गेहूँ भाव में तेजी का दौर जारी है, देखें आज क्या चल रहे मंडी भाव?

wheat rates increasing

गेहूँ भाव में कितनी तेजी या मंदी देखने को मिल रही है? वीडियो के माध्यम से देखें अलग अलग मंडियों में क्या चल रहा है गेहूँ का भाव !

स्रोत: बाजार इन्फो इंडिया

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

नए देसी प्याज को मंडी में मिल रहा है कैसा भाव, देखें 30 अप्रैल का ग्राउंड रिपोर्ट

Onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से देखें देसी प्याज भाव की रतलाम मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट।

स्रोत: जागो किसान

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में आंधी बारिश के आसार, भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत

know the weather forecast,

इस समय तापमान बहुत अधिक बने हुए हैं परंतु 2 मई से राहत मिलने के आसार हैं। 2 मई से शुरू होकर 5 या 6 मई के बीच उत्तरी राजस्थान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा आदि राज्यों में प्री मानसून गतिविधियां होंगी जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। मध्य भारत को अभी गर्मी का प्रकोप सहना पड़ेगा परंतु दक्षिण भारत तथा पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहने से राहत मिलती रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

नए श्रम कानून से कर्मचारियों को होगा फायदा, जानें क्या हैं नए नियम

Employees will benefit from the new labor law

जल्द ही सरकारी कर्मचारियों के लिए लेबर कोड यानि श्रम कानून के नए नियम लागू होने वाले हैं। अभी तो कर्मचारी ऑफिस में 8 से 9 घंटे काम करते हैं। वहीं केंद्र सरकार द्वारा जारी लेबर कोड नियम के लागू होने के बाद यह समय सीमा बढ़कर 12 घंटे हो सकती है।

हालांकि श्रम का समय बढ़ने से काम करने के दिन भी कम हो जाएंगे। यानि कि सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में सिर्फ दो दिन नहीं बल्कि तीन दिन की छुट्टी मिला करेगी। फिलहाल इस नियम को सभी राज्यों में लागू होने के लिए 3 से 4 महीने का वक्त लग सकता है।

इसके अलावा कर्मचारियों की रिटायरमेंट की राशि में भी बदलाव होगा। इस नियम को लागू करने बाद रिटायरमेंट की राशि बढ़ा दी जाएगी। इसके साथ ही ज्यादा वेतन वाले अधिकारियों की वेतन संरचना में भी इसका असर पड़ेगा। बहरहाल श्रम नियम के 1 जुलाई 2022 से लागू होने की संभावना जताई जा रही है।

स्रोत: कृषि जागरण

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share

देसी गाय पालने पर अब हर महीने मिलेगा 900 रूपए का अनुदान

Now every month will get a grant of 900 rupees for rearing a desi cow

रसायनों और उर्वरकों का इस्तेमाल रोकने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा प्राकृतिक खेती के साथ ही गोपालन पर भी जोर दिया जा रहा है। सरकार के अनुसार प्राकृतिक खेती के लिए देसी गाय बेहद जरूरी है। इन दोनों की अहमियत को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने एक खास योजना की शुरूआत की है।

योजना के अनुसार प्राकृतिक खेती के लिए देसी गाय पालने पर राज्य सरकार द्वारा अनुदान दिया जाएगा। जहां देसी गाय पालने वाले किसानों को आर्थिक सहायता के तौर पर हर महीने 900 रूपए मिलेंगे। इसके अलावा पशुओं की सुरक्षा को देखते हुए राज्य सरकार ने कई सख्त फैसले भी लिए हैं। इसके अनुसार अगर सड़क पर मवेशी को आवारा पाया जाता है तो, पशु मालिक को जुर्माने के तौर पर 5 हजार रूपए भरने होंगे।

इसके साथ ही प्राकृतिक कृषि किट खरीदने के लिए किसानों को 75% की राशि सरकार खुद उपलब्ध कराएगी। कुल मिलाकर प्राकृतिक खेती और देसी गाय पालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि हर स्तर का किसान प्राकृतिक खेती और गोपालन के जरिए बढ़िया कमाई कर सके।

स्रोत: टीवी 9

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share

29 अप्रैल को गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी, देखें रिपोर्ट

wheat rates increasing

गेहूँ भाव में कितनी तेजी या मंदी देखने को मिल रही है? वीडियो के माध्यम से देखें अलग अलग मंडियों में क्या चल रहा है गेहूँ का भाव !

स्रोत: बाजार इन्फो इंडिया

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इंदौर मंडी में 29 अप्रैल को लहसुन के भाव क्या रहे?

Mandsaur garlic Mandi bhaw,

वीडियो के माध्यम से देखें, मध्य प्रदेश के इंदौर मंडी में आज क्या रहे लहसुन के भाव?

वीडियो स्रोत: मार्केट टाइम्स टीवी

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

इंदौर मंडी में 29 अप्रैल को क्या रहे प्याज के भाव?

Indore onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 29 अप्रैल के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: मंदसौर मंडी भाव

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। वीडियो पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

यह घातक रोग बर्बाद कर देगी खरबूज की फसल, जल्द करें बचाव

Control of Anthracnose Spot Disease in musk melon

👉🏻किसान भाइयों एन्थ्रेक्नोज रोग से ग्रसित पौधों की पत्तियों पर सबसे पहले छोटे, अनियमित पीले या भूरे रंग के धब्बे दिखाई देते है।

👉🏻यह धब्बे समय के साथ फैलते हैं और गहरे होकर पूरी पत्तियों को घेर लेते हैं।

👉🏻ये छोटे गहरे काले रंग के धब्बे फलों पर भी होते हैं जो धीरे-धीरे फैलते हैं।  

👉🏻नमी युक्त मौसम में इन धब्बों के बीच में गुलाबी बीजाणु बनते हैं। 

👉🏻इस रोग से बचाव के लिए कार्बोक्सिन 37.5 + थायरम 37.5 [विटावैक्स पावर] @ 2.5 ग्राम/किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करें।

👉🏻10 दिनों के अंतराल से मैंकोजेब 75% डब्ल्यू पी [एम 45 ] 500 ग्राम या कासुगामाइसिन 5% + कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 45% डब्ल्यूपी [कोनिका] @ 250 ग्राम प्रति एकड़ की दर से 200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।

👉🏻जैविक उपचार के लिए ट्रायकोडर्मा विरिडी [राइजोकेयर] @ 500 ग्राम/एकड़ या स्यूडोमोनास फ्लोरोसेंस [मोनास कर्ब] @ 250 ग्राम/एकड़ की दर से  छिड़काव कर सकते हैं।

कृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मूंग की पत्तियों के अंदर दिखे सुरंग तो हो जाएँ सावधान

Control of leaf miner in moong crop

👉🏻 किसान भाइयों लीफ माइनर कीट के शिशु कीट बहुत छोटे, पैर विहीन, पीले रंग के होते हैं एवं प्रौढ़ कीट हल्के पीले रंग के होते हैं। 

👉🏻 लीफ माइनर कीट के क्षति के लक्षण सबसे पहले पत्तियों पर दिखाई देते हैं। 

👉🏻 इस कीट का लार्वा पत्तियों के अंदर प्रवेश कर हरित पदार्थ को खाकर सुरंग बनाते हैं। जिसके कारण पत्तियों पर सफेद लकीरें दिखाई देती है। 

👉🏻 प्रभावित पौधे पर फलियां कम लगती हैं और पत्तियां समय से पहले गिर जाती हैं। पौधों की बढ़वार रुक जाती है एवं पौधे छोटे रह जाते हैं। 

👉🏻 इस कीट के आक्रमण के कारण पौधों की प्रकाश संश्लेषण क्रिया भी प्रभावित होती है।

👉🏻 इस कीट के नियंत्रण के लिए एबामेक्टिन 1.9 % ईसी [अबासीन] @ 150 मिली या स्पिनोसेड 45% एससी [ट्रेसर] @ 60 मिली या सायनट्रानिलीप्रोल 10.26% ओडी [बेनेविया] @ 250 मिली प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें।

👉🏻 जैविक उपचार के लिए बवेरिया बेसियाना [बवे कर्ब] @ 500 ग्राम प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share