यह किसान प्राप्त करता है अन्य किसानों की तुलना में 200% अधिक आम का उत्पादन
महाराष्ट्र के मिराज शहर से 25 किमी दूरी पर स्थित गांव बेलंकी में सिर्फ दो एकड़ जमीन से 15 टन आम का उत्पादन करते हैं परमानंद गवणे। उन्होंने प्रत्येक एकड़ में केसर आम किस्म के 900 पौधे लगाए हैं।
62 वर्षीय गवने ने अल्ट्रा हाई डेंसिटी प्लांटिंग (यूएचडीपी) प्रणाली को अपनाया है। यूएचडीपी खेती के पारंपरिक तरीकों की तुलना में 200% अधिक उत्पादन देता है। इसके अलावा, यह प्रणाली फलों के स्वाद और ताजगी को बनाए रखते हुए एक समान आकार और रंग सुनिश्चित करता है।
पिछले साल, गवने के खेत से 250 ग्राम से 400 ग्राम वजन के फल दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरु और रायपुर के खरीदारों द्वारा खरीदे गए थे। गवने शुरुआत में अपनी सीख साझा करने के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन बाद में गवणे इसके लिए राजी हो गए।
वे हर महीने अपने खेत में करीब 50 किसानों का स्वागत करते हैं। पिछले साल महामारी के बावजूद उनके पास बहुत सारे लोग आये थे। मई और जून के महीनों में, जब पेड़ फलों से भरे होते हैं, तब आगंतुकों की संख्या चरम पर होती है।
स्रोत: द बेटर इंडिया
Shareकृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही ख़बरों और जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफोन के लेख जरूर देखें। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन के माध्यम से अपने किसान मित्रों के साथ भी साझा करें।
प्याज की रोपाई के 45 दिनों बाद किये जाने वाले आवश्यक कार्य
-
प्याज की रोपाई के बाद विभिन्न विभिन्न चरणों में फसल की विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है l आज हम प्याज की रोपाई के 45 दिनों बाद फसल के अच्छे विकास और पौध संरक्षण के बारे में बात करेंगे l
-
प्राय इस समय फसल पर रस चूसक कीटों में थ्रिप्स एवं कवक जनित रोगो में सड़न एवं बैंगनी धब्बा रोग का प्रकोप अधिक होने की सम्भावना रहती है l
-
इनके प्रकोप से फसल को संरक्षित रखने के लिए निम्न सुझाव अपना सकते है-
-
जिब्रेलिक अम्ल [नोवामेक्स] 300 मिली + फिप्रोनिल 40% + इमिडाक्लोप्रिड 40% WG [पोलिस] 40 ग्राम + टेबुकोनाज़ोल10% + सल्फर 65% WG [स्वाधीन] 500 ग्राम प्रति एकड़ की दर से पानी में मिलाकर छिड़काव करें l
-
रोगों के जैविक नियंत्रण के लिए स्यूडोमोनास [मोनास कर्ब] 250 ग्राम/एकड़ एवं कीटों के जैविक नियंत्रण के लिए बवेरिया बेसियाना [बवे कर्ब ] 250 ग्राम/एकड़ की दर से छिड़काव कर सकते है l
Shareअपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।
कहीं बेमौसम बारिश तो कहीं होगी बर्फवारी, देखें मौसम पूर्वानुमान
मार्च के महीने से प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो जाती हैं तथा उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी शुरू होती है। फिलहाल उत्तर पश्चिम मध्य तथा पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान बनेंगे। दिन भी हल्का गर्म बना रहेगा। तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
इंदौर मंडी में 14 फरवरी को क्या रहे प्याज भाव?
वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 14 फरवरी के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?
वीडियो स्रोत: यूट्यूब
Shareअब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।
शुरू हुआ ग्रामकैश रेफरल रेस, करें बंपर कमाई और जीतें उपहार
नमस्कार किसान भाइयों, ग्रामोफ़ोन रेफरल प्रोग्राम के माध्यम से अपने किसान मित्रों को ग्रामोफ़ोन ऐप से जोड़ कर बहुत सारे किसान भाई खूब सारे ग्रामकैश की कमाई कर रहे हैं और फिर इन्हीं ग्रामकैश के साथ आकर्षक छूट के साथ कृषि उत्पादों की खरीदी भी कर रहे हैं। आप सभी किसान भाइयों के इसी जोश को देखते हुए ग्रामोफ़ोन शुरू कर रहा है ‘ग्रामकैश रेफरल रेस’ जिसमे भाग लेकर आप ग्रामकैश की कमाई के साथ साथ कई आकर्षक इनाम भी हर हफ्ते जीत सकते हैं।
‘ग्रामकैश रेफरल रेस’ प्रतियोगिता की शुरुआत 14 फरवरी से हो गई है और यह 28 फरवरी तक चलाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में हर हफ्ते ज्यादा से ज्यादा किसान मित्रों को रेफरल प्रक्रिया के माध्यम से ग्रामोफ़ोन ऐप से जोड़ने और सबसे ज्यादा ग्रामकैश जीतने वाले टॉप 5 प्रतिभागी किसान हर हफ्ते बनेंगे विजेता।
गौरतलब है की इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपको अपने मित्र को अपने ग्रामोफ़ोन ऐप से साझा किये गए रेफरल कोड के माध्यम से ही ऐप डाउनलोड करवाना होगा और फिर उनसे पहली खरीदी करवानी होगी। इस पूरी प्रक्रिया के बाद आपको कुल 150 ग्रामकैश मिलेंगे और आपके माध्यम से जुड़ने वाले किसान मित्र को मिलेंगे 100 ग्रामकैश।
तो देर किस बात की ‘ग्रामकैश रेफरल रेस’ में सबसे आगे रहने के लिए रेफरल प्रक्रिया किसान मित्रों को जोड़ते जाएँ और ज्यादा से ज्यादा ग्रामकैश अर्जित कर ग्रामोफ़ोन ऐप के ‘ग्राम बाजार’ से भारी छूट पर कृषि उत्पादों की खरीदी संग उपहारों की सौगात भी जीतते जाएँ।
Shareरतलाम मंडी में आज क्या रहे सोयाबीन व मटर भाव?
सोयाबीन व मटर भाव में आज कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की आज मंडी में कैसा चल रहा है सोयाबीन का भाव !
स्रोत: यूट्यूब
Shareअब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।
सस्ते में आ जायेगा महिंद्रा का यह छोटा ट्रैक्टर, कई कृषि कार्यों में होगा उपयोगी
महिंद्रा 215 युवराज NXT ट्रैक्टर आपकी कई प्रकार के कृषि कार्यों में मदद करता है और काफी कम दाम में आप इसे खरीद सकते हैं। इस वीडियो में देखें इस ट्रैक्टर से जुड़ी पूरी जानकारी।
वीडियो स्रोत: यूट्यूब
Shareस्मार्ट कृषि और स्मार्ट कृषि उत्पादों व कृषि मशीनरी से संबंधित नई नई जानकारियों के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
घर बैठे बेचें अपनी फसल, जानें ग्राम व्यापार पर कैसे बनाते हैं बिक्री सूची
ग्रामोफ़ोन एप की मदद से स्मार्ट खेती करने वाले किसान अब ग्राम व्यापार के माध्यम से घर बैठे मनपसंद खरीददार को सही रेट पर अपनी उपज बेच रहे हैं। फसल बेचने के लिए किसानों को अपनी फसल की बिक्री सूची बनानी होती है। आइये जानते हैं आखिर यह बिक्री सूची बनाई कैसे जाती है?
-
ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार पर जाने के बाद आपको मुख्य स्क्रीन पर खरीददार और विक्रेता की सूची नजर आएगी।
-
व्यापार स्क्रीन के दाहिने-निचले हिस्से में बने + के चिन्ह पर क्लिक कर आप अपनी फसल की बिक्री सूची तैयार कर सकते हैं।

-
इसके लिए आपको बेची जाने वाली फसल का नाम, मात्रा, भाव, बेचने की तारीखें व गुणवत्ता सम्बन्धी जानकारी दर्ज करनी होगी और आखिर में इसे प्रकाशित करना होगा।
-
ऐसा करने से आपकी फसल की बिक्री सूची सफलतापूर्वक दर्ज हो जायेगी।
अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:
तो कुछ इस तरह आप बड़ी ही आसानी से अपनी फसल का बिक्री सूची बना सकते हैं। इस सूची को देखकर खरीददार आपको स्वयं सम्पर्क करेंगे और आपसे सौदा तय करने के लिए बात करेंगे।
बिक्री सूची बनाने के लिए यहाँ क्लिक करें ? बिक्री सूची बनायें
Shareजानिए, मूंग की खेती में बीज उपचार करने के फायदे!
-
रबी फसलों की कटाई के बाद जायद मौसम में किसान भाई अपने खेत को खाली छोड़ने के बजाय मूंग फसल बुवाई कर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते है।
-
बुवाई के पहले बीज उपचार करने से बीज जनित तथा मृदा जनित बीमारियों को आसानी से नियंत्रित कर फसल अंकुरण को बढ़ाया जा सकता है।
-
बीज उपचार करने से बीजो में एक समान अंकुरण देखने को मिलता है l
-
बीज उपचार के तौर पर करमानोवा (कार्बेन्डाजिम 12% + मैंकोजेब 63% डब्ल्यूपी) @ 2.5 ग्राम/किलो बीज की दर से उपयोग करें।
-
इसके जैविक उपचार के लिए राइजोकेयर (ट्रायकोडर्मा विरिडी) @ 5-10 ग्राम/किलो बीज या मोनास कर्ब (स्यूडोमोनास फ्लोरोसेंस) @ 5-10 ग्राम/किलो बीज की दर से बीज उपचार करें।
-
कीट प्रकोप से बचाव के लिए रेनो (थायोमेथोक्साम एफएस) @ 4 मिली/किलोग्राम बीज की दर से उपयोग करें l
-
अंत में बीज को विशेष जैव वाटिका -आर (राइजोबियम कल्चर) @ 5 ग्राम प्रति किलो बीज की दर से बीज उपचार कर बुवाई करें।
Shareअपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।










