इंदौर मंडी में 11 मार्च को क्या रहे प्याज भाव?

Indore onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 11 मार्च के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

गेहूँ की फसल को गेरुआ रोग के प्रकोप से ऐसे बचाएं

The outbreak of rust disease in wheat and its cure
  • देरी से बोई गई गेहूँ की फसल में अधिकतर ‘गेरुआ रोग’ देखने को मिलता है। गेहूँ की फसल में यह रोग पक्सीनिया रिकोंडिटा ट्रिटिसाई नामक कवक से होता है, जिसे भूरा रतुआ, पीला रतुआ या काला रतुआ के नाम से भी जाना जाता है l 

  • इस रोग की शुरुआती अवस्था में पत्तियों की ऊपरी सतह पर नारंगी रंग के धब्बे उभरते हैं, जो बाद में बढ़कर पूरी पत्ती पर फैल जाते हैं l

  • रोगी पत्तियां जल्दी सूख जाती हैं, जिससे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में कमी आती है। इसके चलते दाना हल्का बनता है l

  • वहीं तापमान बढ़ने की स्थिति में पत्तियों की निचली सतह पर इन धब्बों का रंग काला हो जाता है l 

  • इस रोग के रासायनिक नियंत्रण के लिए हेक्साकोनाज़ोल 5% एससी @ 400 मिली या प्रोपिकोनाज़ोल 25% ईसी @ 200 मिली या टेबुकोनाज़ोल 25.9% ईसी @ 200 मिली/एकड़ की दर से छिड़काव करें।

  • जैविक नियंत्रण के लिए ट्रायकोडर्मा विरिडी @ 500 ग्राम/एकड़ या स्यूडोमोनास फ्लोरोसेंस @ 250 ग्राम/एकड़ की दर से छिड़काव करें।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

आज कई क्षेत्रों में हो सकती है बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

Weather Forecast

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश हुई है। आज मध्य महाराष्ट्र के कुछ भागों के साथ साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान में हल्की बारिश जारी रह सकती है शेष राज्यों का मौसम शुष्क हो जाएगा। 3 दिन बाद दिल्ली सहित उत्तर भारत तथा मध्य भारत में गर्मी बढ़ेगी तथा दिन काफी अधिक गर्म हो जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

खाद ने बिगाड़ा किसानों का बजट, जानिए क्यों बढ़ रही हैं खाद कीमतें

Fertilizers increase the budget of farmers

फसलों की अच्छी उपज के लिए खाद एक अग्रणी भूमिका निभाता है। यह फसलों की गुणवत्ता और विकास के लिए भी जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। इसके साथ ही खाद के उपयोग से मिट्टी की उपज क्षमता भी मजबूत रहती है। इसी वज़ह से किसान भाईयों की खेती में खाद एक अभिन्न अंग बन चुका है।

फिलहाल खेती का यह जरूरी हिस्सा किसान भाईयों का बजट बिगाड़ सकता है, क्योंकि खाद के दाम में पहले से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस वजह से किसानों को खाद की खरीद पर भारी कीमत चुकानी होगी।

बता दें कि रूस पूरी दुनिया में खाद और कच्चे तेल का सबसे बड़ा सप्लायर है। वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर इसकी सप्लाई में कमी आई है। साथ ही पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में वृद्धि से महंगाई का खतरा भी बढ़ा है। इसके चलते खाद की कीमतों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसलिए अब किसानों को भी फसलों के उत्पादन के लिए इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र की ऐसी ही उपयोगी व महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

रतलाम मंडी में 10 मार्च को क्या रहे नए गेहूँ के भाव?

Ratlam Mandi wheat Rate

नए गेहूँ भाव में आज कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की आज मंडी में कैसा चल रहा है गेहूँ का भाव !

स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

पूरे मार्च चलेगा होली धमाका ऑफर, देखें सभी ऑफर एक साथ

Holi Dhamaka Offer

मार्च महीने में ग्रामोफ़ोन सभी किसानों के लिए लेकर आया है होली धमाका ऑफर। आइये देखते हैं इस ऑफर में आपके लिए क्या है ख़ास?

खरीदें मूंग समृद्धि किट और पाएं आकर्षक हैट बिलकुल फ्री।

Moong Samriddhi Kit

तिरपाल खरीदी पर पावर बैंक फ्री। (नोट- 11*15 और 15*18 साइज़ की तिरपाल इस ऑफर में शामिल नहीं है।)

Tirpal Holi Dhamaka Offer

ग्रामोफ़ोन ऐप से खरीदें नोवालक्सम 200 मिली और पाएं आकर्षक किट बैग बिलकुल फ्री।

Novalaxam Holi Dhamaka Offer

ग्रामोफ़ोन ऐप से खरीदें लैमनोवा 1 लीटर और पाएं आकर्षक किट बैग बिलकुल फ्री।

खरीदें मैजेस्टिक डबल मोटर पंप 3099 रूपये में और 2 in 1 पंप 2899 रूपये में।

Majestic Pump Holi Dhamaka Offer

खरीदें करमानोवा 1 किलो और नोवामैक्स 1 लीटर एक साथ और पाएं आकर्षक वॉल पॉकेट बिलकुल फ्री।

खरीदें नोवामैक्स 1 लीटर और पाएं आकर्षक हैट बिलकुल फ्री।

खरीदें मैक्समायको के 2 पैकेट और पाएं आकर्षक वॉल पॉकेट बिलकुल फ्री।

आकर्षक छूट वाले सभी कूपन्स की जानकारी

अनु क्रमांक

कूपन का नाम

खरीद राशि (रु.)

छूट राशि (रु.)

कूपन का उपयोग

1

GP:NEW-50

1000

50

पहली खरीदी पर लागू

2

NMAR500

500

20

पहली खरीदी पर लागू

6

MAR5000

5000

150

रु.5000 की व अधिक खरीदी पर लागू

13

KMAR100

3000

100

खेती प्लस किसानों द्वारा रु.3000 पर लागू

उपर्युक्त कूपन्स और ऑफर्स की अधिक जानकारी के लिए ग्राम बाजार सेक्शन में जाएँ और अपने चयनित उत्पादों पर मौजूद ‘खरीदी करें’ बटन दबा कर कृषि विशेषज्ञों से जुड़ें व विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।

Share

आने लगे यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, देखें ताजा रुझान

Election results of five states including UP started coming

आज सुबह से ही देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों के बाद मतगणना का कार्य चल रहा है। लाइव वीडियो के माध्यम से जानें हर राज्य के ताजा परिणाम।

स्रोत: दूरदर्शन

Share

इंदौर मंडी में 10 मार्च को क्या रहे प्याज भाव?

Indore onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 10 मार्च के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

लहसुन में कंद फटने से होगा नुकसान, जानें बचाव के उपाय

the causes and control measures of bulb splitting in garlic

  • किसान भाइयों लहसुन की फसल इस समय परिपक्व अवस्था पर आ गई है। लहसुन की फसल में कंद फटने या कलियां खिलने के प्रथम लक्षण पौधे के आधार पर दिखाई देते हैं। 

  • इस समस्या का मुख्य कारण फसल में अनियमित रूप से सिंचाई करना होता है। 

  • खेत में ज्यादा सिंचाई के बाद एकदम कुछ दिन सिंचाई न करना और खेत का पूरी तरह से सूखा दिखाई देना एवं फिर से अधिक सिंचाई दोबारा करने के कारण से भी कंद फटने लगते हैं।

  • लहसुन के खेत में लगातार अनियमित सिंचाई के कारण इस विकार में वृद्धि होती है।

  • एक समान सिंचाई और पर्याप्त उर्वरकों की मात्रा का उपयोग करने से कंदों को फटने से रोका जा सकता है।

  • धीमी वृद्धि करने वाले लहसुन की किस्मों का उपयोग करने से भी इस विकार को कम कर सकते हैं।

अपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।

Share

ऐसे करें मूंग की बुवाई करते समय उर्वरक प्रबंधन

Fertilizer management at the time of sowing in moong crop
  • मूंग की बुवाई के समय अच्छे अंकुरण और फसल के विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन तत्वों में फास्फोरस, पोटाश, जिंक, सल्फर प्रमुख होते हैं।

इनके लिए बुवाई के समय निम्न उत्पादों का उपयोग किया जा सकता है:

  • इसमें डीएपी 40 किलोग्राम + म्यूरेट ऑफ पोटाश 20 किलोग्राम + ज़िंक सल्फेट 5 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से मिट्टी में मिलाकर खाली खेत में भुरकाव करना चाहिए।  

  • इसके साथ ही ग्रामोफ़ोन की ‘मूंग समृद्धि किट’ का उपयोग आवश्यक रूप से करें। इस किट में आपको मूंग की फसल की स्वस्थ बढ़वार के लिए उपयोगी सारे पोषक तत्व साथ मिल जाएंगे।

  • इस किट का प्रयोग उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस किट में कई उत्पाद संलग्न हैं, जिसमें – पी के बैक्टीरिया (प्रो कॉम्बिमैक्स), राइज़ोबियम कल्चर (जैव वाटिका-आर), ट्राइकोडर्मा विरिडी (कॉम्बेट), ह्यूमिक एसिड, सीवीड एक्स्ट्रैक्ट, अमीनो एसिड एवं मायकोराइज़ा (मैक्समाइको) आदि शामिल हैं।

कृषि में उपयोगी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share