पूरे महीने चलेगा मेगा मई ऑफर, देखें सभी ऑफर एक साथ

Mega May Offer

मई महीने में ग्रामोफ़ोन सभी किसानों के लिए लेकर आया है मेगा मई ऑफर। आइये देखते हैं इस ऑफर में आपके लिए क्या है ख़ास?

पहली खरीदी के शानदार ऑफर

  • ग्रामोफ़ोन से करें 250 रूपये या ज्यादा की पहली खरीदी और पाएं एक शानदार चाभी का गुच्छा बिलकुल फ्री।

  • ग्रामोफ़ोन से करें 500 रूपये या ज्यादा की पहली खरीदी और पाएं एक शानदार किट बैग बिलकुल फ्री।

  • ग्रामोफ़ोन से करें 1000 रूपये या ज्यादा की पहली खरीदी और पाएं एक शानदार हैट बिलकुल फ्री।

  • ग्रामोफ़ोन से करें 3000 रूपये या ज्यादा की पहली खरीदी और पाएं एक शानदार ट्रैवल बैग बिलकुल फ्री।

* उपर्युक्त सभी 5 ऑफर सिर्फ राजस्थान, छत्तीसगढ़, जबलपुर, भोपाल, छिंदवाड़ा में लागू है।

तिरपाल कॉम्बो ऑफर

2 तिरपाल की एक साथ खरीदी पर पावर बैंक फ्री। (नोट- 11*15 और 15*18 साइज़ की तिरपाल इस ऑफर में शामिल नहीं है।)

मिर्च बीज ऑफर

मिर्च बीज ऑफर

बीज पैकेट

मुफ्त उपहार

खरीदें 5 पैकेट मिर्च बीज

पाएं आकर्षक छाता या 100 ग्राम मैक्सरुट बिलकुल फ्री

खरीदें 10 पैकेट मिर्च बीज

पाएं आकर्षक ट्रैवल बैग या 100 ग्राम इमानोवा या 250 ग्राम करमनोवा बिलकुल फ्री

खरीदें 15 पैकेट मिर्च बीज

पाएं आकर्षक बैकपैक या 250 ग्राम प्रो-अमीनोमैक्स बिलकुल फ्री

खरीदें 30 पैकेट मिर्च बीज

पाएं 11*15 साइज़ की तिरपाल बिलकुल फ्री

खरीदें 70 पैकेट मिर्च बीज

पाएं हायमेटिक बैटरी पम्प सिंगल मोटर 12X8

खरीदें 100 पैकेट मिर्च बीज

पाएं हायमेटिक बैटरी पम्प सिंगल मोटर 12X12

कपास बीज ऑफर

कपास बीज ऑफर

बीज पैकेट

मुफ्त उपहार

खरीदें 3 पैकेट कपास बीज

पाएं आकर्षक छाता या 500 ग्राम विगरमैक्स जेल बिलकुल फ्री

खरीदें 5 पैकेट कपास बीज

पाएं आकर्षक टी-शर्ट या 80 मिली नोवालक्सम बिलकुल फ्री

खरीदें 10 पैकेट कपास बीज

पाएं आकर्षक बैकपैक या मैक्समायको बिलकुल फ्री

खरीदें 20 पैकेट कपास बीज

पाएं 11*15 साइज़ की तिरपाल बिलकुल फ्री

खरीदें 32 पैकेट कपास बीज

पाएं हायमेटिक बैटरी पम्प सिंगल मोटर 12X8

खरीदें 50 पैकेट कपास बीज

पाएं हायमेटिक बैटरी पम्प सिंगल मोटर 12X12

कपास बीजों की खरीदी के लिए यहाँ क्लिक करें।

अन्य विशेष ऑफर

  • खरीदें नोवामैक्स 1 लीटर और पाएं आकर्षक हैट बिलकुल फ्री।

  • खरीदें मैक्समायको के 2 पैकेट और पाएं आकर्षक वॉल पॉकेट बिलकुल फ्री।

  • खरीदें मैजेस्टिक डबल मोटर पंप 3099 रूपये में और 2 in 1 पंप 2899 रूपये में।

आकर्षक छूट वाले सभी कूपन्स की जानकारी

डिस्काउंट कूपन्स

कूपन का नाम

खरीद राशि (रु.)

छूट राशि (रु.)

कूपन का उपयोग

GP::NEW:50

1000

50

पहली खरीदी पर लागू

GP:NEW-20

500

20

पहली खरीदी पर लागू

MAY5000

5000

150

रु.5000 व अधिक खरीदी पर लागू

SMAY100

3000

100

खेती प्लस सॉइल मैक्स किसानों द्वारा रु.3000 की खरीदी पर लागू

उपर्युक्त कूपन्स और ऑफर्स की अधिक जानकारी के लिए ग्राम बाजार सेक्शन  में जाएँ और अपने चयनित उत्पादों पर मौजूद ‘खरीदी करें’ बटन दबा कर कृषि विशेषज्ञों से जुड़ें व विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।

Share

भारी अनुदान पर खरीदें कृषि यंत्र, जानें क्या है सरकार की योजना

MP Kisan Yojana

बदलते समय के साथ काम करने के तरीके भी बदल गए हैं। आज के इस आधुनिक दौर में मशीनों ने हर काम बेहद आसान कर दिया है। कृषि क्षेत्र में भी आधुनिक उपकरणों ने अपनी उपयोगिता दर्ज की है। इनकी मदद से किसानों को खेती में लगने वाले समय और श्रम दोनों में बचत हुई है। इसके अलावा कम लागत के चलते किसान भाईयों को कई गुना मुनाफा भी हुआ है।

हालांकि हर किसान इन उपकरणों को खरीदने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। किसानों की इस मुश्किल को खत्म करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ‘एमपी किसान योजना’ चला रही है। इस योजना के तहत कृषि मशीनों की खरीद पर किसानों को अनुदान उपलब्ध कराया जाता है।

योजना के अनुसार खेती, सिंचाई और लघु सिंचाई में प्रयोग होने वाले यंत्रों की खरीदी पर अनुदान दिया जाता है। इसमें ट्रैक्टर और ट्रैक्टर से जुड़े सभी यंत्रो को भी शामिल किया गया है। इस योजना का लाभ पाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https://dbt.mpdage.org पर सारी जानकारी उपलब्ध है।

स्रोत: टीवी 9

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share

रतलाम मंडी में 4 मई को क्या रहे सोयाबीन व डॉलर चने का भाव?

Ratlam soybean and gram rates

सोयाबीन व चने के भाव में आज कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की आज मंडी में कैसा चल रहा है सोयाबीन का भाव !

वीडियो स्रोत: जागो किसान

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

रतलाम मंडी में 4 मई को क्या रहे नए गेहूँ के भाव?

Ratlam Mandi wheat Rate,

नए गेहूँ भाव में आज कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की आज मंडी में कैसा चल रहा है गेहूँ का भाव !

स्रोत: जागो किसान यूट्यूब चैनल

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, आपकी जेब पर कैसा पड़ेगा इसका असर?

An increase in the price of gas cylinders

महंगाई के इस दौर में सभी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। इसके अनुसार 1 मई से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 102 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले भी अप्रैल 2022 में इनके दामों में वृद्धि की गई थी। 

इससे पहले सिलेंडर की खरीद मूल्य 2465.50 रूपए थी, लेकिन कीमत बढ़ने के बाद यह गैस सिलेंडर 2568 रूपए का हो गया है। हालांकि घरेलू सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का असर सीधे आम जनता की जेब पर पड़ेगा।

बता दें कि इन कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल व रेस्टोरेंट आदि में किया जाता है। इसके चलते यहां मिलने वाला चाय, नाश्ता और खाना पहले से महंगा हो जाएगा। वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने की वजह से घरेलू सिलेंडर का उपयोग ज्यादा संख्या में होगा। ऐसे में घरेलू सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग होने की वजह से लोगों को इनकी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

स्रोत: राज एक्सप्रेस

अपने जीवन से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों और कृषि संबंधित जानकारियों के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। जानकारी पसंद आये तो लाइक व शेयर जरूर करें।

Share

मूंग की फसल में पत्तियां सिकुड़ने के कारण एवं नियंत्रण के उपाय

Are the leaves of your moong crop shrinking

👉🏻किसान भाइयों अभी अधिकांश क्षेत्रों में मूंग की फसल लगी हुई है, इसमें फसल की पत्तियां सिकुड़ने की समस्या दिखाई दे रही है। इस समस्या का एक कारण सफेद मक्खी का प्रकोप भी हो सकता है।  

👉🏻इस कीट के शिशु एवं वयस्क दोनों ही पत्तियों से रस चूसते है जिसके कारण पौधों की पत्तियाँ नीचे की तरफ मुड जाती है एवं पौधे का विकास रुक जाता है।

👉🏻सफेद मक्खी के निवारण के लिए एसिटामिप्रीड 20 % एसपी [नोवासेटा] @ 100 ग्राम या डायफैनथीयुरॉन 50% डब्ल्यूपी [पेजर] @ 250 ग्राम या पायरीप्रोक्सीफैन 10% + बॉयफैनथ्रिन 10% ईसी [प्रुडेंस] @ 250 मिली/एकड़ की दर से छिड़काव करें। 

👉🏻जैविक उपचार के  रूप में बवेरिया बेसियाना [बवे कर्ब] @ 250ग्राम/एकड़ की दर से उपयोग कर सकते है। 

👉🏻इसके साथ ही पीले स्टिकी ट्रैप 10 नग प्रति एकड़ स्थापित करें।

कृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

आज से फिर शुरू होगी आंधी और बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले दिनों उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क बना रहा हालांकि पंजाब के उत्तरी जिलों जैसे के पठानकोट आदि में बारिश के साथ ओले गिरे। कल शाम से एक बार फिर पंजाब हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ बादलों की गरज और बौछारें देखने को मिली हैं। दिल्ली तथा उसके आसपास के इलाकों में तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। बिहार झारखंड पूर्वी उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल और उड़ीसा सहित पूर्वोत्तर राज्यों में प्री मानसून गतिविधियां जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

प्याज स्टॉक करें या बेचें, कब आएगी प्याज भाव में तेजी, देखें समीक्षा

when will onion prices rise

प्याज भाव फिलहाल स्थिर हैं पर आने वाले दिनों में इसमें तेजी आएगी या नहीं और प्याज को अभी स्टॉक करके रखना चाहिए या बेच देना चाहिए इन सभी मसलों पर देखें विशेषज्ञ समीक्षा।

वीडियो स्रोत: मंदसौर मंडी भाव

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

गेहूँ भाव में भयंकर तेजी का दौर जारी है, देखें 3 मई के मंडी भाव

wheat

गेहूँ भाव में कितनी तेजी या मंदी देखने को मिल रही है? वीडियो के माध्यम से देखें अलग अलग मंडियों में क्या चल रहा है गेहूँ का भाव !

स्रोत: बाजार इन्फो इंडिया

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

हर साल सरकार इन किसानों को देगी 7000 रूपए, जानें क्या है योजना

Rajiv Gandhi Rural Agriculture Landless Mazdoor Nyay Yojana

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022-23 के बजट में किसानों के हित में कई योजनाओं का ऐलान किया है। इनमें किसानों के कर्जमाफी से लेकर फसल खरीद के लिए कई योजनाओं की घोषणा की गई। इस दौरान सरकार ने कई योजनाओं में बदलाव भी किए। इन्हीं में से एक ‘राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना’ है।

इस योजना में बदलाव के तहत वार्षिक सहायता राशि बढ़ाकर 7000 रूपए कर दी गई है। यानि की आगामी वर्ष से इस योजना के अंतर्गत आने वाले किसान भाईयों को बढ़ी हुई राशि प्रदान की जाएगी। बता दें कि इससे पहले इस योजना में वार्षिक सहायता राशि 6000 रूपए प्रदान की जाती थी।

सरकार के अनुसार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ अधिकतम 10000 रुपये की सहायता राशि देने की व्यवस्था की गई है। वहीं इस योजना के अंतर्गत अब तक पिछले 2 साल में 20 लाख से अधिक किसानों को 10152 करोड़ की सहायता राशि दी जा चुकी है। सरकार के अनुसार इस योजना के तहत राज्य के बैगा, गुनिया, मांझी आदि आदिवासियों के देवस्थल के हाट पाहार्या एंव बाजा मौहरिया को लाभ पहुंचाया जाएगा।

इस घोषणा के दौरान सरकार द्वारा 17.96 लाख किसानों का 8744 करोड़ का कर्ज भी माफ किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने सिंचाई के लिए 5 एचपी तक के कृषि पंपो को नि:शुल्क विद्युत प्रदाय हेतु अनुदान देने की घोषणा की है। इस योजना के लिए सरकार ने 2600 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सरकार का मानना है कि इस योजना की मदद से 5 लाख किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

स्रोत: नवभारत टाइम्स

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share