कृषि मशीनरी पर किस राज्य में मिलती है कितनी सब्सिडी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

In which state how much subsidy is available on agricultural machinery

आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग खेती-किसानी में बढ़ता जा रहा है। इसी वजह से अब खेत की जुताई, बीजों की बुवाई, फसल की कटाई एवं थ्रेसिंग जैसे काम बेहद आसान हो गए हैं। हालांकि कई किसान आर्थिक तंगी के चलते इन यंत्रों को खरीद नहीं पाते हैं, जिसके चलते वे आज भी उसी पुरानी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में किसानों की इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं। आज के इस लेख में आइये बारी बारी से जानते हैं किस राज्य में कृषि यंत्रों की खरीदारी पर कितनी सब्सिडी सरकार दे रही है।

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में मैक्रो-मैनेजमेंट स्कीम चलाई जा रही है और इसकी मदद से छोटे ट्रैक्टरों पर सब्सिडी दी जाती है। यह योजना राज्य एवं केंद्र सरकार दोनों हीं के सहयोग से चलाई जा रही है।

तमिलनाडु: तमिलनाडु में कृषि मशीनीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न मशीनों जैसे पावर टिलर, धान ट्रांस-प्लांटर्स, रोटावेटर, सीड-ड्रिल, जीरो-टिल सीड फर्टिलाइजर ड्रिल, पावर स्प्रेयर और ट्रैक्टर द्वारा संचालित मशीनें जैसे स्ट्रॉ बेलर, पावर वीडर और ब्रशकटर्स आदि पर सब्सिडी दी जा रही है। इसमें सामान्य किसानों को 40% की सब्सिडी वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के किसान को 50% की सब्सिडी मिलती है।

तेलंगाना: तेलंगाना में यंत्र लक्ष्मी योजना के तहत 50% की सब्सिडी पर किसान ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। वहीं कृषि मशीनीकरण योजना के माध्यम से कृषि यंत्रों पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के किसान को 100% की सब्सिडी मिलती है।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में फार्म मशीनीकरण योजना चलाई जा रही है जिसमे छोटे, सीमांत व अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के किसान ट्रैक्टर पर 35% और अन्य दूसरे मशीनों पर 50% की सब्सिडी पाते हैं। इसमें सामान्य श्रेणी के किसान ट्रैक्टर पर 25% की सब्सिडी और अन्य दूसरे मशीनों पर 40% की सब्सिडी पाते हैं।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में कृषि यंत्र योजना में ट्रैक्टर पर 25% या 45,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है। इसके लिए प्रथमा बैंक महिंद्रा, स्वराज एवं सोनालिका की मदद से ट्रैक्टर ऋण दिया जाता है।

राजस्थान और हरियाणा: राजस्थान एवं हरियाणा में फार्म मशीनीकरण योजना से किसान लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए हरियाणा में सर्व हरियाणा बैंक से वहीं राजस्थान में एयू बैंक के माध्यम से ऋण दिया जाता है।

गुजरात: गुजरात में सामान्य श्रेणी के किसानों को 25% से ज्यादा और विशेष श्रेणी के किसानों के लिए 35% की सब्सिडी ट्रैक्टर खरीद पर उपलब्ध करवाई जाती है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन के भाव में आया जबरदस्त उछाल

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर (F&V) लहसुन 2200 9000
मन्दसौर दलौदा औसत 1800 9000
देवास हाटपिपलिया लहसुन 6500 7500
होशंगाबाद होशंगाबाद लहसुन 3010 4500
जबलपुर जबलपुर (F&V) देसी 2500 3500
रतलाम जावरा देसी 3200 15100
शाजापुर कालापीपल अन्य 2240 9400
धार कुक्षी लहसुन 4000 6000
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 5000 12500
राजगढ़ नरसिंहगढ़ अन्य 4200 11800
नीमच नीमच देसी 3711 17101
होशंगाबाद पिपरिया औसत 1700 8500
रतलाम सैलाना अन्य 3490 12322
सीहोर सीहोर अन्य 4251 15500
सिवनी सिवनी औसत 7000 8200
शाजापुर शाजापुर (F&V) लहसुन 2000 9500
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 4500 10200

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

सोया समृद्धि किट में शामिल जैविक उत्पादों की खूबियां और उपयोग का तरीका

Soybean Samriddhi kit,

सोयाबीन की उपज बढ़ाने में सोया समृद्धि किट का उपयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस किट में ट्राइकोडर्मा विरिडी, पोटाश एवं फास्फोरस के जीवाणु, राइज़ोबियम बैक्टीरिया, ह्यूमिक एसिड, फुलविक एसिड, ऑर्गेनिक कार्बन, ऑर्गेनिक न्यूट्रिएंट्स जैसे बेहतरीन जैविक उत्पाद मौजूद हैं। आइये बारी बारी से जानते हैं इस किट में शामिल उत्पादों के बारे में मुख्य जानकारियां। 

कॉम्बैट:  इस उत्पाद में ट्राइकोडर्मा विरिडी है, जो मिट्टी में पाए जाने वाले अधिकांश हानिकारक कवकों एवं फफूंद जनित रोगों की रोकथाम में सहायक होता है। 

प्रो-कॉम्बीमैक्स: किट का यह दूसरा उत्पाद दो अलग अलग सूक्ष्म-जीवाणुओं का मिश्रण है, जो सोयाबीन की फसल में पोटाश एवं फास्फोरस की उपलब्धता बढ़ाता है एवं उत्पादन वृद्धि में भी सहायक होता है।

जैव वाटिका आर: किट के तीसरे उत्पाद में राइज़ोबियम बैक्टीरिया होते हैं जो सोयाबीन की फसल की जड़ों में गांठे बनाते हैं, जिससे वायुमंडल में उपस्थित नाइट्रोजन स्थिर हो कर फसल को उपलब्ध होते हैं।

ट्राई-कोट मैक्स: इस किट का यह अंतिम उत्पाद है जिसमें ह्यूमिक एसिड, फुलविक एसिड, ऑर्गेनिक कार्बन, ऑर्गेनिक न्यूट्रिएंट्स आदि तत्व पाए जाते हैं, जो उर्वरकों की कार्य क्षमता को बढ़ाते हैं,और पोषक तत्वों को एकत्रित करके पौधों की जड़ तक पहुंचने में मदद करते हैं। साथ हीं मिट्टी में लंबे समय तक नमी बनाए रखते हैं। इससे पौधा शुरुआती अवस्था से ही मजबूत और स्वस्थ्य रहता है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मानसून ने पूरे देश को किया कवर, ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश की संभावना

know the weather forecast,

25 जून से 28 जून के बीच मानसून ने बहुत तेजी दिखाई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से राजस्थान के पश्चिमी जिलों तक मानसून पहुंच गया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश होगी। बिहार और उत्तर प्रदेश के तराई वाले जिलों में भी मूसलाधार बारिश संभव है। मुंबई में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है। कर्नाटक के तटीय भागों में तेज बारिश जारी रहेगी। उत्तर पूर्व में एक बार फिर बारिश होगी जिससे आसाम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो सकती है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 30 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट मध्यम 2000 2341
शाजापुर आगर अन्य 2020 2300
छिंदवाड़ा अमरवाड़ा अन्य 2130 2200
अशोकनगर अशोकनगर शरबती 2001 3485
छतरपुर बड़ामलहेड़ा अन्य 2070 2150
उज्जैन बड़नगर लोकवान 2010 2786
उज्जैन बड़नगर अन्य 2018 2596
धार बदनावर लोकवान 2070 2745
खरगोन बड़वाह अन्य 2196 2415
रीवा बैकुंठपुर दारा मिल गुणवत्ता 2115 2195
होशंगाबाद बानापुरा मिल गुणवत्ता 2158 2250
मुरैना बनमोरकलां 147 औसत 2125 2125
खरगोन भीकनगांव लोकवान 2100 2430
गुना बीनागंज अन्य 1900 2180
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा स्थानीय 2261 2467
देवास देवास अन्य 2100 2864
रायसेन गैरतगंज दारा मिल गुणवत्ता 2120 2200
मन्दसौर गरोठ अन्य 2040 2180
इंदौर गौतमपुरा 147 औसत 2000 2400
नरसिंहपुर गोटेगांव अन्य 2100 2250
छतरपुर हरपालपुर अन्य 2000 2200
सीहोर इछावर लोकवान 2370 2650
सीहोर इछावर मिल गुणवत्ता 2171 2281
सीहोर इछावर अन्य 1978 2132
इंदौर इंदौर लोकवान 2080 2621
अशोकनगर ईसागढ़ अन्य 2145 2145
होशंगाबाद इटारसी मिल गुणवत्ता 2166 2212
जबलपुर जबलपुर मध्यम बढ़िया 2100 2451
टीकमगढ़ जतारा मिल गुणवत्ता 2125 2145
टीकमगढ़ जतारा स्थानीय 2025 2100
दमोह जवेरा मिल गुणवत्ता 2130 2154
मुरैना जोरा देशी 2050 2050
शाजापुर कालापीपल लोकवान 1990 2210
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1950 2175
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2150 2390
नरसिंहपुर करेली देशी 2170 2188
खरगोन कसरावद अन्य 2175 2370
कटनी कटनी अन्य 2142 2260
उज्जैन खाचरौद लोकवान 2050 2452
शिवपुरी खनियाधाना लोकवान 2040 2130
खरगोन खरगोन अन्य 2300 2399
देवास खातेगांव अन्य 2136 2715
शिवपुरी खटोरा अन्य 2401 2741
हरदा खिरकिया 147 औसत 2040 2300
शिवपुरी कोलारस अन्य 2115 2255

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

देश भर में मानसून हुआ सक्रिय, अगले दो-तीन दिन होगी मूसलाधार बारिश

know the weather forecast,

देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाडा, तेलंगाना और गुजरात के पूर्वी जिलों सहित महाराष्ट्र के तटीय इलाकों कोस्टल कर्नाटका और केरल में भारी बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी जिलों सहित बिहार और उत्तरी झारखंड में अभी अगले दो-तीन दिनों तक बारिश कमजोर रहेगी पर 1 जुलाई से बारिश की गतिविधियां यहां पर बढ़ जाएंगी। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी वर्षा जारी रहेगी और 30 जून से बारिश की गतिविधियां जोर पकड़ेगी। पहाड़ों पर अगले दो-तीन दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो सकता है। गुजरात के अधिकांश जिलों में अब बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश की मंडियों में क्या चल रहे हैं टमाटर के भाव?

Tomato mandi rates

आज मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे हरदा, देवास, खरगोन, बड़वानी, गुना, इंदौर, धार, सागर आदि में क्या चल रहे हैं टमाटर के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में टमाटर के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
बड़वानी बड़वानी टमाटर 2150 2150
देवास देवास (F&V) अन्य 3000 7000
धार धार (F&V) अन्य 1900 1980
गुना गुना(F&V) अन्य 300 500
हरदा हरदा(F&V) हाइब्रिड 3000 4000
इंदौर इंदौर (F&V) अन्य 3200 6800
खरगोन खरगोन देशी 500 1000
ग्वालियर लश्कर(F&V) स्थानीय 4400 5200
राजगढ़ नरसिंहगढ़ अन्य 350 800
होशंगाबाद पिपरिया देशी 2000 5500
सागर सागर (F&V) देशी 3000 5000
शिवपुरी शिवपुरी (F&V) अन्य 800 800
हरदा टिमरनी टमाटर 2500 4000

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

भयंकर बारिश के अलर्ट पर 25 राज्य, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून के देरी से आने और फिर धीमी गति से आगे बढ़ने की वजह से जहाँ पहले लोगों को बारिश का इंतजार था वहीं अब भारी बारिश से कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। वीडियो के माध्यम से देखें विस्तृत मानसून रिपोर्ट।

स्रोत: एबीपी न्यूज़

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

15 विभिन्न फसलों के बीज मिलेंगे मुफ्त, किसानों की मदद के लिए सामने आई सरकार

Akasmik Fasal Yojana

पृथ्वी पर हो रहे जलवायु परिवर्तन और हाल हीं में अरब सागर में आए बिपोरजॉय तूफ़ान की वजह से इस साल कई राज्यों में मानसून की बारिश या तो देरी से हो रही है या फिर बारिश हो हीं नहीं रही है। इसी वजह से बिहार के कई जिलों में सूखे जैसी स्थिति पैदा होने लगी है। इस स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार सतर्क हो गई है और किसानों की मदद के लिए आगे आई है और “आकस्मिक फसल योजना” शुरू की है। इस योजना से किसानों को कई फायदे मिलते हैं।

इस योजना के माध्यम से सरकार सूखा प्रभावित जिले के किसानों को फ्री में वैकल्पिक फसलों के बीज उपलब्ध कराएगी। इसके अंतर्गत 15 फसलों के बीज किसानों को दिए जाएंगे। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके अंतर्गत आवेदन कर के लाभ उठा सकते हैं। योजना का लाभ सूखा ग्रस्त क्षेत्र के किसानों को अधिकतम दो एकड़ खेत में लगाने के लिए किसी दो वैकल्पिक फसल के बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे। अगर वैकल्पिक फसलों की बात करें तो इनमें धान (प्रमाणित), मक्का (संकर), अरहर, उड़द, तोरिया, सरसों (अगात), मगर (अगात), भिन्डी, मूली, कुल्थी, मडुआ, सांवा, कोदो, ज्वार और बरसीम जैसी फसलें शामिल हैं। योजना का लाभ लेने के लिए आप अपने नजदीकी कृषि केंद्र जाएँ। वहां आपको इसकी पूरी जानकारी मिलेगी और वहीं पर आप अपनी आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट मध्यम 2100 2130
पन्ना अजयगढ़ देशी 2125 2180
मुरैना बनमोरकलां 147 औसत 2125 2125
शिवपुरी बराड़ मिल गुणवत्ता 2100 2150
भिंड भिंड मिल गुणवत्ता 2200 2200
रीवा चाकघाट 147 औसत 2150 2200
सिवनी छपारा अन्य 2200 2250
मन्दसौर दलौदा मिल गुणवत्ता 1800 2400
दमोह दमोह लोकवान 2050 2130
डिंडोरी गोरखपुर मिल गुणवत्ता 1700 2125
अनुपुर जैतहरी अन्य 2150 2150
टीकमगढ़ जतारा मिल गुणवत्ता 2140 2160
टीकमगढ़ जतारा स्थानीय 2075 2160
टीकमगढ़ जतारा अन्य 2125 2125
राजगढ़ जीरापुर अन्य 1800 2260
झाबुआ झाबुआ स्थानीय 2040 2175
मुरैना जोरा देशी 2050 2050
मुरैना कैलारस एमपी (देसी) 2150 2170
शाजापुर कालापीपल लोकवान 1975 2410
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1855 2125
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2550 3000
देवास खातेगांव अन्य 1980 2650
शिवपुरी खटोरा अन्य 2125 2125
भिंड लहार अन्य 2200 2210
ग्वालियर लश्कर मिल गुणवत्ता 2195 2240
उज्जैन महिदपुर अन्य 2000 2000
सागर मालथोन दारा मिल गुणवत्ता 1950 2150
मंडला मंडला देशी 2000 2100
भिंड महू अन्य 2150 2176
टीकमगढ़ निवाड़ी लोकवान 2150 2200
टीकमगढ़ पलेरा मिल गुणवत्ता 2110 2160
सतना रामनगर अन्य 2370 2370
रतलाम रतलाम लोकवान 2100 2790
खरगोन सेगांव लोकवान 1700 1700
सिवनी सिवनी देशी 2020 2200
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 1890 1905
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 2060 2230
पन्ना सिमरिया 147 औसत 2000 2010
उमरिया उमरिया अन्य 1900 2000

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share