देश के सभी राज्यों में बारिश के आसार, देखें संपूर्ण देश का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

देश के कई राज्य सूखे की मार झेल रहे हैं इनमें उत्तर प्रदेश बिहार पश्चिम बंगाल तथा झारखंड शामिल हैं। इन राज्यों में अब बारिश शुरू होगी तथा कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। दिल्ली पंजाब हरियाणा में भी बारिश शुरू होगी। पहाड़ों पर भी भारी बारिश संभव है। मध्य भारत में भारी बारिश की गतिविधियां कम होगी परंतु बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा पश्चिमी तट पर तेज बारिश तथा अंदरूनी प्रायद्वीप में बारिश कम होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य भारत की भारी वर्षा के बाद अब उत्तर और पूर्व भारत में बढ़ेगी बारिश

know the weather forecast,

मध्य भारत में अब वर्षा की गतिविधियों में कमी आना शुरू होगी तथा यह बारिश अब उत्तर भारत की तरफ बढ़ेगी। 18 और 19 जुलाई से उत्तर प्रदेश बिहार सहित पूर्वी भारत में तथा पहाड़ों पर भारी बारिश संभव है। दिल्ली पंजाब और हरियाणा में भी बारिश 20 या 21 जुलाई से तेज होगी। गुजरात, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में भी माध्यम बारिश जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बारिश अभी नहीं रुकने वाली है, एमपी समेत कई राज्यों में होगी भारी वर्षा

know the weather forecast,

महाराष्ट्र और खासकर मुंबई में बारिश में कमी देखने को मिलेगी। मध्य प्रदेश तथा गुजरात में बारिश जारी रहेगी। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब का क्षेत्र उड़ीसा छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश तथा विदर्भ में तेज बारिश दे सकता है। दिल्ली पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश होगी वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में 19 जुलाई से भारी बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

एमपी राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज बारिश रहेगी जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

24 घंटे के बाद मुंबई तथा उसके आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियों में कमी आना शुरू होगी तथा 15 जुलाई से हल्की बारिश रह जाएगी। गुजरात विदर्भ दक्षिणी मध्य प्रदेश तथा दक्षिण पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश जारी हो सकती है। दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड तथा पश्चिम बंगाल में बारिश की गतिविधियां 4 दिन के बाद बढ़ेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

फिर शुरू हुआ किसान फोटो उत्सव, हर हफ्ते 5 किसान जीतेंगे उपहार

Kisan Photo Utsav

मानसून की झमाझम बरसात के साथ ग्रामोफ़ोन ऐप पर फिर एक बार फिर शुरू हो गया है ‘किसान फोटो उत्सव’ का महामुकाबला। इस उत्सव में भाग लेकर आप हर हफ्ते जीत कई शानदार इनाम।

समुदाय पर पोस्ट करें फोटो:-

इस उत्सव में आपको अपनी फसल से सम्बंधित समस्याओं की फोटोज ग्रामोफ़ोन एप के समुदाय सेक्शन पर पोस्ट करनी है और अपने सवाल पूछने हैं। इसके साथ ही आप ग्रामोफ़ोन से मंगाए गए उन्नत कृषि उत्पादों की तस्वीरें भी समुदाय सेक्शन पर पोस्ट कर सकते हैं और यह बता सकते हैं की इन उत्पादों से आपकी फसल को किस प्रकार का लाभ मिला।

पोस्ट किये फोटो पर कराएं ज्यादा से ज्यादा लाइक:-

फोटोज पोस्ट करने के बाद आपको इन फोटोज पर अपने मित्र किसानों से ज्यादा से ज्यादा लाइक करवाने होंगे और यही लाइक्स आपको इस उत्सव में विजेता का ताज दिलाएंगे। इस उत्सव में भाग लेकर आप अपनी फसल समस्या की फोटोज पर ग्रामोफ़ोन के कृषि विशेषज्ञों से उचित समाधान भी पाएंगे और सबसे ज्यादा लाइक पा कर पुरस्कार भी जीत सकते हैं।

इस उत्सव में हिस्सा लेने के लिए नीचे दिए गए 4 स्टेप्स फॉलो करें:-

21 दिन तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान हर हफ्ते अपनी पोस्ट की गई फोटो पर टॉप 5 सबसे ज्यादा लाइक पाने वाले किसान जीतेंगे आकर्षक पुरस्कार। इसके साथ ही 02 अगस्त यानी उत्सव के आखिरी दिन टॉप पर रहने वाले 3 किसानों को मिलेगा बम्पर पुरस्कार।

तो अब देर किस बात की, तुरंत ग्रामोफ़ोन ऐप के समुदाय सेक्शन में किसान फोटो उत्सव के अंतर्गत फोटोज पोस्ट करें और इसपर ज्यादा से ज्यादा लाइक करवाएं ताकि आप टीशर्ट और बैग पैक जैसे शानदार उपहार जीत पाएं।

अपनी फसल समस्याओं की फोटोज पोस्ट करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Share

मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा

know the weather forecast,

गुजरात मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के कई जिले भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं। 24 घंटों तक मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में भारी बारिश जारी रहेगी। गुजरात में अगले 2 दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश से परेशानी बनी रहेगी। दिल्ली तथा उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की गतिविधियां होने के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

आधे हिंदुस्तान में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के प्रभाव से बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है तथा लोगों की जान जा रही है। मवेशियों के ऊपर भी खतरा मंडरा रहा है। गुजरात में अगले 24 घंटों तक बहुत तेज बारिश जारी रहेगी। महाराष्ट्र दक्षिणी मध्य प्रदेश तथा कर्नाटक के तटीय भागों में तेज बारिश संभव है। दो दिनों के बाद उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ उत्तर भारत में पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल सूखे की मार झेल रहे हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश राजस्थान समेत कई राज्यों में होगी भारी से अति भारी बारिश

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक निम्न दबाव के क्षेत्र बनेंगे जो मध्य भारत की ओर चलते हुए गुजरात तक पहुंचेंगे। ओडिशा छत्तीसगढ़ तेलंगाना महाराष्ट्र मध्य प्रदेश के कई भागों सहित दक्षिणी राजस्थान गुजरात मुंबई और देश के पश्चिमी तटों पर भारी बारिश की संभावना है। उत्तर भारत के राज्यों में हल्की वर्षा हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कस्टम हायरिंग केंद्रों की स्थापना पर मिल रही बंपर सब्सिडी

Bumper subsidy on setting up of custom hiring centers

देशभर में कस्टम हायरिंग केंद्रों को स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसे स्थापित करने का उद्देश्य खेती में आधुनिक कृषि यंत्रो को बढ़ावा देना है, ताकि हर किसान कम दरों पर कृषि यंत्रों का लाभ उठा सकें। इसके साथ ही कस्टम हायरिंग केंद्रों के जरिए ग्रामीणों को भी रोजगार प्राप्त होगा। इसकी स्थापना के लिए सरकार किसानों, ग्राम पंचायतों, उद्यमियों और सहकारी समितियों को अनुदान भी दे रही है। 

इसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में 3,000 नये कस्टम हायरिंग केंद्रों को स्थापित करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत सरकार कस्टम हायरिंग केंद्रों की स्थापना पर किसानों को 25 लाख तक का अनुदान दे रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इस योजना से फायदा उठा सकें। इसके अलावा इस योजना से लोन पर 3% का एक्स्ट्रा ब्याज सब्सिडी के रूप में दिया जाएगा। कृषि क्षेत्र को उन्नत बनाने के लिए सरकार 4 नये कौशल विकास केंद्र शुरू करने की भी तैयारी कर रही है।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

बिजली उपभोक्ताओं को सरकार का तोहफा, होगा 780 रूपए तक का लाभ

Government's gift to electricity consumers there will be a benefit of up to Rs 780

राजस्थान सरकार राज्य के बिजली उपभोगक्ताओं के लिए एक तोहफा लेकर आई है। इसके तहत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 780 रूपए तक का फायदा होगा। इस योजना में बीपीएल, लघु घरेलु और सामान्य घरेलु उपभोक्तओं को शामिल किया गया है। जिन्हें प्रति यूनिट बिजली दर के हिसाब से बिजली बिल में 256 रूपए से लेकर अधिकतम 780 रूपए तक का लाभ होगा।

इस योजना के तहत 50 यूनिट बिजली खर्च करने पर उपभोक्ता को एक भी रूपए नहीं भरने होगें। कहने का मतलब यह है कि 50 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर न तो उसका फिक्स चार्ज भरना होगा और न ही टैक्स या और कुछ देना पड़ेगा। वहीं इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा राज्य के बीपीएल और लघु घरेलू उपभोक्ताओं को होगा। वो इसलिए क्योंकि पहले से ही इन उपभोगक्ताओं को आम उपभोक्ताओं के मुकाबले प्रति यूनिट बिजली दर सस्ती मिल रही है। जहां इस योजना के बाद अब इन उपभोक्ताओं को दोगुना लाभ मिलेगा।

स्रोत: भास्कर

कृषि क्षेत्र व आपके जीवन से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share