रतलाम मंडी में 25 अप्रैल को क्या रहे सोयाबीन व डॉलर चने का भाव?

Ratlam soybean and gram rates

सोयाबीन व चने के भाव में आज कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की आज मंडी में कैसा चल रहा है सोयाबीन का भाव !

वीडियो स्रोत: जागो किसान

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इंदौर मंडी में 25 अप्रैल को क्या रहे प्याज के भाव?

Indore onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 25 अप्रैल के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: मंदसौर मंडी भाव

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। वीडियो पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

गेहूँ के भाव में दिखी भारी तेजी, देखें देश भरी की मंडियों का हाल

wheat rates increasing

गेहूँ भाव में कितनी तेजी या मंदी देखने को मिल रही है? वीडियो के माध्यम से देखें अलग अलग मंडियों में क्या चल रहा है गेहूँ का भाव !

स्रोत: बाजार इन्फो इंडिया

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर भारत में आंधी के साथ कई राज्यों में बारिश के आसार

know the weather forecast,

25 अप्रैल के आसपास पंजाब हरियाणा तथा राजस्थान के कुछ भागों में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में भी धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है और बादल भी जा सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बारिश देगा। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। केरल कर्नाटक और तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

पशुपालकों के लिए सुरक्षा कवच बनी यह योजना, जानें इसके लाभ

Pashudhan Bima Yojana

किसान कृषि के साथ साथ पशुपालन के कार्य भी करते हैं। हालाकि सूखा, बाढ़ एवं रोगों के चलते पशुओं की मृत्यू होने पर पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में पशुपालकों की चिंता निवारण के लिए मध्यप्रदेश सरकार ‘पशुधन बीमा योजना’ चला रही है। जिसे पशुपालकों के लिए सुरक्षा कवच माना जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों के पशुओं की मृत्यु से होने वाली हानि की भरपाई करना है।

यह योजना प्रदेश के हर जिले में लागू की गई है। इसके तहत लाभार्थी के अधिकतम 5 पशुओं का बीमा प्रीमियन अनुदान पर किया जाता है। इसमें दुधारू पशुओं समेत अन्य पशु जैसे घोड़ा, गधा, खरगोश, सूअर एवं नर गौ-भैंस वंश आदि शामिल हैं। योजना के अंतर्गत अब तक 48 हजार से ज्यादा पशुओं का बीमा कराया जा चुका है।

इस योजना में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों को 70% अनुदान पर बीमा देने का प्रावधान है। इसमें अनुदान का 40% केंद्र और 30% हिस्सा राज्य का होता है। इसके अलावा सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 50% अनुदान पर प्रीमियम बीमा किया जाता है। इस अनुदान में केंद्र और राज्य दोनों का बराबर से हिस्सा शामिल है। आप भी इस योजना से जुड़कर अपने पशुओं का बीमा करवा सकते हैं।

स्रोत: टीवी 9

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

दूर देशों में बेचें अपनी फसल, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Krishi Udan Yojana

देश के किसानों की आर्थिक मदद के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक कृषि उड़ान योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की फसलों को भारत के अलावा दूसरे देशों में निर्यात कराना है, ताकि वे अपनी उपज से अच्छा मुनाफा कमा सकें।

इस योजना के माध्यम से किसान भाईयों को विदेशों में फसल बेचने के लिए सरकार की ओर से हवाई जहाज की आधी सीटों पर सब्सिडी दी जाती है। इसकी मदद से किसान भाई दूर देशों में अपनी फसल बेचकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। वहीं इस योजना की मदद से किसान अपनी फसलें बर्बाद होने से भी बचा सकते हैं।

इस योजना के तहत पशुपालन, मछली उत्पादन, दूध उत्पादन और डेयरी उत्पाद, मांस आदि जैसे व्यवसाय को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। इस योजना से जुड़कर आप भी अपनी फसल को दूसरे देशों में बेचकर बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक व शेयर जरूर करें।

Share

500 रूपए से भी कम में आ जाएंगे ये 4 उपयोगी मोबाईल गैजेट्स

These 4 useful mobile gadgets will come in less than 500 rupees

आधुनिकता के इस दौर में गैजेट्स ने लोगों की जिंदगी आसान कर दी है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण गैजेट मोबाईल है। जिसे आज के समय शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर कोई इस्तेमाल कर रहा है। इस लेखे के माध्यम से हम मोबाईल से जुड़े कुछ ऐसे जरूरी गैजेट्स के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 500 रूपए से भी कम है।

इयर फोन
देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कम्पनियां जैसे अमेज़न और फ्लिपकार्ड अपने ग्राहको को 500 रूपए से भी कम में कई बेहतरीन इयरफोन दे रही है। जिनमें कई इयर फोन 199 रुपए तक की किमत में मिल रहे हैं। वहीं बोल्ट जैसे ब्रांड की इयर फोन 500 रुपये से भी कम दामों पर मिल रहे हैं। अच्छी बात यह है कि ये सभी ईयरफोन नई टेक्नोलॉजी के हैं।

फोन होल्डर
आज के समय हर कोई कार व बाइक चलाते समय मोबाईल का इस्तेमाल करता है। ऐसे में फोन होल्डर की बहुत जरूरत पड़ती है। जिससे आप अपने फोन को इसमें सुरक्षित रख सकें। यह आपको अमेज़न व फ्लिपकार्ड से सिर्फ 500 रुपए में मिल जाएगा।

पावर बैंक
लंबे सफर पर जाते वक्त मोबाईल चार्ज करने के लिए पॉवर बैंक की जरूरत पड़ती है, लेकिन बाजार में एक बढ़िया पावर बैंक काफी महंगा आता है। एक बढ़िया कंपनी का पावर बैक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से सिर्फ 500 रुपए में खरीद सकते हैं।

डुअल चार्जर
एक साथ दो गैजेट्स को चार्ज करने के लिए डुअल चार्जर की आवश्यकता पड़ती है। अगर आप भी यह गैजेट खरीदना चाहते है, तो यह अमेज़न पर 500 रुपए से भी कम कीमत पर मिल रहा है।

स्रोत: कृषि जागरण

आपकी जरूरतों से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए प्रतिदिन पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share

अगले हफ्ते किन फसलों के भाव में आएगी तेजी, देखें विशेषज्ञ समीक्षा

The prices of which crops will increase in the coming week

वीडियो के माध्यम से जानें आने वाले दिनों में किस फसल के भाव में आ सकती है तेजी।

वीडियो स्रोत: मार्केट टाइम्स टीवी

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मिर्च की नर्सरी तैयार करने से पहले मिट्टी का सौरीकरण जरूर करें

Soil solarization before nursery preparation of chilli
  • किसान भाइयों मिर्च की नर्सरी मई माह के शुरुआती सप्ताह में लगाई जाती है। 

  • खेत का चयन, खेत की तैयारी आदि कार्य अप्रैल माह में करना बहुत आवश्यक होता है।

  • मिर्च की नर्सरी की तैयारी के लिए सबसे पहले मिट्टी का सौरीकरण करना बेहद जरूरी है।

  • इससे फसल को फफूंद जनित रोग तथा कीट आदि से बचाया जा सकता है।

  • सौरीकरण के लिए उपयुक्त समय अप्रैल-मई होता है। 

  • इस क्रिया में हल चलाकर मिट्टी को ऊपर नीचे किया जाता है और फिर पाटा चला कर समतल करने के बाद सिंचाई कर मिट्टी को गीला किया जाता है।

  • इसके बाद लगभग 5-6 सप्ताह के लिए पूरे नर्सरी क्षेत्र पर 200 गेज (50 माइक्रोन) की पारदर्शी पॉलीथीन फैलाएं।

  • पॉलिथीन के किनारों को गीली मिट्टी की सहायता से ढकना चाहिए जिससे हवा का प्रवेश पॉलिथीन के अंदर न हो पाए।

  • 5-6 सप्ताह के बाद पॉलीथिन शीट को हटा दें।

कृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

प्याज को ऐसे भंडारित करें और हानि से बचाएं

Measures to reduce storage loss of onion

किसान भाइयों प्याज उत्पादन में भारत विश्व में दूसरा स्थान रखता है, ऐसे में अगर हमारे किसान भाई सही और आधुनिक तरीके से प्याज का भंडारण करें तो प्याज के कुल उत्पादन का काफी भाग खराब होने से बचाया जा सकता है साथ ही किसानों की आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।

भंडारण के समय हानि को कम करने वाले उपाय निम्न है। 

  • भंडारण योग्य प्याज की प्रजाति का ही चयन करें l 

  • खाद एवं उर्वरकों का संतुलित मात्रा में प्रयोग करें, नाइट्रोजन का अधिक उपयोग न करें। 

  • सिंचाई व्यवस्था उचित रखें, खुदाई के 10 – 15 दिन पहले सिंचाई बंद कर दें। 

  • फसल की खुदाई पूर्ण परिपक्व अवस्था में ही करें। 

  • सुखाने एवं पकाने की प्रक्रियाएं उचित रूप से करें। 

  • गर्दन को गांठ के ऊपर 2.5 सेमी छोड़कर काटें। 

  • उपलब्धता होने पर गामा किरणों द्वारा उपचार करें। 

  • छँटाई एवं श्रेणीकरण करें। 

  • कंदों को ऊंचाई से कठोर धरातल पर न फेंके। 

  • भंडारित प्याज को सूर्य के सीधे प्रकाश तथा बरसात से सुरक्षा दें। 

  • वर्षा ऋतु में भंडारित प्याज में नम वायु न जाने दें। 

  • भण्डार गृह का समय समय पर निरीक्षण करते रहे, यदि कोई हानि दिखाई दे, तो अविलम्ब छँटाई करें।

कृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share