मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
पन्ना अजयगढ़ सरसों 4700 4720
होशंगाबाद बानापुरा अन्य 4500 5250
भिंड भिंड सरसों 4910 5100
होशंगाबाद इटारसी सरसों 3500 5671
शाजापुर कालापीपल अन्य 4750 5450
राजगढ़ खुजनेर लोही काली 4500 4885
विदिशा लटेरी अन्य 3855 4835
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 4611 4981
शाजापुर नलकेहड़ा अन्य 4600 4826
पन्ना पन्ना अन्य 4665 5500
दमोह पथरिया सरसों 4450 5350
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 4631 4931

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। कई जगहों पर यातायात अवरुद्ध हो सकता है। पंजाब में कई स्थानों पर हरियाणा, उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होगी वहीं एक-दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात सहित छत्तीसगढ़ में बादलों की गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन भाव में दिखी कितनी तेजी?

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
देवास देवास (एफ एंड वी) अन्य 300 1500
देवास हाटपिपलिया लहसुन 3000 4000
नीमच जावद अन्य 2401 12000
शाजापुर कालापीपल अन्य 550 6850
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 2000 8001
होशंगाबाद पिपरिया औसत 1500 4500
रतलाम सैलाना अन्य 200 5831
शाजापुर शुजालपुर अन्य 300 6125

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

60% की जबरदस्त सब्सिडी पर ले जाएँ सिंचाई पाइप लाइन, ऐसे करें आवेदन

Irrigation Pipeline Subsidy Scheme

जलवायु परिवर्तन की वजह से पर्यावरण में कई तरह के बदलाव हो रहे हैं और इसकी वजह से कई प्रकार के दुष्परिणाम देखने को मिल रहे हैं। इन्हीं दुष्परिणामों में एक है भू-जल स्तर का नीचे गिरना। इसके कारण हीं कृषि कार्यों में पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। इन संकटों को देखते हुए सरकार की तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं जिससे किसानों को सिंचाई प्रक्रिया में कोई समस्या पेश ना आए। इसी कड़ी में राजस्थान सरकार ने सिंचाई पाइप लाइन सब्सिडी योजना शुरू की है।

इस योजना के तहत ट्यूबवेल की कनेक्टिविटी हेतु सिंचाई पाइप लाइन पर राज्य सरकार सब्सिडी दे रही है। इस योजना में सबसे पहले तो छोटे व सिमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी साथ हीं सामान्य श्रेणी के किसान भी इसका लाभ उठा सकते हैं। सामान्य वर्ग के किसानों को 50% की सब्सिडी जिसमें अधिकतम 15000 रुपए दिए जाएंगे वहीं लघु एवं सीमांत किसानों को 60% की सब्सिडी जिसमें अधिकतम 18000 रुपए दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसी भी करीबी कृषि विभाग के कार्यालय से संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के लिए सीएससी सेंटर या ई-मित्र केंद्र जा सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मेघ गर्जना, बारिश व ओलावृष्टि की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

इस समय देश के अधिकांश भागों में तापमान 40 डिग्री और उसके ऊपर चल रहे हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंचा है जिसके प्रभाव से पहाड़ों पर अगले तीन या चार दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई भागों में बारिश और मेघ गर्जना हो सकती है। एक-दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

सोयाबीन भाव 5540 रूपये के पार, देखें ताजा मंडी भाव

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
बड़वानी अंजद अन्य 4425 4700
अनुपुर अनूपपुर अन्य 4800 4,800
बेतुल बेतुल पीला 4000 5,351
खरगोन भीकनगांव अन्य 4800 5,228
विदिशा गंज बासौदा पीला 4500 5,350
डिंडोरी गोरखपुर पीला 4800 4,850
झाबुआ झाबुआ पीला 5050 5,050
अलीराजपुर जोबट अन्य 4850 5200
शाजापुर कालापीपल पीला 3500 5500
शाजापुर कालापीपल पीला 3850 5540
देवास खातेगांव सोयाबीन 3000 5365
शाजापुर मक्सी अन्य 4000 5200
इंदौर महू अन्य 4300 4300

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मिर्च बीज की प्रमुख समृद्ध किस्में एवं उनकी खूबियों की जानकारी

Detailed information about major varieties of chillies and their properties

मिर्च वैसे तो खाने में बहुत तीखी होती है पर जब खेतों में इसकी जबरदस्त उपज आती है और जेब मुनाफे से भर जाते हैं तब यह जबरदस्त मिठास का अनुभव देती है। आप भी मिर्च की खेती से इस मिठास के अनुभव के लिए इसके उन्नत किस्म के बीजों का चुनाव कर सकते है। आइये आज के लेख में जानते हैं मिर्च बीज के उन्नत किस्मों की जानकारी विस्तार से।

एडवांटा  AK-47: इस किस्म का पौधा आधा सीधा  होता है वहीं इसकी पहली फल परिपक्वता 60-65 दिनों में हो जाती है। फल का रंग गहरा लाल एवं गहरा हरा होता है वहीं फल की लम्बाई 6-8 सेंटीमीटर एवं मोटाई 1.1 – 1.2 सेंटीमीटर होती है। इस किस्म में तीखापन बहुत अधिक होता है। इस किस्म के फल को हरा एवं सुखाकर दोनों प्रकार से बेचा जा सकता है। यह किस्म लीफ कर्ल वायरस  के प्रति सहनशील किस्म है। 

BASF आर्मर: इस किस्म का पौधा आधा सीधा एवं मजबूत होता है। इसकी पहली फल परिपक्वता 50-55 दिनों में हो जाती है। फल की सतह अर्द्ध झुर्रीदार होती है। ताज़े हरे फल की तुड़ाई 8-10 दिनों के अंतराल से होती रहती है। इस किस्म में तीखापन बहुत अधिक होता है। यह किस्म लाल सुर्ख करके बेची जाती है। यह किस्म लीफ कर्ल वायरस के लिए प्रति सहनशील होती है। 

दिव्या शक्ति ( शक्ति – 51): इस किस्म का पौधा मजबूत और अधिक शाखाओं वाला पौधा होता है।  इस किस्म की पहली फल परिपक्वता 42-50 दिनों में हो जाती है। फल का रंग गहरा हरा होता है वहीं फल की लम्बाई 6-8 सेंटीमीटर व मोटाई 0.7 – 0.8 सेंटीमीटर होती है। इस किस्म में तीखापन बहुत अधिक होता है। सूखने पर बाजार में इसकी कीमत अधिक मिलती हैं। यह किस्म लीफ कर्ल वायरस के लिए 100% प्रतिरोधी किस्म होती है। 

सानिया: इस किस्म का पौधा सीधा होता है एवं इस किस्म की पहली फल परिपक्वता 50-55 दिनों में हो जाती है। परिपक्व फल लाल एवं अपरिपक्व फल का रंग पीला हरा होता है। फल की लम्बाई 15-17 सेंटीमीटर मोटाई 0.3 MM  होती है। इस किस्म में तीखापन बहुत अधिक होता है। यह किस्म सुखाने के लिए उपयुक्त होती है।

सोनल: इस किस्म का पौधा सीधा होता है एवं इसकी पहली फल परिपक्वता 50-55 दिनों में हो जाती है। परिपक्व फल लाल एवं अपरिपक्व फल का रंग पीला हरा होता है। फल की लम्बाई 14.5-1.2 सेंटीमीटर एवं मोटाई 0.3 MM होती है। इस किस्म में तीखापन मध्यम होता है। यह किस्म सुखाने के लिए उपयुक्त होती है। यह लीफ कर्ल वायरस  के लिए प्रतिरोधी किस्म होती है। 

नुनहेम्स इन्दु 2070: इस किस्म का पौधा उत्कृष्ट माध्यमिक शाखाओं के साथ मज़बूत होता है। इसकी पहली फल परिपक्वता 50-55 दिनों में हो जाती है। फल का रंग चमकीला होता है वहीं फल की लम्बाई 8-10 सेंटीमीटर एवं मोटाई 0.8 – 1.0 सेंटीमीटर होती है। इस किस्म में तीखापन बहुत अधिक होता है और इसे सुखाकर बेचना उपयुक्त होता है।  

स्टार फील्ड 9211 एवं स्टार फील्ड  शार्क -1: इस किस्म की पहली फल परिपक्वता 60-65 दिनों में हो जाती है। फलों का रंग गहरा हरा, परिपक्व फलों का रंग गहरा लाल होता है। फल की लम्बाई 8-9 सेंटीमीटर होती है एवं फल की मोटाई 0.8 – 1.0 सेंटीमीटर होती है। इस किस्म में तीखापन बहुत अधिक होता है। इस किस्म का फल सुखाकर बेचने के लिए उपयुक्त होता है। कवक जनित रोगों के लिए यह प्रतिरोधी किस्म है। 

US एग्री 720: इस किस्म की पहली फल परिपक्वता 60-65 दिनों में हो जाती है। फलों का रंग गहरा हरा, परिपक्व फलों का रंग गहरा लाल होता है। फल की लम्बाई 18-20 सेंटीमीटर एवं मोटाई  1-2 सेंटीमीटर होती है। इस किस्म में तीखापन बहुत अधिक होता है साथ हीं वज़न भी बहुत अच्छा होता है।

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करना ना भूलें।

Share

अगले दो तीन दिन बारिश की है संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

18 से 20 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा और पहाड़ों पर तेज बारिश की संभावना है जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। 20 अप्रैल को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भी गरज चमक के साथ बौछारें हो सकती हैं। 20 अप्रैल को ही राजस्थान, दक्षिणी गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित दक्षिण भारत में बारिश हो सकती है। 30 अप्रैल से पूर्व भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन भाव में दिखी कितनी तेजी?

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट देसी 2000 7600
खरगोन बड़वाह अन्य 1500 5500
भोपाल भोपाल (एफ एंड वी) अन्य 1000 3000
देवास हाटपिपलिया लहसुन 3000 3000
होशंगाबाद होशंगाबाद लहसुन 1650 2380
इंदौर इंदौर (एफ एंड वी) देसी 497 6400
शाजापुर कालापीपल अन्य 1635 6170
शाजापुर कालापीपल अन्य 1525 6140
नीमच नीमच देसी 2150 9601
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 1540 6010
झाबुआ थांदला औसत 1500 3000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

देश के कई राज्यों में एक बार फिर बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार

know the weather forecast,

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दक्षिण भारत में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। हालांकि राजस्थान में बारिश ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाएगी। उत्तर पश्चिम मध्य और पूर्वी भारत में तापमान बढ़ने से गर्मी चरम पर होगी। गंगा पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में लू चलने के आसार हैं।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share