इंदौर मंडी में 17 मार्च को क्या रहे प्याज भाव?

Indore onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 17 मार्च के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

प्याज की रोपाई के 65 दिनों बाद किये जाने वाले आवश्यक छिड़काव

Important tips to be done after 65 days of onion transplanting

  • प्याज की फसल से अच्छी उपज प्राप्त करने के लिए उर्वरक एवं पोषण प्रबंधन की जानकारी होना बेहद जरूरी है। संतुलित मात्रा में खाद, उर्वरकों एवं कृषि रसायनों के प्रयोग से उच्च गुणवत्ता के साथ रोग एवं कीट रहित फसल प्राप्त की जा सकती है। 

  • यदि आपकी प्याज की फसल रोपाई के बाद लगभग 65 दिनों की हो गई है तो निम्न सिफारिशें उपयोग में लायी जा सकती हैं। 

  • जल घुलनशील उर्वरक 00:52:34 @ 1 किलो + एबामेक्टिन 1.9% ईसी [अबासीन] 150 मिली + किटाज़िन 48% ईसी 400 मिली प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें।  

  • इस छिड़काव के मदद से फसल को मकड़ी एवं बैंगनी धब्बा रोग जैसी समस्याओं से सुरक्षित रखा जा सकता है l 00:52:34 जल घुलनशील उर्वरक का प्रयोग करने से कंद निर्माण में मदद मिलती है।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

मार्च में हीं भीषण गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

तटीय क्षेत्रों पर सी ब्रीज तथा लैंग्वेज का क्या असर होता है? बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। अब गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान तथा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हीटवेव जारी रहेगी यानी कि लू चलती रहेगी। दिल्ली सहित उत्तर भारत में भी तापमान सामान्य के ऊपर रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

राशन कार्ड धारकों को सरकार का बड़ा तोहफा, जानें कैसे उठाएं लाभ

Yogi government's gift to ration card holders

उत्तर प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड उपभोक्ताओं को होली से पहले तोहफा पेश किया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अब सभी राशन कार्ड धारकों को महीनें में दो बार मुफ्त राशन दिया जाएगा। इससे पहले इस योजना की समय सीमा नवम्बर माह तक तय की गई थी, लेकिन अब इस योजना को मार्च 2022 के अंत तक बढ़ा दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के लिए होली के त्यौहार पर खास ऐलान किया है। इसके तहत राशन कार्ड उपभोक्ताओं को महीने में दो बार मुफ्त में गेहूँ और चावल दिया जाएगा। इतना ही नहीं मुफ्त राशन में दाल, खाने का तेल और नमक भी दिया जाएगा। इससे गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोगों को काफी मदद मिलेगी।

इसी के साथ ही योगी सरकार ने जनता के हित के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। वहीं सरकार की इस घोषणा के बाद राज्य के करीब 15 करोड़ से ज्यादा लोगों को दोगुना राशन मुफ्त में दिया जाएगा, जो कि राशन कार्ड धारकों के लिए बेहद अच्छी खबर है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के क्या रहे भाव, देखें 16 मार्च को मंदसौर मंडी का हाल

Mandsaur garlic Mandi bhaw,

वीडियो के माध्यम से देखें, मध्य प्रदेश के मंदसौर मंडी में आज क्या रहे नए लहसुन के भाव?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

इंदौर मंडी में 16 मार्च को क्या रहे प्याज भाव?

Indore onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 16 मार्च के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

गेहूँ भाव हो सकता है 3000 पार, जानें ऐसी संभावना क्यों बन रही है?

Wheat price may cross 3000

गेहूँ भाव में आगे कितनी तेजी या मंदी देखने को मिल सकती है? वीडियो के माध्यम से देखें कैसा रहेगा गेहूँ का भाव !

स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

प्याज की रोपाई के 75 दिनों बाद करें ये जरूरी छिड़काव

Important tips to be done after 75 days of onion transplanting
  • किसान भाइयों प्याज की अच्छी फसल बढ़वार प्राप्त करने के लिए उर्वरक एवं पोषण प्रबंधन की जानकारी होना बेहद जरूरी है। संतुलित मात्रा में खाद, उर्वरक एवं कृषि रसायनों के प्रयोग से आप उच्च गुणवत्ता के साथ रोग एवं कीट रहित फसल प्राप्त कर सकेंगे। 

  • यदि आपकी प्याज की फसल रोपाई के बाद 75 दिनों के लगभग है तो निम्न सिफारिशें उपयोग में ला सकते हैं। 

  • जल घुलनशील उर्वरक 00:00:50 @ 1 किलोग्राम + फोलिक्योर (टेबुकोनाज़ोल 25.9% ईसी) @ 200 मिली + बेनेविया (सायंट्रानिलिप्रोल 10.26% ओडी) @ 250 मिली/एकड़ की दर से छिड़काव करें l 

  • उपर्युक्त छिड़काव के साथ सिलिकोमैक्स (सिलिकॉन आधारित स्टिकर) @ 5 मिली 15 लीटर पानी के साथ मिला कर छिड़काव अवश्य करें l

  • जैविक नियंत्रण के लिए मोनास कर्ब (स्यूडोमोनास )@ 250 ग्राम/एकड़ की दर से छिड़काव कर सकते है। 

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर से इन राज्यों पर होगा असर, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

दक्षिण अंडमान सागर से सटे बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। गुजरात मुंबई तथा राजस्थान के दक्षिणी जिलों में भीषण लू का कहर जारी है। 2 दिनों के बाद हल्की राहत मिलने की संभावना है। उत्तर पश्चिम मध्य तथा दक्षिण भारत सहित पूर्वी भारत के कुछ भागों में तापमान सामान्य से ऊपर बने हुए हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मंहगाई के दौर में एक ऐसा गांव, जहां मुफ्त में मिलता है दूध और फल

A village in the era of inflation where milk and fruits are available for free

आज के समय जहां लोगों को पीने के लिए पानी भी खरीदना पड़ता है, वहीं मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक ऐसा गांव है जहां मुफ्त में लोगों को दूध और फल दिए जाते हैं। आपको सुनकर हैरानी होगी लेकिन मंहगाई के इस दौर में भी बैतूल जिले के चूड़िया गांव में दूध और फल को नहीं बेचा जाता है।

3 हज़ार के आबादी वाले इस गांव में कभी कोई दूध और फल का व्यापार नहीं करता है। इस गांव में 40 प्रतिशत आदिवासी निवास करते हैं, साथ ही यहां 40 प्रतिशत निवासी ग्वाले हैं। इसके बावजूद भी यहां दूध का व्यापार नहीं होता है। यहां मान्यता है कि अगर कोई भी दूध और फलों का व्यापार करने की कोशिश करता है वह बर्बाद हो जाता है।

इस गांव में इस मान्यता से जुड़ी एक कथा है, जिसके अनुसार कभी चूड़िया गांव में एक चिन्ध्या बाबा रहा करते थे। इन्होंने गांव के हित के लिए लोगों को सीख दी थी। बाबा का कहना था कि दूध में मिलावट करना या उसे बेचना पाप है। बाबा ने ऐसा इसलिए कहा था ताकि गांव में रहने वाला हर तबके का परिवार इसका उपयोग कर सके और गांव स्वस्थ रहे। जिसके बाद से आज भी गांव के लोग इस परम्परा को मान रहे हैं।

स्रोत: बंसल न्यूज़

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को शेयर बटन के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ साझा करें।

Share