ऐसे तैयार करें कई पोषक तत्वों से भरपूर संपूर्ण पशु आहार साइलेज

Know the method of making silage for animals

साइलेज बनाने के लिए गड्ढा बनाएं जो 6 फुट गहरा तथा 5 फुट चौड़ा हो। गौरतलब है की एक साइलेज का गड्ढा जिसकी लम्बाई 10 फुट, चौड़ाई 5 फुट एवं गहराई 6 फुट हो, उसमें करीब 45 क्विंटल हरा चारा तैयार किया जा सकता है। ध्यान रखें की यह गड्ढा जहां बनाएं वह जगह ऊंची तथा ढालू हो जिससे की बारिश का पानी उसके अंदर न जा पाए। गड्ढे की दिवारें बिल्कुल सीधी, समतल व इसके कोने गोल होने चाहिए। कच्चे गड्ढे की दीवारें तथा फर्श को चारा भरने से पहले अच्छी तरह से मिट्टी से लिपाई कर देनी चाहिए जिससे उसमें हवा अंदर जाने के लिए रास्ता न रहे। हवा अंदर जाने पर साइलेज में फफूंद लग सकती है। हरा चारा भरने से पहले गड्ढे में भूसा, फूस या पुआल बिछा दें। दीवार व चारे के बीच में भी भूसा या पुआल डालें जिससे चारे व दीवार सीधे संपर्क में न रहे। गड्ढे में चारा थोड़ा-थोड़ा भरकर उसे पैरों से दबा-दबा कर भरें जिससे चारे के बीच हवा न रह पाए। गड्ढे को जमीन से 2-3 फुट ऊंचा बनाएं। गड्ढे के मुंह को बंद करने के लिए प्लास्टिक की चादर से ढककर उसके किनारों को अच्छी तरह से मिट्टी से दबा दें ताकि हवा चादर के अंदर न घुस सके। साइलेज तकरीबन दो महीने में तैयार हो जाता है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

पूर्वी भारत में होगी बारिश, देश के अन्य राज्यों का मौसम होगा गर्म

know the weather forecast,

एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों को प्रभावित करेंगे। अगले तीन दिनों के दौरान पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। अब मध्य भारत से बारिश की गतिविधियां रुक जायेगी साथ ही उत्तर प्रदेश में भी बारिश थम जाएगी। पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधियां अगले दो दिनों तक जारी रहेगी उसके बाद वहां से भी बारिश में कमी आ जाएगी। दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल और दक्षिण तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

अब नहीं होगी सिंचाई में पानी की कमी, इस तकनीक पर सरकार देगी बंपर सब्सिडी

Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana

भारत में सबसे ज्यादा लोगों का रोजगार खेती है। देश करीब करीब आधे से ज्यादा आबादी खेती करके ही अपनी आजीविका चलाती है। परंतु कई राज्यों ऐसे हैं जहाँ सिंचाई के पानी की कमी देखने को मिलती है जिससे खेती करने में परेशानी पेश आती है। ऐसे में पानी की कमी का सामना कर रहे किसानों के लिए एक ख़ास सिंचाई तकनीक है जिससे उनकी ये समस्या दूर हो सकती है। साथ ही साथ इस तकनीक पर सरकार की तरफ से जबरदस्त सब्सिडी का भी प्रावधान है।

इस तकनीक के लिए सरकार किसानों को 90% तक की सब्सिडी दे रही है। इस सब्सिडी की मदद से किसान सिंचाई के पानी की किल्लत से आसानी से निपट पाएंगे और उन पर इसका कोई आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा। हम सिंचाई की जिस तकनीक की बात कर रहे हैं वो है टपक सिंचाई प्रणाली जिसे अंग्रेजी में ड्रिप इरिगेशन सिस्टम के नाम से भी जाना जाता है।

ड्रिप इरिगेशन सिस्टम का उपयोग कर सिंचाई करने से खेतों में पानी की खपत 50% तक कम हो जाती है। कृषि वैज्ञानिक भी मानते हैं सिंचाई की ये तकनीक सबसे बेस्ट है और इसे लगाने के बाद जमीन को समतल करने की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट मिल गुणवत्ता 2284 2332
रतलाम अलोट स्थानीय 2100 2451
शाजापुर आगर मिल गुणवत्ता 2329 2329
शाजापुर आगर स्थानीय 1790 2718
पन्ना अजयगढ़ मिल गुणवत्ता 2225 2225
शाजापुर अकोदिया स्थानीय 2100 2750
आलीराजपुर आलीराजपुर मिल गुणवत्ता 2000 2000
आलीराजपुर आलीराजपुर स्थानीय 2000 2025
सतना अमरपाटन मिल गुणवत्ता 2360 2370
सतना अमरपाटन स्थानीय 2300 2300
बड़वानी अंजड़ लोकवन 2425 2425
गुना एरन स्थानीय 2285 2951
अशोकनगर अशोकनगर लोकवन 2881 2881
अशोकनगर अशोकनगर मिल गुणवत्ता 2470 2470
अशोकनगर अशोकनगर शरबती 2525 4495
अशोकनगर अशोकनगर स्थानीय 2100 4311
अशोकनगर अशोकनगर अन्य 2100 3900
सीहोर आष्टा लोकवन 2252 3141
सीहोर आष्टा मिल गुणवत्ता 2001 2382
सीहोर आष्टा स्थानीय 2036 4280
सीहोर आष्टा अन्य 2275 2398
छतरपुर बड़ामलहेड़ा मिल गुणवत्ता 2100 2310
उज्जैन बड़नगर लोकवन 2165 2732
उज्जैन बड़नगर मिल गुणवत्ता 2400 2527
उज्जैन बड़नगर स्थानीय 2134 2900
धार बदनावर स्थानीय 2250 2250
धार बदनावर लोकवन 2395 2475
धार बदनावर मिल गुणवत्ता 2355 2355
धार बदनावर स्थानीय 2005 2900
शाजापुर बड़ोद स्थानीय 2000 2330
खरगोन बड़वाह मिल गुणवत्ता 1805 2300
खरगोन बड़वाह स्थानीय 1867 2500
देवास बागली मिल गुणवत्ता 2100 2643
रीवा बैकुंठपुर मिल गुणवत्ता 2310 2350
सागर बामोरा स्थानीय 2460 2600
होशंगाबाद बानापुरा मिल गुणवत्ता 2294 2294
होशंगाबाद बानापुरा स्थानीय 2190 2465
सागर बाँदा स्थानीय 1880 2300
रायसेन बरेली मिल गुणवत्ता 2185 2443
रायसेन बेगमगंज स्थानीय 2060 2495
शाहडोल ब्यौहारी मिल गुणवत्ता 2300 2300
भोपाल बैरसिया लोकवन 2148 2765
भोपाल बैरसिया मिल गुणवत्ता 2000 2500
भोपाल बैरसिया पिस्सी 2334 2400
भोपाल बैरसिया शरबती 2325 2375
भोपाल बैरसिया स्थानीय 2022 2683
बेतुल बेतुल मिल गुणवत्ता 2201 2741
मन्दसौर भानपुरा मिल गुणवत्ता 2280 2280
खरगोन भीकनगांव लोकवन 2601 2601
खरगोन भीकनगांव मिल गुणवत्ता 2161 2667
खरगोन भीकनगांव स्थानीय 2000 3100
भिंड भिंड स्थानीय 2510 2522
भोपाल भोपाल स्थानीय 2032 4105
राजगढ़ ब्यावरा मिल गुणवत्ता 2200 2375
राजगढ़ ब्यावरा स्थानीय 2000 2500
मंडला बिछिया मिल गुणवत्ता 2150 2150
छतरपुर बिजावर स्थानीय 2155 2400
सागर बीना मिल गुणवत्ता 2150 2476
सागर बीना शरबती 3800 3800
गुना बीनागंज स्थानीय 2100 2445
शाहडोल बुढ़ार मिल गुणवत्ता 2300 2300
बुरहानपुर बुरहानपुर स्थानीय 2400 2421
रीवा चाकघाट स्थानीय 2250 2300
अशोकनगर चंदेरी स्थानीय 2300 2433
छिंदवाड़ा चौरई मिल गुणवत्ता 2100 2700
छिंदवाड़ा चौरई स्थानीय 2351 2404
राजगढ़ छापीहेड़ा स्थानीय 2176 2295
छतरपुर छतरपुर मिल गुणवत्ता 2325 2410
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा लोकवन 2000 2374
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा मिल गुणवत्ता 2000 2441
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा स्थानीय 1900 2630
सिवनी छपारा मिल गुणवत्ता 2080 2310
सिवनी छपारा स्थानीय 2150 2300
ग्वालियर डबरा स्थानीय 2630 2700
मन्दसौर दलौदा लोकवन 2221 2667
मन्दसौर दलौदा अन्य 2261 2420
दमोह दमोह मिल गुणवत्ता 2160 2285
सागर देवरी मिल गुणवत्ता 2240 2260
सागर देवरी स्थानीय 2205 2280
देवास देवास लोकवन 2401 2890
देवास देवास स्थानीय 1601 3130
धार धामनोद मिल गुणवत्ता 2108 2443
धार धामनोद स्थानीय 2051 2643
धार धार लोकवन 2056 2960
धार धार मिल गुणवत्ता 1911 3200
धार धार स्थानीय 1928 2618
डिंडोरी डिंडोरी स्थानीय 2170 2180
नरसिंहपुर गाडरवाड़ा मिल गुणवत्ता 1710 2304
रायसेन गैरतगंज स्थानीय 2200 2470
धार गंधवानी मिल गुणवत्ता 2350 2450
विदिशा गंज बासौदा लोकवन 2100 2816
विदिशा गंज बासौदा मिल गुणवत्ता 1900 3930
विदिशा गंज बासौदा शरबती 2800 3981
विदिशा गंज बासौदा स्थानीय 2000 4741
सागर गढ़ाकोटा स्थानीय 2245 2315
मन्दसौर गरोठ स्थानीय 2125 2350
इंदौर गौतमपुरा लोकवन 2260 2578
इंदौर गौतमपुरा स्थानीय 2000 4500
भिंड गोहाद मिल गुणवत्ता 2440 2510
नरसिंहपुर गोटेगांव मिल गुणवत्ता 2220 2250
नरसिंहपुर गोटेगांव स्थानीय 2245 2305
गुना गुना स्थानीय 2200 4930
देवास हाटपिपलिया लोकवन 2330 2551
देवास हाटपिपलिया स्थानीय 2000 2825
हरदा हरदा मिल गुणवत्ता 2100 2484
खंडवा हरसूद मिल गुणवत्ता 1901 2309
खंडवा हरसूद स्थानीय 2000 2320
होशंगाबाद होशंगाबाद मिल गुणवत्ता 2280 2285
सीहोर इछावर मिल गुणवत्ता 2250 2360
सीहोर इछावर स्थानीय 2085 3070
इंदौर इंदौर मिल गुणवत्ता 1500 3003
इंदौर इंदौर स्थानीय 1800 2990
इंदौर इंदौर (F&V) लोकवन 2371 2561
इंदौर इंदौर (F&V) स्थानीय 2172 2809
इंदौर इंदौर (F&V) अन्य 2401 2485
होशंगाबाद इटारसी मिल गुणवत्ता 2320 2372
होशंगाबाद इटारसी स्थानीय 2000 2560
जबलपुर जबलपुर मिल गुणवत्ता 1900 2500
जबलपुर जबलपुर स्थानीय 1800 2525
रतलाम जावरा लोकवन 2210 2490
रतलाम जावरा मिल गुणवत्ता 2139 2476
रतलाम जावरा स्थानीय 2041 3260
रतलाम जावरा अन्य 2210 2518
टीकमगढ़ जतारा स्थानीय 2340 2360
नीमच जावद लोकवन 2480 2510
सीहोर जावर लोकवन 2231 2481
सीहोर जावर मिल गुणवत्ता 2230 2285
राजगढ़ जीरापुर मिल गुणवत्ता 2200 2245
राजगढ़ जीरापुर मिल गुणवत्ता 2200 2250
झाबुआ झाबुआ स्थानीय 2225 2430
आलीराजपुर जोबट मिल गुणवत्ता 2275 2275
आलीराजपुर जोबट स्थानीय 2100 2300
देवास कन्नोड स्थानीय 2162 2325
शिवपुरी करेरा मिल गुणवत्ता 2200 2300
खरगोन करही मिल गुणवत्ता 2200 2400
खरगोन कसरावद मिल गुणवत्ता 2120 2450
खरगोन कसरावद स्थानीय 2500 2759
कटनी कटनी मिल गुणवत्ता 2050 2574
कटनी कटनी स्थानीय 2171 2426
सागर केसली स्थानीय 2285 2320
उज्जैन खाचरौद मिल गुणवत्ता 2291 2551
उज्जैन खाचरौद स्थानीय 2051 2499
उज्जैन खाचरौद अन्य 2304 2461
खंडवा खंडवा मिल गुणवत्ता 1600 2550
खंडवा खंडवा स्थानीय 2151 2153
शिवपुरी खनियाधाना मिल गुणवत्ता 2040 2075
टीकमगढ़ खरगापुर मिल गुणवत्ता 2300 2400
खरगोन खरगोन मिल गुणवत्ता 2350 2350
खरगोन खरगोन स्थानीय 1800 5332
देवास खातेगांव मिल गुणवत्ता 2100 2368
देवास खातेगांव स्थानीय 1000 2410
शिवपुरी खटोरा स्थानीय 3251 3251
राजगढ़ खिलचीपुर मिल गुणवत्ता 2060 2284
राजगढ़ खिलचीपुर स्थानीय 2249 2295
हरदा खिरकिया मिल गुणवत्ता 2000 4178
हरदा खिरकिया स्थानीय 2247 2275
राजगढ़ खुजनेर मिल गुणवत्ता 2100 2292
सागर खुरई शरबती 2270 3545
सागर खुरई स्थानीय 1910 2895
शिवपुरी कोलारस स्थानीय 2380 2395
धार कुक्षी लोकवन 2250 2600
धार कुक्षी मिल गुणवत्ता 2645 2745
धार कुक्षी स्थानीय 2200 2655
गुना कुंभराज मिल गुणवत्ता 2290 2755
गुना कुंभराज स्थानीय 2290 2310
राजगढ़ कुरावर स्थानीय 1835 2760
विदिशा कुरवाई स्थानीय 2200 2200
सिवनी लखनादौन लोकवन 2160 2160
सिवनी लखनादौन स्थानीय 2160 2190
विदिशा लटेरी मिल गुणवत्ता 2070 2295
छतरपुर लवकुशनगर(लौंदी) मिल गुणवत्ता 2135 2450
देवास लोहारदा स्थानीय 2150 2820
राजगढ़ माचलपुर मिल गुणवत्ता 2065 2280
राजगढ़ माचलपुर स्थानीय 2100 2100
उज्जैन महिदपुर मिल गुणवत्ता 2058 2357
उज्जैन महिदपुर स्थानीय 1895 3405
गुना मकसूदनगढ़ मिल गुणवत्ता 2238 2406
गुना मकसूदनगढ़ स्थानीय 2149 2670
नीमच मनसा लोकवन 2015 2450
नीमच मनसा मिल गुणवत्ता 2200 2326
नीमच मनसा स्थानीय 2107 2731
धार मनावर मिल गुणवत्ता 2350 2500
धार मनावर स्थानीय 2280 2435
मंडला मंडला मिल गुणवत्ता 2010 2200
मन्दसौर मन्दसौर लोकवन 2301 2601
मन्दसौर मन्दसौर मिल गुणवत्ता 2436 2448
मन्दसौर मन्दसौर स्थानीय 1701 2760
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 2361 2515
सतना मेहर स्थानीय 2110 2300
बालाघाट मोहगांव स्थानीय 2130 2130
शाजापुर मोमनबड़ोदिया मिल गुणवत्ता 2120 2220
बेतुल मुल्ताई स्थानीय 2290 2310
खंडवा मुंडी स्थानीय 2290 2401
अशोकनगर मुंगावली स्थानीय 2100 2340
उज्जैन नागदा लोकवन 2160 2361
उज्जैन नागदा मिल गुणवत्ता 2175 2466
उज्जैन नागदा स्थानीय 2051 2591
सतना नागोद मिल गुणवत्ता 2280 2300
सतना नागोद स्थानीय 2250 2370
मंडला नैनपुर स्थानीय 2200 2200
शाजापुर नलकेहड़ा मिल गुणवत्ता 2010 2355
शाजापुर नलकेहड़ा स्थानीय 1871 2400
राजगढ़ नरसिंहगढ़ लोकवन 1960 2600
राजगढ़ नरसिंहगढ़ मिल गुणवत्ता 1630 2350
राजगढ़ नरसिंहगढ़ शरबती 2290 2450
राजगढ़ नरसिंहगढ़ स्थानीय 1975 5200
नरसिंहपुर नरसिंहपुर मिल गुणवत्ता 2001 2524
नरसिंहपुर नरसिंहपुर स्थानीय 2250 2301
सीहोर नसरुल्लागंज स्थानीय 2280 2350
सीहोर नसरुल्लागंज मिल गुणवत्ता 2209 2217
सीहोर नसरुल्लागंज स्थानीय 2000 2614
छतरपुर नौगांव मिल गुणवत्ता 2310 2370
छतरपुर नौगांव स्थानीय 2280 2360
नीमच नीमच लोकवन 2200 2484
नीमच नीमच मिल गुणवत्ता 2448 2448
नीमच नीमच स्थानीय 1469 2900
टीकमगढ़ निवाड़ी मिल गुणवत्ता 2200 2395
रायसेन ओबेदुल्लागंज मिल गुणवत्ता 2295 2485
रायसेन ओबेदुल्लागंज अन्य 2350 2445
जबलपुर पाटन मिल गुणवत्ता 2000 2455
राजगढ़ पचौर लोकवन 2307 2400
राजगढ़ पचौर मिल गुणवत्ता 2125 2561
राजगढ़ पचौर स्थानीय 1800 2550
सिवनी पलारी मिल गुणवत्ता 2300 2300
टीकमगढ़ पलेरा मिल गुणवत्ता 2325 2325
खंडवा पंधाना लोकवन 2115 2315
खंडवा पंधाना मिल गुणवत्ता 1952 2285
खंडवा पंधाना स्थानीय 2248 2288
छिंदवाड़ा पंधुरना स्थानीय 2250 2390
पन्ना पन्ना मिल गुणवत्ता 2210 2250
पन्ना पन्ना स्थानीय 2250 2305
दमोह पथरिया मिल गुणवत्ता 2336 2336
दमोह पथरिया स्थानीय 2000 2332
झाबुआ पेटलावद लोकवन 2105 2630
झाबुआ पेटलावद स्थानीय 2105 2665
झाबुआ पेटलावद अन्य 2276 2276
होशंगाबाद पिपरिया मिल गुणवत्ता 2040 2471
मन्दसौर पिपल्या लोकवन 1800 2501
मन्दसौर पिपल्या मिल गुणवत्ता 2340 2440
मन्दसौर पिपल्या स्थानीय 2172 2581
शिवपुरी पोहरी मिल गुणवत्ता 2200 2265
गुना राघोगढ़ स्थानीय 2255 2400
सागर राहतगढ़ मिल गुणवत्ता 2140 2425
रायसेन रायसेन लोकवन 2200 2651
धार राजगढ़ लोकवन 2099 3081
धार राजगढ़ स्थानीय 2167 2660
छतरपुर राजनगर मिल गुणवत्ता 2240 2300

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

लहसुन की खुदाई के समय नहीं बरती सावधानी तो होगा नुकसान

Precautions to be taken while digging in garlic crop

लहसून की फसल 130 से 180 दिन में पूरी तरह पक कर तैयार हो जाती है। पूरी तरह तैयार होने पर फसल की पत्तियां पीली होने लगती है और सूख कर गिरने लगती है। साथ ही कंद के आस-पास पौधों की पकड़ कमजोर पड़ने से भी फसल के पकने का अनुमान लगाया जा सकता है। 

लहसुन की खुदाई के समय रखें इन बातों का ध्यान

  • फसल परिपक्व होने की अवस्था में सिंचाई पूरी तरह से रोक देनी चाहिए और कुछ दिनों बाद फसल की खुदाई शुरू कर देनी चाहिए।

  • लहसुन की मिट्टी पर पकड़ कमजोर होने पर हाथ से या कुदाल के प्रयोग से भी इसकी खुदाई की जा सकती है।

  • कुदाल से खुदाई करते समय कुदाल के नोक को जड़ पर न लगने दें।

  • खुदाई के बाद खेत में ही पत्तियों सहित लहसुन के पौधों को सूखने दें।

  • लहसुन में उपस्थित नमी को देखते हुए हीं इसे धूप में रखें। अधिक नमी या अधिक धूप फसल को खराब कर सकती है।

  • अधिक समय तक भंडारण के लिए लहसुन को 2 से 3 सेंटीमीटर डंठल सहित काटें।

  • पर्याप्त भंडारण व्यवस्था उपलब्ध होने पर लहसुन को पत्तियों सहित बंडल बना कर रखें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

बारिश से मिलेगी राहत और ज्यादातर राज्यों अब बढ़ेगी गर्मी

know the weather forecast,

अब धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित उड़ीसा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश से बारिश हट जाएगी तथा मौसम साफ होने लगेगा। दिन और रात के तापमान में जो गिरावट दर्ज की गई थी वह फिर से सामान्य होने लगेंगे और अगले दो दिनों के दौरान तापमान में काफी वृद्धि दिखाई देगी। पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 20 मार्च को और दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 23 मार्च को दस्तक देगा। 20 मार्च से 24 मार्च के बीच पहाड़ों पर हल्की से मध्य बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। देश के अधिकांश भागों में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई देने लग जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मुफ्त बिजली की ये योजना करवाएगी 75 हजार का फायदा, जल्द करें आवेदन

PM-Surya Ghar

किसानों एवं आम जनता की मदद के लिए सरकार नई नई योजनाएं लाती रहती है। केंद्र सरकार एक ऐसी ही नई योजना लेकर आई है, जिसके लिए किसानों और आम लोगों में बहुत ज्यादा जोश है। इस योजना को आम लोगों से काफी सराहना मिल रही है। योजना के शुरू होने के बाद सिर्फ एक महीने में अंदर ही इससे 1 करोड़ से अधिक परिवार जुड़ चुके हैं। हम जिस योजना की बात कर रहे हैं उसका नाम है “पीएम-सूर्य घर”, जिसकी मदद से आम लोग मुफ्त बिजली का लाभ ले सकते हैं और अपने बिजली के खर्चे में जबरदस्त कमी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि “पीएम-सूर्य घर” केंद्र सरकार की मुफ्त बिजली योजना है, जिसका उद्देश्य है 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाना। बता दें की इस योजना में सरकार विभिन्न श्रेणियों के लाभार्थियों को 78 हजार रुपये तक की बंपर सब्सिडी देती है। इस योजना से लाभार्थी को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती है। इस मुफ्त बिजली से लाभार्थी को हर साल 18 हजार रुपये तक की बचत होगी।

इस योजना के माध्यम से 1 किलोवाट के सोलर पैनल पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट के पैनल पर 60 हजार रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक के पैनल पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिलती है। अगर आपने अभी तक इस योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है यो आज ही https://pmsuryaghar.gov.in पर जाएँ और योजना की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर सरसों 3850 4822
शाजापुर आगर सरसों-जैविक 4640 4640
गुना एरन सरसों 4400 4825
अशोकनगर अशोकनगर सरसों 4065 4945
अशोकनगर अशोकनगर अन्य 4700 4700
सीहोर आष्टा सरसों(काला) 4250 5995
सीहोर आष्टा सरसों 4576 4605
छतरपुर बड़ामलहेड़ा सरसों 4400 4700
शिवपुरी बदरवास सरसों 4450 4850
सागर बामोरा सरसों 4586 5405
शिवपुरी बराड़ सरसों 4350 5011
रायसेन बेगमगंज सरसों 4410 4410
शाहडोल ब्यौहारी सरसों(काला) 4500 4500
भोपाल बैरसिया सरसों 4390 4640
बेतुल बेतुल सरसों 4750 5991
भोपाल भोपाल सरसों 4362 4470
भोपाल भोपाल सरसों-जैविक 4221 5615
राजगढ़ ब्यावरा सरसों 4050 4775
छतरपुर बिजावर सरसों 4630 4675
सागर बीना सरसों 4500 5751
गुना बीनागंज सरसों 4300 4770
अशोकनगर चंदेरी सरसों 2316 4895
छतरपुर छतरपुर सरसों(काला) 4600 4600
छतरपुर छतरपुर सरसों 4700 4805
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा सरसों 4700 4700
ग्वालियर डबरा सरसों 4600 4925
दमोह दमोह सरसों 4310 5440
दमोह दमोह सरसों-जैविक 5700 5700
दतिया दतिया सरसों 4700 4940
देवास देवास सरसों 4350 4714
रायसेन गैरतगंज सरसों 4250 5670
भिंड गोहाद सरसों(काला) 4480 5190
भिंड गोहाद पीला (काला) 4750 5095
गुना गुना सरसों 4345 4825
देवास हाटपिपलिया सरसों 4451 4571
रीवा हनुमना सरसों 4400 4400
हरदा हरदा सरसों 3400 5870
इंदौर इंदौर सरसों-जैविक 4575 4575
होशंगाबाद इटारसी सरसों 3701 5514
जबलपुर जबलपुर सरसों 4555 4675
सीहोर जावर सरसों 3800 4530
राजगढ़ जीरापुर सरसों(काला) 2305 4760
राजगढ़ जीरापुर सरसों 4535 4750
मुरैना कैलारस सरसों(काला) 4625 4945
मुरैना कैलारस सरसों 4600 5040
कटनी कटनी सरसों(काला) 4404 5060
कटनी कटनी सरसों 4205 5000
शिवपुरी खनियाधाना सरसों 4680 4720
टीकमगढ़ खरगापुर सरसों 4500 4600
देवास खातेगांव सरसों 2550 5600
शिवपुरी खटोरा सरसों 4500 4821
राजगढ़ खिलचीपुर सरसों 4400 4680
हरदा खिरकिया सरसों 4420 4420
सागर खुरई सरसों 4070 6800
शिवपुरी कोलारस सरसों 3800 5730
गुना कुंभराज सरसों 4280 4710
राजगढ़ कुरावर सरसों 4105 5320
ग्वालियर लश्कर सरसों 4700 4700
ग्वालियर लश्कर सरसों 4430 5050
छतरपुर लवकुशनगर(लौंदी) सरसों 4725 4900
राजगढ़ माचलपुर सरसों 4650 4650
शिवपुरी मगरोनी सरसों 3701 5010
उज्जैन महिदपुर सरसों 4540 4781
गुना मकसूदनगढ़ सरसों 4425 4590
नीमच मनसा सरसों 4480 4873
मन्दसौर मन्दसौर सरसों 4100 5271
भिंड मेहगांव सरसों 4950 5050
मुरैना मुरैना सरसों 4615 5100
भिंड मऊ अन्य 4845 4845
अशोकनगर मुंगावली सरसों 4100 4790
सतना नागोद सरसों(काला) 4768 4768
शाजापुर नलकेहड़ा सरसों(काला) 4560 4760
शाजापुर नलकेहड़ा सरसों 4400 4789
राजगढ़ नरसिंहगढ़ सरसों 3925 4725
नरसिंहपुर नरसिंहपुर सरसों(काला) 4400 5001
नरसिंहपुर नरसिंहपुर सरसों 4812 5401
नीमच नीमच सरसों 4115 5770
जबलपुर पाटन सरसों 4800 5300
राजगढ़ पचौर सरसों 3720 4800
शिवपुरी पिछौर सरसों 4410 4550
होशंगाबाद पिपरिया सरसों 5000 5600
अशोकनगर पिपरई सरसों 4640 4640
शिवपुरी पोहरी सरसों(काला) 4625 5045
शिवपुरी पोहरी सरसों 4480 5090
मुरैना पोरसा सरसों(काला) 4610 4860
गुना राघोगढ़ सरसों 4405 4405
सीहोर रेहटी सरसों 4323 4323
रीवा रीवा सरसों(काला) 4650 4650
मुरैना सबलगढ़ सरसों(काला) 4750 4915
सागर सागर सरसों 3505 5355
सागर सागर सरसों-जैविक 4540 6005
सतना सतना सरसों 3899 5040
जबलपुर सीहोरा सरसों-जैविक 5051 5200
सीहोर सीहोर सरसों(काला) 4400 5750
सीहोर सीहोर सरसों 4200 5701
अशोकनगर शाडोरा सरसों 3940 4735
मन्दसौर शामगढ़ सरसों 4631 4750
विदिशा शमसाबाद सरसों 3801 5100
श्योपुर श्योपुरबडोद सरसों 4550 4821
श्योपुर श्योपुरकलां सरसों 2350 5025
श्योपुर श्योपुरकलां अन्य 4850 4865
शिवपुरी शिवपुरी सरसों 4050 4970
विदिशा सिरोंज सरसों 4500 5500
देवास सोनकच सरसों 3980 4650
शाजापुर सोयतकलां सरसों 4665 4725
शाजापुर सुसनेर सरसों 4400 4640
उज्जैन तराना सरसों 4000 4753
टीकमगढ़ टीकमगढ़ सरसों 4450 4725
हरदा टिमरनी सरसों 4191 5556
उज्जैन उज्जैन सरसों 4444 4726
विदिशा विदिशा सरसों 4000 5780
श्योपुर विजयपुर सरसों 4550 5095

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

मूंग की फसल में ऐसे करें तिहरा बीज उपचार और पाएं तेज शुरुआती बढ़वार

Method of seed treatment in moong crop

मूंग की फसल में बीज उपचार करने से बीज जनित तथा मिट्टी जनित बीमारियों का आसानी से नियंत्रण कर फसल के अंकुरण को भी बढ़ाया जा सकता है। बीज उपचार आमतौर पर 3 प्रकार से किया जाता है, जिसे हम ‘फकीरा’ (FIR) पद्धति कहते है। फकीरा पद्धति में हम बारी बारी से फफूंदनाशक, कीटनाशक और राइज़ोबियम से बीज उपचार करते हैं। 

फफूंदनाशक: इस बीज उपचार पद्धति में सबसे पहला फफूंदनाशक का प्रयोग करते हैं। इसका उपयोग जमीन में या बीज अंकुरण के समय लगने वाले फफूंद जानित रोग के रोकथाम के लिए करते हैं। फफूंदनाशक से बीज उपचार के लिए करमानोवा (कार्बेन्डाझिम 12% + मैंकोज़ेब 63% डब्लू पी) @ 2.5 ग्राम प्रति किलो बीज के दर से उपयोग करें।

कीटनाशक: इसका प्रयोग फफूंदनाशक के बाद करना चाहिए। कीटनाशक से बीज उपचार करने से जमीन के अंदर पाए जाने वाले कीट अथवा फसल के शुरूआती अवस्था में लगने वाले रस चूसक कीट जैसे माहू या सफ़ेद मक्खी के रोकथाम में मदद मिलती है। कीटनाशक से बीज उपचार करने के लिए थियानोवा सुपर (थायोमिथाक्साम 30% एफएस) @ 4-5 मिली प्रति किलो बीज के दर से उपयोग करें।

 राइज़ोबियम: इसका प्रयोग कीटनाशक के बाद करना चाहिए। राइज़ोबियम एक जीवाणु है, जो मूंग के पौधों की जड़ों में सहजीवी के रूप में रहता है, और पौधों की जड़ों में गठानें बनाता है, जिससे वायुमंडलीय नाइट्रोजन सरल रूप में जमीन में उपलब्ध होता है, जो पौधे द्वारा किसी भी अवस्था में इस्तेमाल किया जा सकता है।

राइज़ोबियम से बीज उपचार करने के लिए जैव वाटिका (राइज़ोबियम) @ 5 ग्राम प्रति किलो बीज के दर से उपयोग करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

यूपी, एमपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

know the weather forecast,

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में बारिश की आफत जारी रहेगी। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभव है। पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 20 मार्च से 23 मार्च के बीच बर्फबारी देगा। होली के दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सहित बिहार, झारखंड, उड़ीसा तथा महाराष्ट्र का मौसम शुष्क हो जाएगा तथा तापमान बढ़ जाएंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share