फूलों की खेती पर भारी सब्सिडी, कम कृषि खर्च में होगी लाखों की कमाई

Huge subsidy on flower cultivation

धान और गेहूँ जैसे पारंपरिक फसलों की खेती के बजाय फूलों की खेती से भी किसान अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के बहुत सारे गांव में किसान फूलों की खेती बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। यहाँ किसान गेंदा, गुलाब और ग्लाईडोलियस जैसे फूलों की खेती कर रहे हैं। इससे किसान लाखों का मुनाफा भी कमा रहे हैं। सरकार भी फूलों की खेती को बढ़ावा दे रही है और इसके लिए किसानों को अनुदान के रूप में आर्थिक मदद भी दे रही है।

फूलों की खेती पर अनुदान पाने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अंतर्गत अलग-अलग फूलों की खेती में अलग-अलग अनुदान किसानों को मिलता है। ग्लाइडोलियस की खेती पर 60 हजार, गुलाब की खेती पर 40 हजार, गेदें की खेती पर 16 हजार की राशि प्रति हेक्टेयर की दर से दी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द किसान अपना पंजीकरण जरूर करवा ले। पंजीकरण पूरा होने के बाद “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

स्रोत: न्यूज़ 18

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर सरसों 4971 5022
अशोकनगर अशोकनगर सरसों 5111 5240
शिवपुरी बदरवास सरसों 4810 5050
मंडला बिछिया सरसों 5200 5200
सागर बीना सरसों 4901 6101
ग्वालियर डबरा सरसों 4900 5280
शिवपुरी करेरा सरसों 4920 5000
देवास खातेगांव सरसों 5100 5100
सागर खुरई सरसों 4000 6006
ग्वालियर लश्कर सरसों 5200 5200
मुरैना मुरैना सरसों 5335 5420
होशंगाबाद पिपरिया सरसों 4715 5450
मुरैना पोरसा सरसों 4950 5210
रायसेन रायसेन सरसों (काला) 5205 5205
सागर सागर सरसों 4475 6040
सतना सतना सरसों 4990 5100
मंदसौर शामगढ़ सरसों 5025 5102
शाजापुर शुजालपुर सरसों 4972 5176

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

करेले की फसल में पाउडरी मिल्ड्यू रोग की पहचान व निवारण के उपाय

Identification and prevention of powdery mildew disease in bitter gourd

इस रोग के शुरुआत में ऊपरी पत्तियों की सतह पर सफेद धब्बे दिखाई देते हैं। इन धब्बों को हाथ लगाने से सफ़ेद पाउडर हाथ पर दिखाई देता है। पत्तियों की निचली सतह पर गोलाकार धब्बे दिखाई देते हैं। गंभीर मामलों में, ये फैलते हैं और आपस में मिलकर पत्तियों की दोनों सतहों को ढक लेते हैं और तने तक भी फैल जाते हैं। गंभीर रूप से प्रभावित पत्तियाँ भूरी और सिकुड़ी हुई नजर आती हैं और पत्ते झड़ने भी लगते हैं। प्रभावित पौधों के फल पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाते और छोटे रह जाते हैं।

नियंत्रण: इससे बचाव के लिए एम -45 (मैनकोजेब 75% WP) 400 ग्राम/एकड़ या जटायु क्लोरोथालोनिल 75% WP 400 ग्राम/एकड़ 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें। दस से पंद्रह दिनों के अंतराल पर दो बार छिड़काव करके पाउडरी मिल्ड्यू  को नियंत्रित किया जा सकता है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

मानसून कब देगा दस्तक, मौसम विभाग ने जारी कर दी है तारीख

know the weather forecast,

ऐसा अनुमान है कि दक्षिण पश्चिम मानसून 2024, 29 मई के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने मानसून के केरल पर पहुंचने की उम्मीद 31 मई की बताई है। अब उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई देगा। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

60% की सुपर सब्सिडी पर लगवाएं सोलर पंप, जानें क्या है सरकार की योजना?

PM Kusum Yojana

देश का एक बड़ा भूभाग कम बारिश की वजह से पानी की किल्लत झेलता है। इन क्षेत्रों के किसानों को इसकी वजह से खेती करने में भारी समस्या पेश आती है। यहाँ किसानों को फसलों में सिंचाई के लिए भूजल पर निर्भर होने पड़ता है। भूजल की निकासी में महंगे सिंचाई उपकरण की जरूरत पड़ती है जिसे हर किसान खरीद भी नहीं पाता है। ऐसी स्थिति से अपने किसानों को बचाने के लिए राजस्थान सरकार खेतों में पंप सेट लगाने पर सब्सिडी देने की सुविधा उपलब्ध करवा रही है।

राजस्थान सरकार की ओर से पंप सेट की सब्सिडी “पीएम कुसुम योजना” के अंतर्गत दी जा रही है। बता दें कि इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 1400 किसानों को लाभ मिलेगा। इन किसानों के खेतों में ही सरकार सोलर पंप सेट लगाएंगे। इससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई आसानी से कर सकेंगे और इसके लिए उन्हें बिजली कि भी आवश्यकता नहीं होगी।

राज्य सरकार की ओर से किसानों को सोलर पंप सेट लगवाने के लिए 60% तक कि सब्सिडी दी जा रही है। यह सुविधा किसानों को “पहले आओ पहले पाओ” की योजना के तहत मिलेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप पीएम कुसुम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और ऑनलाइन आवेदन करें।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी जारी, उच्च भाव पहुंचे 20000 रुपये के पार

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
उज्जैन बड़नगर लहसुन 5000 5000
धार बदनावर औसत 7500 7500
धार बदनावर लहसुन 2000 17855
भोपाल भोपाल लहसुन 1650 17450
राजगढ़ ब्यावरा लहसुन 3000 3400
मंदसौर दलोदा लहसुन 3500 15000
सागर देवरी लहसुन 6175 6175
इंदौर इंदौर लहसुन 1000 16200
नीमच जावद लहसुन 4000 17010
मंदसौर मंदसौर लहसुन 2800 20000
नीमच नीमच लहसुन 4910 5120
मंदसौर पिपल्या औसत 5501 17000
रतलाम रतलाम लहसुन 6500 8200
मंदसौर शामगढ़ लहसुन 7250 15501
मंदसौर सीतमऊ लहसुन 6500 8400

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

तोरई में बढ़ रहा पीला मोजेक रोग, जल्द करें पहचान व अपनाएं बचाव के उपाय

Identification and prevention of yellow mosaic disease in ridge gourd

पीला मोजेक रोग तोरई की फसल के लिए एक गंभीर समस्या है। यह एक विषाणुजनित रोग है और इसके लक्षण पौधों की नई पत्तियों पर पीले धब्बे के रूप में दिखाई देते हैं। इसका प्रकोप अधिक होने के कारण पौधों की पत्तियां छोटी व विकृत हो जाती हैं। यह रोग सफेद मक्खी के द्वारा फैलता है, इस कीट के निम्फ व वयस्क दोनों हीं पौधों का रस चूसते हैं। 

नियंत्रण: इसकी रोकथाम के लिए नीमगोल्ड नीम तेल 1000 मीली/एकड़ या ब्लू स्टिकी ट्रैप 10 प्रति एकड़ 10 की दर से लगाएं या बवे कर्व (बवेरिया बेसियाना 5% WP) 500 ग्राम/एकड़ की दर 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश सहित कुछ राज्यों में बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण पश्चिम राजस्थान सहित गुजरात के कई जिलों में और मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंतरिक तमिलनाडु के साथ साथ केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश होगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित लक्षद्वीप में भी बारिश की संभावना है। मानसून अंडमान के ऊपर 19 तारीख को दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बनने की भी संभावना है जो धीरे-धीरे और मजबूत होगा और डिप्रेशन का रूप लेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

निजी नलकूप लगाने पर मिलेगी 80% तक की सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना?

Up to 80% subsidy will be available on installing private tube wells

सिंचाई के लिए बहुत सारे किसान निजी नलकूप लगाते हैं। हालांकि निजी नलकूप लगाना एक खर्चीला कार्य होता है इसीलिए सामान्य किसान भी अपने निजी नलकूप लगा सकें इस उद्देश्य से सरकार निजी नलकूप योजना चला रही है। इस योजना के तहत किसानों को नलकूप लगवाने पर 50% से 80% तक की सब्सिडी दी जाती है।

यह योजना बिहार के किसानों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है। नलकूप लगाने के बाद बिहार के किसान बगैर किसी परेशानी के अपने खेतों में सिंचाई का कार्य कर सकेंगे। इससे उनकी खेती बेहतर होगी और आमदनी भी बढ़ेगी। अगर आप बिहार के किसान हैं तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप बिहार सरकार के “जल संसाधन विभाग” के आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

स्रोत: द भारत न्यूज़

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के उच्च भाव 4800 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर सोयाबीन 4322 4751
आलीराजपुर आलीराजपुर सोयाबीन 4500 4500
अशोकनगर अशोकनगर सोयाबीन 4001 4709
बेतुल बेतुल पीला 4300 4400
राजगढ़ ब्यावरा सोयाबीन 4000 4635
सागर बीना सोयाबीन 4055 4470
देवास देवास सोयाबीन 4536 4785
विदिशा गंज बासौदा सोयाबीन 3790 4745
नरसिंहपुर गोटेगांव पीला 4380 4415
नरसिंहपुर गोटेगांव सोयाबीन 4300 4400
गुना गुना सोयाबीन 4200 4535
हरदा हरदा पीला 4290 4360
रतलाम जावरा सोयाबीन 4600 4760
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 4600 4650
आलीराजपुर जोबट सोयाबीन 4200 4500
देवास कन्नोड सोयाबीन 3650 3650
खंडवा खंडवा पीला 4590 4650
खरगोन खरगोन सोयाबीन 4425 4550
देवास खातेगांव सोयाबीन 2576 4550
देवास खातेगांव सोयाबीन-जैविक 2900 4525
राजगढ़ कुरावर सोयाबीन 4635 4660
नीमच मनसा सोयाबीन 4600 4835
उज्जैन नागदा पीला 4441 4441
राजगढ़ पचौर सोयाबीन 4130 4640
खंडवा पंधाना पीला 4475 4505
छिंदवाड़ा पंधुरना सोयाबीन 4450 4470
दमोह पथरिया सोयाबीन 4595 4595
मन्दसौर पिपल्या सोयाबीन 4381 4732
रतलाम रतलाम सोयाबीन 4390 4741
सागर सागर पीला 4050 4475
इंदौर सांवेर सोयाबीन 4514 4514
सीहोर सीहोर पीला 3325 4727
सीहोर सीहोर सोयाबीन 4537 4666
बड़वानी सेंधवा सोयाबीन 4250 4450
रतलाम ताल सोयाबीन 4150 4660

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share