Subsidy in Balram Taal Yojana

योजना 

इस योजना का लक्ष्य सतही तथा भूमिगत जल की उपलब्धता को सम्रध्द करना है| ये तालाब किसानो द्वारा स्वयं के खेतो पर बनाये जाते हैं जो की फसलो में जीवन रक्षक सिंचाई में उपयोगी साबित होते हैं| बलराम तालाब भू जल संवर्धन तथा पास के कुओं और नलकूपों को चार्ज करने के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिध्द हुए है|

किसे लाभ मिलेगा ?

योजना सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में संचालित है, जिसमे सभी वर्ग के किसानो को ताल निर्माण के लिए अनुदान दिया जाता है योजना का लाभ चयनित कृषक केवल एक बार ही ले सकते है |

कैसे लाभ ले सकते है ?

इच्छुक कृषकों द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को ताल बनाने हेतु दिए गए आवेदन के आधार पर उनका पंजीयन किया जाता है| ताल की तकनीकी स्वीकृति जिला पंचायत/ जनपद पंचायत द्वारा प्रदान की जाती है| अनुदान हेतु ताल निर्माण होने पर प्रथम आये- प्रथम पाए के आधार पर वरीयता दी जाती है |

क्या लाभ मिलेगा ?

बलराम ताल के निर्माण कार्य की प्रगति एवं मूल्यांकन के आधार पर पात्रतानुसार निम्न वित्तीय सहायता का प्रावधान है:

अनुदान

  • सामान्य वर्ग के कृषको को लागत का 40% अधिकतम 80,000/-
  • लघु सीमान्त कृषको के लिए लागत का 50% अधिकतम 80,000/-
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति हितग्राहियों को लागत का 75% अधिकतम 1,00,000/-

Source:-http://mpkrishi.mp.gov.in/hindisite/suvidhaye.aspx

नीचे दिए शेयर बटन को दबाकर वाटसएप व् फेसबुक से अन्य किसान भाइयों में भी शेयर करें 

Share

See all tips >>