देश के आधे से ज्यादा राज्यों में तेज बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

देश के आधे से ज्यादा राज्यों में तेज बारिश की संभावना है जिसमें लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र अच्छी बारिश देख पाएंगे। उत्तर पूर्वी राज्यों में भी तेज बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा उत्तर व उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई जिले धूल भरी आंधी के साथ बारिश और मेघ गर्जना देखी जा सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

ऐसे करें मिर्च की नर्सरी में पौध उपचार, मिलेंगे कई लाभ

How to do plant treatment in chilli nursery and its benefits

जैसे की सभी किसान भाई जानते है की मिर्च की फसल की बुआई नर्सरी में की जाती है और नर्सरी में मिर्च की अवस्था पूर्ण होने के बाद मुख्य खेत में इसकी रोपाई की जाती है।

आइये जानते हैं मिर्च की पौध की रोपाई विधि

बुआई के 35 से 40 दिनों बाद मिर्च की पौध रोपाई के लिए तैयार हो जाती है। रोपाई का उपयुक्त समय मध्य जून से मध्य जुलाई तक है। रोपाई के पूर्व नर्सरी में हल्की सिंचाई कर देनी चाहिए, ऐसा करने से पौध की जड़ नहीं टूटती, वृद्धि अच्छी होती है और पौध आसानी से लग जाती है। पौध को जमीन से निकालने के बाद सीधे धूप मे नहीं रखना चाहिये।

आइये अब जानते हैं पौध उपचार की प्रक्रिया

नर्सरी से मिर्च की पौध को निकाल कर खेत में लगाने से पहले पौध का उपचार करना अतिआवश्यक है। अतः इसके जड़ों के अच्छे विकास के लिए 5 ग्राम माइकोरायज़ा प्रति लीटर की दर से एक लीटर पानी में घोल बना लें। इसके बाद मिर्च की पौध की जड़ों को इसके घोल में 10 मिनट के लिए डूबा के रखें। यह प्रक्रिया अपनाने के बाद ही खेत में पौध का रोपण करना चाहिए। रोपाई के तुरंत बाद खेत में हल्का पानी देना चाहिए। मिर्च की पौध की रोपाई लाइन से लाइन की दूरी 60 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 45 सेमी रखकर करनी चाहिये।

मायकोराइज़ा से पौध उपचार करने से पौध गलन जैसी समस्या नहीं होती है एवं पौध को मुख्य खेत में रोपाई के बाद अच्छी वृद्धि करने में सहायता भी मिलती है।

फसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

बढ़ने लगी हैं मानसून की गतिविधि, जानें आपके राज्य में कब शुरू होगी बारिश?

know the weather forecast,

मानसून अब जल्दी ही महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के कई जिलों तक पहुंच सकता है। मुंबई में भी मानसून समय पर पहुंचने के आसार हैं। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। केरल में भी बारिश बढ़ सकती है। महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएगी। साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश जारी रहेगी। राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है। पंजाब के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में हल्की आंधी और हल्की बारिश की संभावना दिखाई दे रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर सरसों 5100 5277
अशोकनगर अशोकनगर सरसों 5030 5600
अशोकनगर अशोकनगर सरसों-ऑर्गेनिक 5170 5310
शिवपुरी बदरवास सरसों 5205 5560
सागर बामोरा सरसों 4851 6035
शिवपुरी बराड़ सरसों 5560 5610
बैतूल बैतूल सरसों(काला) 5300 5300
बैतूल बैतूल सरसों 4900 5420
भिंड भिंड सरसों 5405 5600
भोपाल भोपाल सरसों 4980 4980
भोपाल भोपाल सरसों-ऑर्गेनिक 4955 4955
राजगढ़ ब्यावरा सरसों 5095 5380
सागर बीना सरसों 4500 6065
गुना बीनागंज सरसों 5210 5390
अशोकनगर चंदेरी सरसों 5110 5255
छतरपुर छतरपुर सरसों(काला) 5350 5400
मंदसौर दलोदा सरसों 4500 5390
दमोह दमोह सरसों 4700 5550
दतिया दतिया सरसों 5565 5650
देवास देवास सरसों 2000 5023
विदिशा गंजबासौदा सरसों 4400 5880
भिंड गोहद पीला (काला) 5590 5755
भिंड गोहद सरसों 5590 5625
गुना गुना सरसों 4800 5380
हरदा हरदा सरसों 5402 5402
होशंगाबाद इटारसी सरसों 5000 5050
जबलपुर जबलपुर सरसों 4925 5295
रतलाम जावरा सरसों 5100 5400
टीकमगढ़ जतारा सरसों(काला) 5020 5115
राजगढ़ जीरापुर सरसों(काला) 5350 5355
टीकमगढ़ खरगापुर सरसों 5300 5600
देवास खातेगांव सरसों 4261 4970
हरदा खिरकिया सरसों(काला) 4421 4561
सागर खुरई सरसों 4900 6265
शिवपुरी कोलारस सरसों 5135 5725
गुना कुंभराज सरसों 4800 5470
राजगढ़ कुरावर सरसों 5385 5385
नीमच मनासा सरसों 4901 5514
मंदसौर मंदसौर सरसों 5304 6031
मंदसौर मंदसौर अन्य 5900 5900
अशोकनगर मुंगावली सरसों 5130 5335
शाजापुर नलकेहड़ा सरसों 5300 5318
नीमच नीमच सरसों 5240 5675
पन्ना पन्ना सरसों 5000 5020
दमोह पथरिया सरसों 5055 5390
होशंगाबाद पिपरिया सरसों 4770 5615
होशंगाबाद पिपरिया सरसों-जैविक 4800 5520
शिवपुरी पोहरी सरसों(काला) 5495 5495
शिवपुरी पोहरी सरसों 5455 5590
मुरैना पोरसा सरसों(काला) 5475 5500
सागर राहतगढ़ सरसों 4380 5000
छतरपुर राजनगर सरसों(काला) 5000 5300
मुरैना सबलगढ़ सरसों(काला) 5600 5675
सागर सागर सरसों 4470 6280
सागर सागर सरसों-जैविक 4950 6135
सतना सतना सरसों 4903 4950
सीहोर सीहोर सरसों(काला) 5187 5330
सीहोर सीहोर सरसों 5252 5400
मंदसौर शामगढ़ सरसों 4830 5475
श्योपुर श्योपुरबड़ौद सरसों 5361 5511
श्योपुर श्योपुरकलां सरसों 5497 5650
विदिशा सिरोंज सरसों 5370 5535
मंदसौर सीतमऊ सरसों 5152 5171
टीकमगढ़ टीकमगढ़ सरसों 5326 5326
हरदा टिमरनी सरसों 4526 5251
विदिशा विदिशा सरसों 3802 5520
श्योपुर विजयपुर सरसों 5470 5810

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

कपास की फसल में ऐसे करें खरपतवारों का प्रबंधन

How to manage weed in 1-3 days of sowing in cotton crop
  • कपास में मुख्यतः कई प्रकार की खरपतवारों का प्रकोप होता है। इसका अत्यधिक प्रकोप मानसून की पहली बारिश के बाद देखने को मिलता है।

  • कपास में उगने वाले सामान्य खरपतवार जैसे कांग्रेस घास/गाजर घास, बरमूडा घास, मोथा, संवा, बथुआ आदि हैं।

  • खरपतवार कपास की फसल के साथ हवा पानी और पोषक तत्वों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं और फसल की बढ़वार में रुकावट पैदा करते हैं।

  • इनके नियंत्रण के लिए पाइरिथायोबैक सोडियम 10% EC + क्विज़ालोफ़ॉप इथाइल 5% EC@ 400 मिली/एकड़ का छिड़काव पहली बारिश के 1-3 दिनों में या 3-5 दिनों के बाद दो से तीन पत्ती अवस्था में करें।

  • क्विजालीफॉप इथाइल 5% EC@400 मिली/एकड़ या प्रॉपक्विज़फ़ॉप 10% EC @ 400 मिली /एकड़ सकरी पत्ती के लिए उपयोग करें।

  • इन खरपतवार नाशक का उपयोग करने से कपास की फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है।

फसल की बुआई के साथ ही अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

गोवा तक पहुंच गया मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश, उत्तर में धूल भरी आंधी

know the weather forecast,

मानसून ने गोवा में दस्तक दे दी है साथ ही तेलंगाना के कुछ और भागों को भी कवर कर लिया है। अब जल्दी ही यह महाराष्ट्र सहित उड़ीसा के कुछ भागों तक पहुंच जाएगा। उत्तर पूर्वी भारत सहित दक्षिण भारत में भारी बारिश जारी रहेगी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक बार फिर बारिश देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी जारी, उच्च भाव 21800 रुपये के पार

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर लहसुन 4950 18025
भोपाल भोपाल लहसुन 6000 18500
मंदसौर दलोदा लहसुन 1000 16000
इंदौर गौतमपुरा लहसुन 3200 6200
इंदौर इंदौर लहसुन 4000 18100
रतलाम जावरा लहसुन 8510 17201
नीमच जावद लहसुन 7501 21352
मंदसौर मंदसौर लहसुन 3000 21900
मंदसौर पिपल्या लहसुन 3000 17400
रतलाम रतलाम देसी 10353 11190
रतलाम रतलाम लहसुन 2400 2400
रतलाम सैलाना लहसुन 1500 19000
शाजापुर सजापुर देसी 9173 12040
शाजापुर सजापुर लहसुन 6351 6351
मंदसौर शामगढ़ लहसुन 5500 14800
शाजापुर शुजालपुर देसी 8701 9150
मंदसौर सीतमऊ देसी 8130 13500
मंदसौर सीतमऊ लहसुन 5853 9000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

दक्षिण भारत में मानसून तेज, पूर्वी भारत को करना होगा इंतजार

know the weather forecast,

दक्षिण भारत में मानसून समय से आगे चल रहा है हालांकि पूर्वी भारत में भी शुरूआती दौर में मानसून काफी तेजी से आगे बढ़ा था। अब दक्षिण भारत और देश के पूर्वी और पश्चिमी तट पर मानसून और आगे बढ़ जाएगा। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को अभी इंतजार करना होगा। यहां कम से कम अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश नहीं होगी। अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ आंधी और बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के उच्च भाव पहुंचे 7000 रुपए

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
अलीराजपुर अलीराजपुर सोयाबीन 4400 4400
बड़वानी अंजड़ पीला 4011 4011
खरगोन भीकनगांव सोयाबीन 3000 4597
राजगढ़ ब्यावरा सोयाबीन 3995 4680
छतरपुर छतरपुर सोयाबीन 4005 4005
धार धार सोयाबीन 4400 7000
इंदौर गौतमपुरा पीला 4440 4540
डिंडोरी गोरखपुर पीला 4300 4301
इंदौर इंदौर(एफ एंड वी) सोयाबीन 4350 4350
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 4340 4730
अलीराजपुर जोबट पीला 4421 4421
अलीराजपुर जोबट सोयाबीन 4300 4501
शाजापुर कालापीपल सोयाबीन 4400 4400
हरदा खिरकिया पीला 4455 4455
धार कुक्षी सोयाबीन 4500 4500
शाजापुर नलकेहड़ा सोयाबीन 2900 2900
छिंदवाड़ा पंढुर्ना सोयाबीन 4400 4400
झाबुआ पेटलावद सोयाबीन 4000 4000
सागर सागर सोयाबीन 4005 4100
बड़वानी सेंधवा सोयाबीन 4400 4400
उज्जैन तराना पीला 4000 4500
उज्जैन तराना सोयाबीन 4460 4630
उज्जैन उज्जैन पीला 4730 4730

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

बैंगन में अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट की पहचान एवं निवारण के उपाय

Identification and prevention of Alternaria leaf spot in Brinjal

यह बैंगन में होने वाली यह एक गंभीर बीमारी है, जिसके संक्रमण से पत्तियों पर धब्बे बन जाते हैं। संक्रमण अधिक फैलने पर ये धब्बे अनियमित आकार के होकर आपस में मिल जाते हैं। प्रभावित पत्तियां कुछ समय बाद पीली होकर गिर जाती हैं। यह रोग पत्तियों के बाद धीरे-धीरे फलों को भी संक्रमित करने लगता है, जिससे फल पीले होकर समय से पहले गिर जाते हैं।

रोकथाम: इस रोग की रोकथाम हेतु खेत से पिछली फसल के अवशेष, खरपतवार, संक्रमित फल इत्यादि को एकत्रित कर के जला देना चाहिए। रोग के लक्षण दिखने पर, एम -45 (मैनकोजेब 75% WP) 400 ग्राम/एकड़ या ब्लू कॉपर (कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50% WP) 300 ग्राम/एकड़ की दर 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें। 

Share