टमाटर के भाव में आई थोड़ी नरमी, उच्च भाव हुआ 8000 रुपए के पार

Tomato mandi rates

आज मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे बड़वानी, भोपाल (F&V), ब्यावरा, धामनोद, हाटपिपलिया, हरदा(F&V), इंदौर (F&V), जबलपुर (F&V), कटनी (F&V), खरगोन, मंदसौर (F&V), महू, मुरैना (F&V), नरसिंहगढ़, पिपरिया, राजगढ़, सनावद, सिवनी, टिमरनी आदि में क्या चल रहे हैं टमाटर के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में टमाटर के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
बड़वानी बड़वानी टमाटर 2100 2100
भोपाल भोपाल (F&V) अन्य 2000 5000
राजगढ़ ब्यावरा देशी 3000 5000
धार धामनोद टमाटर 3000 3500
देवास हाटपिपलिया टमाटर 3400 3800
हरदा हरदा(F&V) हाइब्रिड 3000 3300
इंदौर इंदौर (F&V) अन्य 1600 4000
जबलपुर जबलपुर (F&V) देशी 1600 2000
कटनी कटनी (F&V) अन्य 1000 1000
खरगोन खरगोन देशी 500 1000
धार कुक्षी टमाटर 2000 4000
मन्दसौर मंदसौर (F&V) अन्य 7100 8070
इंदौर महू देशी 2000 3600
मुरैना मुरैना (F&V) टमाटर 5000 5000
राजगढ़ नरसिंहगढ़ अन्य 1200 2350
झाबुआ पेटलावद हाइब्रिड 2000 2500
होशंगाबाद पिपरिया देशी 1300 4000
धार राजगढ़ टमाटर 2800 3500
खरगोन सनावद देशी 3000 5000
सिवनी सिवनी देशी 2600 3400
सिंगरोली सिंगरोली टमाटर 4000 4000
श्योपुर स्योपुरकलां(F&V) अन्य 3000 3500
झाबुआ थांदला हाइब्रिड 6000 8000
हरदा टिमरनी टमाटर 3000 4500

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

देश के कई राज्यों में बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। दक्षिण भारत, शेष उत्तर भारत और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

75 प्रतिशत की सब्सिडी पर सिंचाई व खाद प्रबंधन की इस नई तकनीक का उठाएं लाभ

Use 75 percent subsidy for innovative irrigation and fertilizer management

खेती में आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से किसानों की आय बढ़ाने और कृषि खर्च को कम करने में मदद मिलती है। इसी वजह से सरकार भी नई तकनीकों वाले खेती के मशीनों पर भारी अनुदान देती है। बात राजस्थान की करें तो यहाँ भी किसानों के बीच आधुनिक मशीनों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनुदान उपलब्ध करवाने का फैसला किया है।

गौरतलब है की राजस्थान के सीएम श्री अशोक गहलोत ने इस साल के अपने बजट भाषण में इस बाबत घोषणा भी की थी। इस घोषणा के अंतर्गत हीं इस योजना को अब मंज़ूरी दी गई है। बता दें की इस योजना का फायदा राज्य के तक़रीबन 10 हजार किसानों को मिलेगा और सरकार इस योजना पर 21 करोड़ रुपये सब्सिडी के रूप में खर्च करेगी।

योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को न्यू जनरेशन टेक्नोलॉजी ऑटो सेंसर्स एवं फर्टिगेशन तकनीक के उपयोग हेतु 75% का अनुदान देने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। इसके मुताबिक, किसानों को अपने खेतों में पोषक तत्वों की जरूरतों के प्रबंधन व फलदार पौधों के लिए पानी की जरूरत से जुड़ी सटीक जानकारियों के लिए उन्नत तकनीकों के उपयोग हेतु करीब 21 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी जायेगी।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी का दौर जारी, 15500 रुपए चल रहे उच्च भाव

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
मन्दसौर दलौदा औसत 2501 13502
इंदौर इंदौर (F&V) देसी 2876 12815
नीमच जावद अन्य 4300 4500
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 5000 15500
नीमच नीमच देसी 4550 13500
झाबुआ पेटलावद औसत 3000 3000
सागर सागर (F&V) लहसुन 8000 12000
सिवनी सिवनी औसत 7000 15000
शाजापुर शाजापुर (F&V) अन्य 5000 12000
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 7890 14710
झाबुआ थांदला औसत 3000 3600

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

मूसलाधार बारिश की संभावना, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले कम से कम 1 सप्ताह तक राजस्थान और गुजरात में बारिश की संभावना बहुत कम है। महाराष्ट्र के भी कई जिले सूखे ही रहेंगे। अब उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड सहित झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में मानसून कमजोर ही बना रहेगा। अलनीनो का प्रभाव लगभग पूरे देश पर दिखाई देने लगा है जो सितंबर तक जारी रह सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

पेड़ मालिकों को हर साल मिलेंगे 2500 रुपए, जानें क्या है सरकार की योजना

Haryana Pran Vayu Devta Pension

पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं, और साथ हीं साथ मिट्टी के कटाव को भी रोकते हैं। पर आजकल पेड़–पौधों की बेतहाशा कटाई हो रही है जिसकी वजह ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। बदलती हुई धरती की जलवायु का असर अब खेती पर भी देखा जा रहा है और फसलों को असमान मौसम के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। नए पेड़ लगा कर और पुराने पेड़ों की कटाई को रोककर हम ग्लोबल वार्मिंग की कम कर सकते हैं और सरकार भी इस बाबत कई कदम उठा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार प्रदेश के वैसे पेड़ को पेंशन दे रही है जो 75 साल से ज्यादा पुराने हैं।

यह पेंशन पेड़ों की देखभाल के लिए सरकार की तरफ से पुराने पेड़ों के मालिक को हर साल दी जायेगी। यह पेंशन “हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन” योजना के तहत दी जायेगी। इसके अंतर्गत 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेड़ों को कुल 2500 रुपए की सालाना पेंशन दी जायेगी। बता दें की इस योजना को लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है, अगर इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं तो इस योजना को अन्य राज्यों में भी शुरू किया जा सकता है।

अगर आपकी जमीन पर भी 75 वर्ष से पुराने पेड़ हैं तो आप अपने जिले के अंतर्गत आने वाले वन विभाग के कार्यालय में जाएँ और इस योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करें। इसके बाद आप योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। आवदेन के पश्चात एक समिति आपके आवेदन का अध्ययन करेगी और फिर सबकुछ सही रहने पर इसका सत्यापन करेगी। अगर आप योजना की सभी शर्तें पूरी कर पाते हैं तो आपको पेड़ों को मिलने वाली पेंशन दे दी जाएगी।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
सतना अमरपाटन अन्य 2290 2320
छतरपुर बड़ामलहेड़ा अन्य 2190 2190
धार बदनावर लोकवान 2130 2990
मुरैना बनमोरकलां 147 औसत 2125 2125
मन्दसौर भानपुरा अन्य 2300 2300
भिंड भिंड मिल गुणवत्ता 2300 2300
राजगढ़ ब्यावरा अन्य 900 1200
धार धार अन्य 1500 1500
धार गंधवानी अन्य 2525 2525
अनुपुर जैतहरी अन्य 2200 2200
टीकमगढ़ जतारा स्थानीय 2270 2280
टीकमगढ़ जतारा अन्य 2125 2125
आलीराजपुर जोबट अन्य 2250 2250
मुरैना जोरा देशी 2150 2150
शाजापुर कालापीपल लोकवान 2050 2450
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1890 2135
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2565 2930
खरगोन कसरावद अन्य 2535 2535
शिवपुरी खनियाधाना लोकवान 2125 2125
देवास खातेगांव अन्य 2351 2750
छतरपुर लवकुशनगर अन्य 2110 2145
सतना मेहर स्थानीय 2250 2250
शाजापुर मोमनबड़ोदिया अन्य 2100 2400
भिंड महू अन्य 2200 2271
शाजापुर नलकेहड़ा अन्य 2300 2375
टीकमगढ़ निवाड़ी लोकवान 2270 2345
टीकमगढ़ पलेरा मिल गुणवत्ता 2220 2250
खंडवा पंधाना लोकवान 2400 2400
होशंगाबाद पिपरिया अन्य 2307 2403
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल गुणवत्ता 2245 2245
सतना रामनगर अन्य 2300 2300
शिवपुरी रन्नौद 147 औसत 1850 2050
सागर रहली अन्य 2250 2450
मुरैना सबलगढ़ देशी 2300 2300
सागर सागर अन्य 2225 2330
राजगढ़ सारंगपुर अन्य 2305 2325
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2240 2310
सीधी सीधी मिल गुणवत्ता 2130 2150
देवास सोनकैच अन्य 2281 2509
उज्जैन उज्जैन लोकवान 1308 2927
उज्जैन उज्जैन अन्य 2251 2653
उमरिया उमरिया अन्य 2000 2250

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

मध्य भारत के बाद अब पूर्वी भारत में बढ़ेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अल नीनो का असर अब अगस्त के साथ-साथ सितंबर में भी जारी रहेगा। भारतीय मानसून पर इसका असर दिखाई दे रहा है। अब उत्तर पश्चिमी भारत सहित पश्चिमी और दक्षिण भारत में मानसून कमजोर हो जाएगा। मध्य भारत के पूर्वी हिस्सों सहित पूर्वी भारत में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। उत्तर पूर्वी भारत में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित राजस्थान के अधिकांश भागों गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिलों में मौसम सूखा रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कम वर्षा वाले क्षेत्रों में किसानों को मिलेंगे फ्री बीज, जानें क्या है सरकार की योजना

Farmers will get free seeds in areas with low rainfall

इस साल मानसून की बारिश असमान हुई है जिसकी वजह से कई क्षेत्रों में किसानों को सिंचाई के लिए पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है वहीं कई क्षेत्रों में ज्यादा बारिश के कारण बोई गई फसलों के खराब होने की भी जानकारी मिल रही है। कई जगहों पर बहुत हीं कम बारिश के कारण किसान खरीफ फसलों की बुआई नहीं कर पाए। इन समस्याओं के देखते हुए सरकार ने भी किसानों की मदद के लिए कई कदम उठाएं हैं।

उत्तर प्रदेश के किसानों की मदद के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री ने खरीफ सीजन के लिए धानमंत्री कृषि बीमा की तिथि को आगे बढ़ा दिया था। इसके साथ हीं साथ कृषि मंत्री ने बताया कि “प्रदेश के 14 जनपद जो कम वर्षा से प्रभावित हैं वहाँ किसानों को अरहर, उड़द तथा मूंग आदि के बीजों के मिनी किट वितरित किए जाएंगे। ताकि किसान अपने खेतों में समय से फसलों की बुआई कर सकें। इसके लिए लगभग डेढ़ लाख बीज मिनी किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके माध्यम से किसानों को लगभग 5800 क्विंटल बीज निशुल्क वितरित किए जाएँगे। कम वर्षा वाले इन 14 जनपदों मे झाँसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, चंदौली, मिर्जापुर, कौशांबी तथा पीलीभीत शामिल हैं।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि क्षेत्र की ऐसी ही नई नई व महत्वपूर्ण जानकारी के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन एप के लेख। जानकारी पसंद आई हो तो लेख को लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

लहसुन के भाव के जबरदस्त उछाल, 15700 रुपए हुए उच्च भाव

garlic Mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
मन्दसौर दलौदा औसत 2000 14301
इंदौर इंदौर (F&V) देसी 5050 13090
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 6500 15500
राजगढ़ नरसिंहगढ़ अन्य 6000 15700
नीमच नीमच देसी 5000 15500
झाबुआ पेटलावद औसत 5000 8000
सिवनी सिवनी औसत 7000 15000
शाजापुर शाजापुर (F&V) अन्य 5000 12000
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 7120 13700

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share