माहू, थ्रिप्स, जैसिड सबको ख़त्म करेगा ये जैविक कीटनाशक

This organic insecticide will kill aphids thrips jassids

वर्टिसिलियम लेकानी फफूंद पर आधारित जैविक कीटनाशक है। यह 1 प्रतिशत डब्लू पी, एवं 1.15 प्रतिशत डब्लू पी के फार्मुलेशन में उपलब्ध है। इस फफूंद का उपयोग विभिन्न प्रकार के फसलों में रस चूसने वाले कीट जैसे माहू, थ्रिप्स, जैसिड, मिलीबग इत्यादि के रोकथाम के लिए लाभकारी होता है। वर्टिसिलियम लेकानी सफेद रुई के समान दिखने वाली फफूद है। इससे संक्रमित कीटों के किनारों पर सफेद फफूंद की वृद्धि दिखाई देती है। इस फफूंद के बीजाणु (स्पोर्स) कुछ चिपचिपे प्रवृत्ति के होते हैं जिससे ये कीटों के ऊपरी आवरण पर चिपक जाते हैं। इसके प्रयोग से 15 दिन पहले एवं बाद में रासायनिक फफूंदनाशक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वर्टिसिलियम लेकानी की सेल्फ लाइफ एक वर्ष है। 

उपयोग की विधी

इसके छिड़काव की मात्रा फसल घनत्व और पेड़ पर निर्भर करती है। यदि किसी भी फसल में चूसक कीटों का प्रकोप बार-बार हो रहा हो तो वर्टिसिलियम लेकानी का प्रयोग 15 से 20 दिनों के अन्तराल से करते रहना चाहिए, और ग्रीन हाउस फसलों में इसका प्रयोग 10 से 15 दिनों के अन्तराल से करने की सिफारिश की जाती है।

वर्टिसिलियम लेकानी को नीम और अन्य जैविक कीट और फफूंदनाशकों के साथ मिलाकर प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन इसको किसी रासायनिक फफूंदनाशक के साथ मिलाकर प्रयोग न करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

इस योजना से होगा 5 लाख रुपये तक का इलाज बिलकुल फ्री, पढ़ें पूरी जानकारी

Ayushman Card Scheme

देश की एक बड़ी आबादी गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करती है। इनमे बहुत सारे किसान भी शामिल हैं। आर्थिक रूप से कमोजर ये लोग किसी तरह से अपना जीवन यापन कर लेते हैं पर जब इन्हे किसी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ता है तो ये उसका खर्च नहीं उठा पाते हैं। ऐसे लोगों को बेहतर इलाज दिलाने के उद्देश्य से ही केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना चलाई जा रही है।

इस योजना के माध्यम से सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों को 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाती है। बता दें की अब तक 30 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके हैं। यह एक केंद्रीय योजना है, तो देश के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्ति इसका लाभ उठा सकते हैं।

योजना के आधिकारिक वेबसाइट ayushman bharat पर जा कर आप आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और 5 लाख रुपय के मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट स्थानीय 2401 2401
शाजापुर आगर मिल क्वालिटी 2324 2506
शाजापुर आगर स्थानीय 2172 2718
आलीराजपुर आलीराजपुर स्थानीय 2251 2251
बड़वानी अंजड़ स्थानीय 2250 2400
अशोकनगर अशोकनगर स्थानीय 2400 2975
सीहोर आष्टा स्थानीय 2125 2401
छतरपुर बड़ामलहेड़ा मिल क्वालिटी 2200 2350
उज्जैन बड़नगर लोकवन 2150 2200
उज्जैन बड़नगर मिल क्वालिटी 2478 2478
उज्जैन बड़नगर स्थानीय 2175 2556
धार बदनावर लोकवन 2420 2420
धार बदनावर स्थानीय 2020 2995
खरगोन बड़वाह स्थानीय 2341 2501
रीवा बैकुंठपुर मिल क्वालिटी 2325 2350
होशंगाबाद बानापुरा स्थानीय 2280 2451
रायसेन बरेली मिल क्वालिटी 2250 2250
भोपाल बैरसिया लोकवन 2340 2499
बेतुल बेतुल मिल क्वालिटी 2450 2450
बेतुल बेतुल स्थानीय 2330 2340
खरगोन भीकनगांव मिल क्वालिटी 2350 2511
ग्वालियर भितरवार स्थानीय 2460 2470
भोपाल भोपाल मिल क्वालिटी 2385 2489
भोपाल भोपाल स्थानीय 2401 2717
राजगढ़ ब्यावरा मिल क्वालिटी 2255 2395
राजगढ़ ब्यावरा स्थानीय 2215 2525
मंडला बिछिया स्थानीय 2100 2100
सागर बीना मिल क्वालिटी 2300 2450
सागर बीना स्थानीय 2350 2702
छिंदवाड़ा चौरई मिल क्वालिटी 2350 2480
छिंदवाड़ा चौरई स्थानीय 2275 2370
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा मिल क्वालिटी 2270 2275
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा स्थानीय 2280 2340
ग्वालियर डबरा स्थानीय 2525 2600
मन्दसौर दलौदा स्थानीय 2050 2999
दतिया दतिया मिल क्वालिटी 2530 2621
सागर देवरी स्थानीय 2205 2205
देवास देवास स्थानीय 2150 2571
धार धामनोद स्थानीय 2375 2550
धार धार लोकवन 2210 2605
धार धार मिल क्वालिटी 2350 3072
धार धार स्थानीय 2450 2450
विदिशा गंज बासौदा स्थानीय 2855 2855
इंदौर गौतमपुरा लोकवन 2400 2500
इंदौर गौतमपुरा मिल क्वालिटी 2500 2611
इंदौर गौतमपुरा स्थानीय 2150 2970
गुना गुना स्थानीय 2425 2545
देवास हाटपिपलिया स्थानीय 2000 2400
हरदा हरदा मिल क्वालिटी 2225 2482
खंडवा हरसूद मिल क्वालिटी 2101 2317

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

कद्दुवर्गीय फसलों में लाल मकड़ी के प्रकोप की ऐसे करें पहचान

Identification of red spider mites in cucurbit crops

लाल मकड़ी दरअसल आंखों से दिखाई न देने वाली यह एक सूक्ष्म जीव है। यह पौधों की पत्तियों की निचली सतह पर चिपक कर पत्तियों से रस चूसते हैं। यह कीट कपास, बैंगन, टमाटर, भिंडी तथा कद्दूवर्गीय फसलों पर आक्रमण करती है। इस कीट का वयस्क लाल रंग का होता है जो अंडाकार होता है तथा इसके शरीर के ऊपरी भाग में दो धब्बे पाए जाते हैं। इनकी शिशु एवं वयस्क दोनों ही अवस्था हानिकारक होती है। पत्तियों की निचली सतह पर इनके द्वारा बनाई गई जाली से इनकी उपस्थिति पता चलती है। मार्च-अप्रैल का गरम मौसम इनके अधिक प्रकोप के लिए अनुकूल समय है। अपने सूक्ष्म आकार के कारण ये हवा के सहारे एक स्थान से दूसरे स्थान तक विचरण कर सकती है। अधिक प्रकोप होने पर पत्तियां सूखकर गिरने लगती हैं।

नियंत्रण: ग्रसित पत्तियों को तथा खरपतवारों को नष्ट करें। अधिक प्रकोप होने पर टफगोर (डायमिथोएट 30 ईसी) की 300 मिली प्रति एकड़ या ओमाइट (प्रोपेरगाईट 57 ईसी) @ 200 मिली प्रति एकड़ 150-200 लीटर पानी में घोलकर प्रकोपित पौधें पर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

know the weather forecast,

मध्य और पूर्वी भारत का मौसम बदलने वाला है। बारिश और ओले गिरने की संभावना से फसलों को नुकसान हो सकता है। 16 मार्च से 19 मार्च के बीच विदर्भ तेलंगाना, उत्तरी आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। 18 और 19 मार्च को बिहार और दक्षिणी जिलों सहित दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों को प्रभावित करेंगे पहले 18 मार्च को और दूसरा 20 से 22 मार्च के बीच में आएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

सब्सिडी पर सिर्फ 35 हजार में मिलेंगे मिनी ट्रैक्टर व कृषि उपकरण

Mini tractors and agricultural equipment will be available on subsidy for only Rs 35000

खेती में उपयोग आने वाले ट्रैक्टर बहुत मंहगे होते हैं और इसके खरीदना साधारण किसानों के बस में नहीं होता है। इसीलिए सरकार की तरफ से ट्रैक्टर पर भारी सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाती है। सरकार की ऐसी ही एक सब्सिडी योजना के माध्यम से किसान खेती को आसान बनाने के लिए सिर्फ 35 हजार रुपये में मिनी ट्रैक्टर व अन्य कृषि उपकरणों को खरीद पाएंगे।

सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस योजना को शुरू किया जा सकता है। बता दें की इसका लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा जाएगा।

यह योजना महाराष्ट्र सरकार ने अपने प्रदेश के छोटे किसानों को ट्रैक्टर का मालिक बनाने के लिए शुरू की है। इस योजना से छोटी खेती करने वाले किसानों को ट्रैक्टर व अन्य कृषि उपकरण पर 90% तक की भारी सब्सिडी मिलेगी। इसका अर्थ हुआ की ट्रैक्टर या अन्य कृषि उपकरण खरीदने के लिए किसानों को सिर्फ 35 हजार रुपये ही खर्च करने होंगे। बाकि की रकम महाराष्ट्र सरकार देगी। सरकार इस मिनी ट्रैक्टर योजना के जरिये किसानों की आर्थिक ताकत देना चाहती है। योजना में आवेदन करने के लिए https://mini.mahasamajkalyan.in वेबसाइट पर जाएँ वहीं योजना से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए आप https://sjsa.maharashtra.gov.in/mr पर जरूर विजिट करें।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर सरसों 4065 4985
पन्ना अजयगढ़ सरसों (काला) 4800 4820
गुना एरन सरसों 4305 5000
अशोकनगर अशोकनगर सरसों 4111 5151
अशोकनगर अशोकनगर अन्य 4770 4800
सीहोर आष्टा सरसों (काला) 4200 5952
सीहोर आष्टा सरसों 4500 5970
शिवपुरी बदरवास सरसों 4005 5115
सागर बामोरा सरसों 4601 5660
होशंगाबाद बानापुरा सरसों 5300 7172
शिवपुरी बराड़ सरसों 4400 5375
भोपाल बैरसिया पीला (काला) 4715 4800
भोपाल बैरसिया सरसों 4400 4860
बेतुल बेतुल सरसों 4500 4500
भोपाल भोपाल सरसों 4600 4600
भोपाल भोपाल सरसों-जैविक 4495 4611
राजगढ़ ब्यावरा सरसों 4650 4650
मंडला बिछिया सरसों 4700 5000
छतरपुर बिजावर सरसों (काला) 4690 4730
छतरपुर बिजावर सरसों 4155 4251
सागर बीना सरसों 5290 5290
गुना बीनागंज सरसों 4200 4910
अशोकनगर चंदेरी सरसों 4155 5175
छतरपुर छतरपुर सरसों (काला) 4600 4820
छतरपुर छतरपुर सरसों 4680 4800
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा सरसों 4600 4600
ग्वालियर डबरा सरसों 4900 5100
मन्दसौर दलौदा सरसों 4600 4810
दमोह दमोह सरसों 4200 5250
दतिया दतिया सरसों 4500 5090
सागर देवरी सरसों 5410 5425
देवास देवास सरसों (काला) 4000 4662
देवास देवास सरसों 4151 4672
विदिशा गंज बासौदा सरसों-जैविक 6001 6001
भिंड गोहाद सरसों (काला) 3920 5260
भिंड गोहाद पीला (काला) 4810 5240
भिंड गोहाद सरसों 5140 5140
गुना गुना सरसों 4325 5045
देवास हाटपिपलिया सरसों 4421 4585
रीवा हनुमना सरसों 4700 4700
हरदा हरदा सरसों 4352 5401
खंडवा हरसूद सरसों 5300 5300
सीहोर इछावर सरसों 4300 5750
इंदौर इंदौर सरसों 4600 4600
इंदौर इंदौर सरसों-जैविक 4530 4600
होशंगाबाद इटारसी सरसों 4476 5826
जबलपुर जबलपुर सरसों 4400 5580

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

तरबूज की तुड़ाई के समय बरतें सावधानी, रखें उचित समय का ध्यान

Best time to harvest fruit in watermelon crop
  • तरबूज के फलों को बुआई के 75 से 80 दिन बाद तोड़ना आरम्भ कर देना चाहिए। फलों को यदि दूर के मार्केट में भेजना हो तो तुड़ाई जल्दी करना चाहिए।

  • तुड़ाई का समय हर किस्म के हिसाब से फलों के आकार एवं रंग पर निर्भर करता है। सामान्यता जब परिपक्व फलों पर अंगुलियों से बजाते है तब धप- धप की आवाज आती है साथ ही जब डंडरेल सूखने लगे तभी फल तुड़ाई के लिए योग्य हो जाते हैं।

  • फल का पेंदा जो भूमि में रहता है, यदि यह सफ़ेद से पीला हो जाये तो फल पका हुआ समझा जाता है। फल दबाने पर यदि आसानी से दब जाए, एवं हाथों को दबाते समय ज्यादा ताकत नहीं लगानी पड़े तो फल पका हुआ समझें। 

  • फल की तुड़ाई करते समय ध्यान दें कि फलों को डंठल से अलग करने के लिए तेज चाकू का उपयोग करें। इसके अलावा फलों को ठंडे स्थान पर एकत्रित करके रखना चाहिए।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के आसार

know the weather forecast,

उत्तर भारत के बाद अब मध्य भारत और पूर्वी भारत की बारी है जहां बेमौसम बारिश होगी तथा ओले भी गिरेंगे। 16 मार्च से 18 या 19 मार्च के बीच विदर्भ, तेलंगाना, ओडीशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बारिश होगी। 18 और 19 मार्च को दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी बिहार में भी बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी जारी, उच्च भाव पहुंचे 14000 रुपये के पार

garlic Mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर औसत 7100 10600
धार बदनावर लहसुन 2900 10705
धार बदनावर लहसुन-जैविक 5710 5710
भोपाल भोपाल लहसुन 5600 5600
मन्दसौर दलौदा लहसुन 2000 14100
इंदौर इंदौर लहसुन 2000 11230
रतलाम जावरा लहसुन 522 11600
नीमच जावद लहसुन 6411 9501
मन्दसौर मन्दसौर लहसुन 2800 10400
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 1000 10011
रतलाम रतलाम लहसुन 7660 9151
रतलाम सैलाना लहसुन 4500 7400
शाजापुर साजापुर देसी 3521 8463
शाजापुर साजापुर लहसुन 5612 7319
मन्दसौर शामगढ़ लहसुन 1601 10560
मन्दसौर सीतामऊ लहसुन 6050 7500

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share