कटाई के बाद ऐसे करें अपनी कटी हुई फसलों की सुरक्षा

How to protect the harvested crops

किसान भाइयों, अभी खेतों में चना, सरसों, गेहूँ आदि की कटाई व थ्रेसिंग का कार्य चल रहा है। यह कार्य समाप्त होने के बाद उपज को सुरक्षा प्रदान करना बेहद आवश्यक  होता है l इसके लिए निम्न बातों का ध्यान रख सकते हैं –

  • कटी हुई फसलों को बिजली के तारों के नीचे, ट्रांसफार्मर के पास, सड़क के किनारे ढेर लगाकर न रखें। ऐसा करने से दुर्घटना एवं आगजनी होने की संभावना बढ़ जाती है। 

  • साथ ही फसल की थ्रेसिंग करते समय स्वयं एवं श्रमिकों का ख्याल रखें और यह भी देखें की जन सामान्य को कोई असुविधा न हो। इसके लिए एकदम सड़क किनारे के स्थान पर थ्रेसिंग न करें। इससे सड़कों पर बारीक भूसा जमा होता है जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है l 

  • थ्रेसर पर कार्य करने वाले व्यक्ति ढीले कपड़े ना पहनें और गले में कपड़ा न डाले तथा धूम्रपान बिलकुल न करें। सुरक्षा एवं सतर्कता के लिए पास में ही पानी का टैंक तथा रेत रखें, जिससे कोई घटना न हो सके। 

  • किसान बंधुओं जब तक आप फसल सुरक्षात्मक तरीके से भण्डारण नहीं कर लेते, तब तक कोई लापरवाही न करें और सुरक्षात्मक तरीके से रबी फसलों की कटाई के बाद संसाधन क्रिया कराएं।

  • नजदीकी विद्युत विभाग एवं आपदा प्रबंधन के कार्यालय तथा उनके अधिकारियों का संपर्क नम्बर जरूर रखें।

  • फसल बुवाई पूर्व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसल का बीमा अवश्य कराएं जिससे प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके। 

कृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

एमपी में सिंचाई पर खर्च होंगे 900 करोड़, किसान भाईयों को लाभ

900 crores will be spent on irrigation in MP

कृषि क्षेत्र की तरक्की के लिए सिंचाई सबसे महत्वपूर्ण होता है। हालाकि गर्मी का मौसम आते ही पानी की किल्लत होनी शुरू हो जाती है। ऐसे में पानी की कमी के चलते किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है। खेती में पानी की समस्या को दूर करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी है।

इस योजना के तहत राज्य के रीवा, बुरहानपुर और सिंगरौली में सिंचाई परियोजनाओं को शुरू किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 900 करोड़ रूपए का बजट पेश किया है। वहीं इस योजना की मदद से 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फैले खेतों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके जरिए किसानों उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी और खेती में कई गुना मुनाफा होगा।

सरकार ने 2025 तक राज्य के 65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है। सरकार के अनुसार इन परियोजनाओं से कृषि क्षेत्र में विकास रफ्तार से होगा।

स्रोत: टीवी 9

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आए तो लाइक व शेयर जरूर करें।

Share

सोयाबीन का भाव 9400 के पार, देखें आगे क्या है संभावना?

Soybean price crosses 9400

सोयाबीन भाव में आगे कितनी तेजी या मंदी देखने को मिल सकती है? वीडियो के माध्यम से देखें कैसा रहेगा सोयाबीन का भाव !

स्रोत: मार्केट टाइम्स टीवी

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

MSP से ज्‍यादा कीमत पर बिक रहा है गेहूँ, किसानों को मिल रहा लाभ

wheat rates increasing

रूस यूक्रेन युद्ध की वजह से भारतीय गेहूँ की मांग विदेशों में बढ़ गई है और इसी वजह से गेहूँ किसानों को इस बार अच्छा रेट मिल रहा है। देखें रिपोर्ट।

स्रोत: मार्केट टाइम्स टीवी

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

इंदौर मंडी में 21 अप्रैल को क्या रहे प्याज के भाव?

Indore onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 21 अप्रैल के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: मंदसौर मंडी भाव यूट्यूब चैनल

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। वीडियो पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मेघ गर्जना के साथ धूल भरी आंधी की संभावना, कई क्षेत्रों में होगी बारिश

know the weather forecast,

2010 के बाद 2022 का अप्रैल महीना अबतक का सबसे गर्म महीना हो सकता है। पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ मेघ गर्जना। मध्य भारत, दक्षिण भारत, पूर्वी भारत तथा उत्तर पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश। अगले दो-तीन दिनों के दौरान भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

यह किसान बिना किसी लागत के गोबर से कमाता है हर साल 20 लाख रूपये

This farmer earns Rs 20 lakh every year from cow dung without any cost

यह किसान कुछ साल पहले तक बड़ी कम्पनी में लाखों की तनख्वाह वाली नौकरी करता था। पर किसान ने एक दिन गोबर की मदद से वर्मीकपोस्ट बनाने का बिजनेस शुरू किया और आज यह किसान अपने इस बिजनेस से सालों 20 लाख रूपये कमाता है। देखें पूरी कहानी वीडियो में।

वीडियो स्रोत: फार्मिंग लीडर

कृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही ख़बरों और जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफोन के लेख जरूर देखें। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन के माध्यम से अपने किसान मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही लाइक करना न भूलें।

Share

सरकारी बैंकों के खुलने का समय बदला, जानें और क्या हुए बदलाव

Opening hours of public sector banks changed

सरकारी बैंकों के खुलने का समय बदल चुका है। 18 अप्रैल से सभी बैंक समय से एक घंटे पहले यानि 9 बजे से खुल रहे हैं। हालांकि बैंक के बंद होने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि समय के इस फेरबदल की घोषणा रिजर्व बैंक यानि आरबीआई द्वारा की गई है।

बता दें कि इस फैसले से पहले सभी सरकारी बैंक 10 बजे खुला करते थे। वहीं आरबीआई के निर्देश के बाद से बैंक 9 बजे से खुलना शुरू हो गए हैं। इस फैसले के पीछे आरबीआई का उद्देश्य लोगों को राहत पहुंचाना है। जिसके चलते अब से लोगों को बैंकिंग से जुड़े काम करने के लिए एक घंटे का समय ज्यादा मिला करेगा। वहीं इसका सबसे ज्यादा फायदा ऑफिस जाने वाले लोगों को होगा।

कैश विड्रॉल के नियम में बड़ा बदलाव

इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने कैश विड्रॉल को लेकर भी एक नया नियम शुरू किया है। इसके तहत अब से कैश विड्रॉल की प्रक्रिया पूरी तरह कार्डलेस होगी। मतलब ये कि अब से कैश विड्रॉल के लिए किसी डेबिड कार्ड या एटीएम कार्ड की जरूरत नहीं होगी। यह कार्डलेस ट्रांजैक्शन प्रक्रिया यूपीआई के जरिए होगी। बता दें कि आरबीआई ने यह कदम कार्ड से होने वाले फ्रॉड को देखते हुए लिया है।

स्रोत: टीवी 9

आपकी जरूरतों से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए प्रतिदिन पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

रतलाम मंडी में 20 अप्रैल को क्या रहे नए गेहूँ के भाव?

Ratlam Mandi wheat Rate

नए गेहूँ भाव में आज कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की आज मंडी में कैसा चल रहा है गेहूँ का भाव !

स्रोत: जागो किसान यूट्यूब चैनल

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share

सरसों के किसानों की बल्ले बल्ले, मिल रहा है अच्छा भाव

Mustard mandi rates

सरसों किसानों के लिए फिलहाल मंडियों से बहुत अच्छी खबर आ रही है। सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। वीडियो के माध्यम से देखें पूरी रिपोर्ट।

स्रोत: मार्केट टाइम्स टीवी

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share