उत्तर पूर्वी मानसून ने तेजी पकड़ी, आधे से ज्यादा भारत को सर्दी का इंतजार

know the weather forecast,

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं हो रही है। बर्फबारी ना होने के कारण ठंडी हवाएं उत्तर से नहीं चल पा रही और तापमान नहीं गिर रहे। उत्तर पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी में तेज हो रही हैं इनके कारण अब तमिलनाडु दक्षिण कर्नाटक और केरल में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय हो गया है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

अगले 2 दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

know the weather forecast,

चक्रवातीय तूफान के चलते पूर्वोतर भारत और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। लेकिन उत्तर भारत में बारिश का दौर थमा हुआ है। कई राज्यों में जहां ठंड ने दस्तक दी है तो वहीं कई राज्यों में अभी मौसम गर्म है। मौसम विभाग ने भी मौसम की ताजा अपडेट जारी करते हुए कहा है कि भारत के दक्षिणी भाग में बारिश का एक और नया दौर शुरू हो सकता है।

स्रोत: न्यूज़ स्टेट

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

चारा उत्पादन पर 10 हजार रूपये का अनुदान, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Now subsidy will be given on fodder production

पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई राज्य सरकारें जरूरी कदम उठा रही हैं। इसी क्रम में किसानों को दोहरा लाभ पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार ने एक विशेष ऐलान किया है। पशुओं को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा मिल सके इसके लिए राज्य सरकार ‘चारा बिजाई योजना’ शुरू करने जा रही है।

इस योजना के तहत चारा उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए किसान भाईयों को अनुदान दिया जाएगा। जिसके अन्तर्गत किसानों को चारा उत्पादन पर 10 हजार रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पहुंचाई जाएगी।

बता दें कि पशुओं के बेहतर स्वास्थ के लिए उन्हें संतुलित आहार देना बहुत जरूरी है। वहीं हरा चारा पशुओं के लिए सबसे अच्छा आहार माना जाता है। ऐसे में गौ-शालाओं को हरा चारा उपलब्ध हो सके इसके लिए सरकार ने इस खास योजना का ऐलान किया है। अगर आपके पास भी चारा उत्पादन के लिए उचित भूमि है तो आप भी सरकार की इस लाभकारी योजना का फायदा उठा सकते हैं। 

स्रोत: किसान समाधान

आपके जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

17000 रुपये तक पहुंचे लहसुन के उच्च भाव

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
उज्जैन बड़नगर औसत 4500 12000
धार बदनावर (F&V) लहसुन 3100 9535
सीहोर इछावर लहसुन 7635 10805
इंदौर इंदौर (F&V) देसी 600 15200
शाजापुर कालापीपल अन्य 4530 13290
कटनी कटनी (F&V) अन्य 5000 5000
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 6000 17000
झाबुआ पेटलावद औसत 5300 6500
होशंगाबाद पिपरिया औसत 9000 16000
सागर सागर (F&V) लहसुन 10000 14000
शाजापुर शाजापुर (F&V) अन्य 6000 12000
हरदा टिमरनी लहसुन 10000 10000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

मटर की फसल में चूर्णिल आसिता रोग का प्रबंधन

Prevention of Powdery Mildew in Pea crop
  • इस रोग के लक्षण सबसे पहले पुरानी पत्तियों पर नजर आते हैं और धीरे धीरे पौधे के अन्य भाग पर असर दिखाई देने लगता है।

  • इसके कारण मटर की पत्तियों के दोनो सतहों पर पाउडर जमा हो जाता है।

  • इसके प्रभाव के कारण बाद में कोमल तनों, फली आदि पर चूर्णिल धब्बे बनते हैं।

  • इसके कारण पौधे की सतह पर भी सफ़ेद चूर्ण दिखाई देता है और पौधे में फल या तो लगते नहीं हैं या फिर छोटे रह जाते हैं।

  • इससे बचाव के लिए प्रतिरोधी किस्म का उपयोग करें। इस बीमारी के कुछ प्रतिरोधी किस्मों में प्रमुख हैं अर्का अजीत, PSM-5, जवाहर मटर-4, जेपी-83, जेआरएस-14 इत्यादि। 

  • इसके प्रकोप को खत्म करने के लिए हेक्साकोनाज़ोल 5% SC @ 400 मिली/एकड़ या सल्फर 80% WDG @ 500 ग्राम/एकड़ या टेबुकोनाज़ोल 10% + सल्फर 65% WG@500 ग्राम/एकड़ की दर से छिड़काव करें। 

  • जैविक उपचार के रूप में ट्रायकोडर्मा विरिडी @ 500 ग्राम/एकड़ या स्यूडोमोनास फ्लोरोसेंस @ 250 ग्राम की दर छिड़काव करें।

खेतीबाड़ी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

फिर शुरू होगी भारी बारिश, नवंबर में बनेंगे नए समुद्री तूफान

know the weather forecast,

उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय होने की संभावना दिखाई दे रही है। अब बारिश की गतिविधियां तमिलनाडु केरल और कर्नाटक सहित दक्षिणी आंध्र प्रदेश में बढ़ेंगी। तूफानों का सीजन शुरू हो गया है अक्टूबर में दो तूफान बन चुके हैं। नवंबर और दिसंबर में भी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर सक्रिय हो सकते हैं। पहाड़ों सहित उत्तर पश्चिमी, उत्तर मध्य, और पूर्वी भारत का मौसम शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव?

soybean mandi Bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर अन्य 2000 5650
अशोकनगर अशोकनगर सोयाबीन 3280 4950
शिवपुरी बदरवास सोयाबीन 3255 4755
धार बदनावर पीला 3850 6000
खरगोन बड़वाह पीला 4500 6650
होशंगाबाद बानापुरा पीला 3001 5026
शिवपुरी बराड़ सोयाबीन 3600 4725
शाजापुर बेरछा पीला 4600 5060
भोपाल बैरसिया पीला 1200 5050
बेतुल बेतुल पीला 4200 4950
मन्दसौर भानपुरा अन्य 4400 4400
बेतुल भेंसदेही पीला 4700 4900
खरगोन भीकनगांव अन्य 3700 6200
भोपाल भोपाल पीला 3513 4976
सागर बीना पीला 4000 4880
बुरहानपुर बुरहानपुर अन्य 3800 4750
छिंदवाड़ा चौरई सोयाबीन 4751 4778
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा सोयाबीन 4500 4928
दमोह दमोह पीला 3770 4870
धार धामनोद पीला 2805 5135
धार धार पीला 2980 5480
नरसिंहपुर गाडरवाड़ा पीला 4000 5535
धार गंधवानी सोयाबीन 4410 5000
विदिशा गंज बासौदा पीला 3400 5015
डिंडोरी गोरखपुर पीला 4400 4410
नरसिंहपुर गोटेगांव पीला 4500 4580
देवास हाटपिपलिया पीला 3750 4830
सीहोर इछावर पीला 4500 5261
इंदौर इंदौर पीला 1000 5055
होशंगाबाद इटारसी पीला 3500 4905
सागर जैसीनगर सोयाबीन 4300 4415
राजगढ़ जीरापुर पीला 4000 4925
झाबुआ झाबुआ पीला 4500 4750
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 4562 4850
आलीराजपुर जोबट अन्य 4000 4600
शाजापुर कालापीपल पीला 4090 5070
नरसिंहपुर करेली पीला 4300 6300
खरगोन करही अन्य 3370 5000
खरगोन कसरावद अन्य 4400 4550
देवास खातेगांव सोयाबीन 3800 4885
शिवपुरी खटोरा अन्य 4200 4751
हरदा खिरकिया पीला 3050 4903
शिवपुरी कोलारस अन्य 3305 4865
विदिशा कुरवाई पीला 4000 4321
देवास लोहारदा अन्य 3400 4860

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

बेस्ट सरसों बीज के साथ पाएं शानदार उपज व ज्यादा तेल उत्पादन

Get great yield and more oil production with the best mustard seeds

सरसों एक प्रमुख तिलहनी फसल है, यदि प्रमाणित किस्मों का चयन बुआई के लिए किया जाए तो इसका उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। आइये जानते हैं इस बार सरसों की प्रमाणित बीज किस्में कौन सी हैं।

पायनियर 45S46: यह मोटे दाने और बेहतर तेल उत्पादन के साथ उच्च उपज देने वाली किस्म है। यह मध्यम परिपक्वता वाली संकर प्रजाति के रूप में किसानों के बीच प्रसिद्ध है। यह एक काले बीज वाली संकर किस्म है। इसकी परिपक्वता अवधि 125-130 दिन है।

ADV 414: यह एक उच्च उपज देने वाली एवं मध्यम परिपक्वता वाली संकर किस्म है जिसमें मोटा दाना, उच्च तेल उत्पादन प्राप्त होता है। अन्य किस्मों की तुलना में 20% तक अधिक उपज देती है। इस किस्म की परिपक्वता अवधि 120 से 125 दिन की होती है।

श्रीराम 1666: सरसों की इस किस्म कि परिपक्वता अवधि लगभग 120 से 130 दिन होती है। इस किस्म का उपयोग सिंचित एवं असिंचित दोनों क्षेत्रों में किया जाता है। असिंचित क्षेत्रों में इसकी उपज कम रहती है। इस किस्म को 1 से 2 पानी में आसानी से उगाया जा सकता है। या किस्म सिंचित क्षेत्रों में 10 से 12 क्विंटल प्रति एकड़ और असिंचित क्षेत्रों में 8 से 10 क्विंटल प्रति एकड़ की उपज आसानी से दे सकती है। लेकिन इस किस्म से 12 क्विंटल से भी ज्यादा पैदावार मिल सकती है।

खेतीबाड़ी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

कई क्षेत्रों में अब बढ़ेगी सर्दी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने समुद्री तूफान के अवशेष भी अब लगभग समाप्त हो चुके हैं। बंगाल की खाड़ी से उत्तर पूर्वी हवाएं अब सशक्त होंगी तथा दक्षिण भारत में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय हो जाएगा। पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत का मौसम लगभग साफ रहेगा। सुबह और शाम की सर्दी अब धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी परंतु दिन हल्का गर्म बना रहेगा। अगले कुछ दिनों तक कोई भी बड़ा पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों तक नहीं पहुंचेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

ड्रोन खरीदी पर पाएं 50% का अनुदान, जल्द उठाएं योजना का लाभ

Get 50% subsidy on drone purchase

खेती किसानी को आसान बनाने के लिए भारत सरकार लगातार प्रयासों में लगी हुई है। सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नई तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। हालांकि कई किसान भाई आर्थिक तंगी के चलते इन तकनीकों को नहीं अपना पाते हैं। इसी क्रम में कृषि क्षेत्र में ड्रोन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार ने एक विशेष योजना लागू की है।

केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को प्रोत्साहित करते हुए 100 ‘किसान ड्रोन लॉन्च’ किए हैं। इसके तहत किसानों द्वारा ड्रोन की खरीदी पर 50% की सब्सिडी यानी कम से कम 5 लाख रूपए की आर्थिक मदद की जाएगी। यह अनुदान विशेषकर एससी-एसटी, छोटे-सीमांत किसानों और महिला किसानों के लिए है। इसके अलावा अन्य वर्ग के किसानों को 40% की सब्सिडी यानी 4 लाख रूपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य खेती किसानी को आसाना बनाना है। किसान भाईयों को ड्रोन की मदद से कृषि योग्य भूमि का सर्वे, फसलों की सुरक्षा और निगरानी करने में काफी मदद मिलेगी। इसके साथ ही काफी कम समय में खरपतवार नियंत्रण और कीटनाशकों का छिड़काव किया जा सकेगा। ड्रोन के उपयोग से किसान भाईयों को खेती के लिए कम लागत में बढ़िया मुनाफा मिलेगा। 

स्रोत: एबीपी न्यूज़

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share