ड्रिप व स्प्रिंकलर सेट पर मिलेगा 75% का अनुदान, जानें क्या है योजना

Drip and sprinkler sets will get a 75% subsidy

कम बारिश वाले क्षेत्रों में किसानों को कई बार सिंचाई के लिए पानी की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकार की तरफ से सिंचाई के ऐसे तकनीकों को ज्यादा बढ़ावा दिया जा रहा है जिसमे कम पानी के उपयोग से भी सिंचाई अच्छे से की जा सके। इस सिंचाई तकनीक के लिए ड्रिप सिंचाई और स्प्रिंकलर सिस्टम का उपयोग किया जा सकता है।

बता दें की ड्रिप सिंचाई के उपयोग से 80% पानी की बचत हो सकती है वहीं स्प्रिंकलर से 40-50 फीसदी तक पानी बचा सकते हैं। बहरहाल इन सिंचाई यंत्रों की इन्हीं खूबियों की देखते हुए राजस्थान सरकार की ओर से ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई सिस्टम की स्थापना पर भारी सब्सिडी दी जा रही है। किसानों को इस बाबत 75% तक का अनुदान मिल रहा है। गौरतलब है की इस साल यानी साल 2023 में सरकार ने 4 लाख किसानों को इस योजना का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

समुद्री तूफान मोका कई राज्यों में कराएगा भारी बारिश

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में इस सीजन का पहला समुद्री तूफान बनने वाला है। कई राज्यों पर खतरा बना हुआ है। बारिश की गतिविधियां अब उत्तर पश्चिमी तथा मध्य भारत से कम होने लग जाएंगे। परंतु पूर्वी, उत्तर पूर्वी भारत सहित दक्षिण भारत में तेज बारिश जारी रह सकती है। 7 मई से देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम होने लगेंगे तथा तापमान बढ़ने लगेंगे। दक्षिण में अभी कई दिन बारिश जारी रह सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

पोस्ट ऑफिस की नई स्कीम में 333 रुपये जमा करें और पाएं 16 लाख

Deposit Rs 333 in the new post office scheme and get Rs 16 lakh

देश के मध्यवर्ग से आने वाले ज्यादातर लोग बिना रिस्क वाली स्कीम में रूपए निवेश करना पसंद करते हैं। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम रूपए निवेश करने के लिए एक बढ़िया विकल्प है। इस स्कीम का नाम ‘आरडी योजना’ है। इसमें हर रोज 333 रुपये जमा करके आप 16 लाख रुपये तक प्राप्त कर सकते हैं।

इस योजना में आप कम इन्वेस्टमेंट कर के बड़ा फायदा कमा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को इस आरडी पॉलिसी पर 5.8 इंटरेस्ट दे रहा है। इसका मतलब हुआ की हर महीने 10,000 रुपये या फिर हर रोज करीब 333 रुपये जमा करके आप तक़रीबन 16 लाख रुपये का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें की यह 10 साल की स्कीम है अर्थात 10 साल तक हर महीने 10 हजार की रकम जमा करने होंगे। 10 साल बाद जमा की गई रकम जब 12 लाख होगी तब आपको इसपर 4.26 लाख रुपये का इंटरेस्ट मिलेगा। इस तरह आप कुल 16.26 लाख रुपये प्राप्त करेंगे।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में मटर के भाव में दिखी कितनी तेजी?

Peas mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं मटर के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में मटर के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
पन्ना अजयगढ़ मटर (सूखी) 3780 3820
भिंड आलमपुर मटर (सूखी) 3600 3,835
अशोकनगर अशोकनगर मटर (सूखी) 3675 3,675
अशोकनगर अशोकनगर अन्य 3500 4,660
उज्जैन बड़नगर मटर (सूखी) 2100 2,871
सागर बाँदा मटर (सूखी) 3400 3,650
सागर बीना मटर (सूखी) 3500 4,800
ग्वालियर डबरा अन्य 4405 4445
दमोह दमोह मटर (सूखी) 3760 4950
डिंडोरी गोरखपुर मटर (सूखी) 3200 3210
इंदौर इंदौर अन्य 1505 3005
जबलपुर जबलपुर मटर (सूखी) 3520 4840
कटनी कटनी मटर (सूखी) 3400 3911
कटनी कटनी अन्य 3440 3706
छतरपुर नौगांव मटर (सूखी) 3800 4010
टीकमगढ़ टीकमगढ़ मटर (सूखी) 3750 3800

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

बंगाल की खाड़ी में तूफ़ान का कई राज्यों पर होगा असर, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

6 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व भागों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा जिसके प्रभाव से एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। यह निम्न दबाव गहरा कर डीप डिप्रेशन बन सकता है। इसके समुद्री तूफान ‘मोका’ बनने के भी चांस है। अभी इसका रुख पश्चिम बंगाल के दक्षिणी भागों, बांग्लादेश या म्यानमार की तरफ हो सकता है। अगले 2 दिनों के बाद आधे से ज्यादा भारत का मौसम शुष्क हो जाएगा तथा तापमान बढ़ने लगेंगे। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

खेती के इन मशीनों पर मिल रही है भारी सब्सिडी, जल्द उठाएं लाभ

Agricultural Machinery Grant Scheme

राजस्थान सरकार ने इस वर्ष खेती के मशीन खरीदने के लिए किसानों को सब्सिडी देने की व्यवस्था की है। मिडिया में आई ख़बरों से अनुसार, पशुपालन करने वाले 50 हजार किसानों को सब्सिडी पर पावर से चलने वाले चाफ कटर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ हीं पांच लाख भूमिहीन श्रमिकों को हाथों से चलने वाले खेती के मशीन खरीदने के लिए हर एक परिवार को 5 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा।

कृषि यंत्र अनुदान योजना के अंतर्गत आवेदन के लिए जो कागजात देने होगें। ये कागजात आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, खेत की जमाबंदी की कॉपी, बैंक खाते का विवरण, ट्रैक्टर से चलने वाली यंत्र के लिए ट्रैक्टर की आरसी, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि होंगे। आवेदन के लिए आप राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

राज्य सरकार कृषि यंत्र अनुदान योजना के अंतर्गत खेती में उपयोग किये जाने वाले ड्रोन पर भी सब्सिडी दे रही है। गहलोत सरकार यह सब्सिडी कृषि स्नातक बेरोजगार युवओं को देगी और इसके लिए उन्हें 4 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
पन्ना अजयगढ़ देशी 2125 2130
होशंगाबाद बाबई 147 औसत 2128 2,128
उज्जैन बड़नगर लोकवान 1850 2,455
उज्जैन बड़नगर अन्य 1856 2,621
धार बदनावर लोकवान 1925 2,625
मुरैना बनमोरकलां 147 औसत 2125 2,125
भिंड भिंड मिल की गुणवत्ता 2040 2,121
बुरहानपुर बुरहानपुर अन्य 1800 2181
पन्ना देवेंद्रनगर अन्य 2125 2140
डिंडोरी गोरखपुर मिल की गुणवत्ता 2125 2125
छतरपुर हरपालपुर अन्य 1900 2000
देवास खातेगांव अन्य 1800 2750
शिवपुरी कोलारस अन्य 1925 2155
धार कुक्षी अन्य 2125 2230
विदिशा लटेरी लोकवान 2130 2355
विदिशा लटेरी मिल की गुणवत्ता 1870 2125
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 1800 2571
टीकमगढ़ पलेरा मिल की गुणवत्ता 2125 2125
पन्ना पन्ना अन्य 2127 2135
दमोह पथरिया लोकवान एमपी नंबर 1 1987 2068
रीवा रीवा अन्य 1745 2070
इंदौर सांवेर अन्य 1841 2350
होशंगाबाद सेमरीहरचंद अन्य 1997 2084
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 2006 2140
शिवपुरी शिवपुरी अन्य 1985 2055
पन्ना सिमरिया 147 औसत 2125 2125
रायसेन उदयपुरा लोकवान 1950 2120
उमरिया उमरिया अन्य 1850 1975

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

झमाझम बारिश व तेज हवाओं संग ओले गिरने के आसार

know the weather forecast,

बारिश की गतिविधियां अब पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कई जिलों सहित मध्यप्रदेश और पूर्वी भारत में जारी रहेंगी। दक्षिण भारत में भी मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं। देश के अधिकांश भागों में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने रहेंगे। मई के महीने में फरवरी का एहसास होगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मोटे अनाज की खेती पर मिलेगा 80% की जोरदार सब्सिडी का लाभ

80% strong subsidy will be available on the cultivation of coarse grains

किसानों की आमदनी को दोगुना तक बढ़ाने के लक्ष्य पर काम करते हुए सरकार की तरफ से कई प्रकार की कोशिशें की जा रही हैं। इसी कड़ी में मोटे अनाज की खेती करने पर भी सरकार की तरफ से जोर दिया जा रहा है। बता दें की देश-विदेश में आजकल मोटे अनाज की डिमांड बढ़ने लगी है और इसी डिमांड को देखते हुए सरकार भी किसानों को इसकी खेती ले लिए प्रोत्साहित कर रही है। ये अनाज स्वास्थ्य के लिए तो अच्छे होते हीं हैं साथ हीं इसकी खेती से खेतों की उर्वरा शक्ति भी बेहतर होती है। मध्यप्रदेश सरकार भी अपने राज्य के किसानों को इस खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से राज्य मिलेट मिशन के अंतर्गत किसानों को मिलेट अर्थात मोटे अनाज की खेती करने के लिए बीज के साथ साथ खेती के अन्य सामानों पर 80% तक की सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है। पिछले दिनों सरकार की इस योजना को लेकर आधिकारिक घोषणा की गई। इसके अंतर्गत राज्य के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि “मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाकों में लंबे समय से मोटे अनाजों की खेती की जा रही है लेकिन अब समस्त राज्य के किसानों को मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन से जोड़ा जाएगा, योजना से किसानों को जोड़ने और मोटा अनाज का उत्पादन बढ़ाने के लक्ष्य की ओर प्रोत्साहित करते हुए किसानों को 80% अनुदान सरकार देगी।”

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन भाव में दिखी कितनी तेजी?

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट देसी 1500 6500
धार बदनावर (एफ एंड वी) लहसुन 905 8005
खरगोन बड़वाह अन्य 2500 6200
भोपाल भोपाल (एफ एंड वी) अन्य 1500 4000
मन्दसौर दलौदा औसत 1600 7600
सागर देवरी लहसुन 1810 2115
देवास देवास (एफ एंड वी) अन्य 400 1400
सागर गढ़ाकोटा औसत 2800 3000
जबलपुर जबलपुर (एफ एंड वी) देसी 1600 2000
शाजापुर कालापीपल अन्य 1460 6700
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 2500 8900
मन्दसौर पिपलिया लहसुन 600 600
रतलाम रतलाम (एफ एंड वी) देसी 1802 8701
इंदौर सांवेर अन्य 500 655
झाबुआ थांदला औसत 1500 3000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share