4301 22001
शाजापुर शुजालपुर देसी 2306 16400
मन्दसौर सीतामऊ लहसुन 3000 11900
उज्जैन उज्जैन लहसुन 2400 17000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

फूलगोभी की फसल में तंबाकू इल्ली की पहचान एवं नियंत्रण के उपाय

Identification and control of tobacco caterpillar in cauliflower

इस कीट के वयस्क गहरे भूरे रंग के होते हैं, और इनके आगे के पंख पर सफ़ेद धारियां बनी होती हैं जिसके बीच में काले धब्बे होते हैं। इस कीट के वयस्क समूह में अंडे देते हैं जो एक सफ़ेद परत से ढके रहते हैं और एक समूह में 40 से 200 तक अंडे हो सकते हैं। अंडे से निकली इल्ली प्रारंभिक अवस्था में हरे रंग की होती है जो की पत्तियों को खुरच कर खाती है, और बाद में यह इल्ली गहरे हरे या भूरे रंग की हो जाती है। बड़ी अवस्था की इल्लियां, पत्तियों में गोल छेद बना कर खाती हैं, साथ हीं यह गोभी के फूल में ऊपर से घुसकर नुकसान पहुंचाती हैं। 

नियंत्रण: इसके नियंत्रण के लिए इल्लियों का प्रकोप दिखाई देते ही, इमानोवा (इमामेक्टिन बेंजोएट 5% एसजी) @ 100 ग्राम प्रति एकड़ या कोस्को (क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 18.50% एससी) @ 20 मिली प्रति एकड़ के दर से छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना ना भूलें।

Share

कई राज्यों में बारिश के बन रहे आसार, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश हो रही है। अब जल्दी ही बर्फबारी शुरू होगी और गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर सहित हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ेंगी। 24 घंटे बाद उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी दिखाई देगी। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश शुरू हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बौछारें गिर सकती हैं। राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं। सिक्किम, भूटान और अरुणाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

हल्दी और अदरक की खेती पर सरकार दे रही है बंपर सब्सिडी

Integrated Horticulture Development Scheme

केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनकी मदद से किसान को खेती करने में आसानी होती है। इसी कड़ी में बिहार सरकार अपने राज्य के किसानों को एकीकृत उद्यान विकास योजना के तहत मदद पहुंचा रही है। इस योजना के अंतर्गत हल्दी, अदरक और जिमीकंद (ओल) की फसल लगाने पर किसानों को बंपर सब्सिडी दी जा रही है।

बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत राज्य के 12 जिले के किसान आवेदन भर सकते हैं। इस योजना में अररिया, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, पूर्णिया, सिवान, सुपौल और सारण जिला शामिल है। योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 13 फरवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। योजना में शामिल हो कर हल्दी, अदरक और जिमीकंद (ओल) की खेती करने पर आपको 40% से 50% तक की सब्सिडी दी जायेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in पर जरूर जाएँ।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share