पूरे देश में अभी और बढ़ेगी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

इस समय साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है जो पूर्वी दिशा में जाते-जाते कमजोर हो जाएगा। उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित पूर्व उत्तर राज्यों में अच्छी बारिश जारी रहेगी। 15 सितंबर के आसपास एक नया लो प्रेशर एरिया बंगाल की खाड़ी में बन सकता है जो पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अच्छी बारिश देगा। पहाड़ों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं विशेष कर उत्तराखंड में। दक्षिण भारत में हल्के से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। दिल्ली और मुंबई में अब छुटपुट बारिश ही होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

2000 रुपए तक गिरे लहसुन के भाव, जानें अपने नजदीकी मंडी का हाल

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट देसी 6500 14500
धार बदनावर (F&V) लहसुन 4500 8500
मन्दसौर दलौदा औसत 2200 9800
मन्दसौर गरोठ औसत 9700 9900
जबलपुर जबलपुर (F&V) देसी 1500 1900
रतलाम जावरा देसी 9000 10000
नीमच जावद अन्य 4501 4501
शाजापुर कालापीपल अन्य 4515 12590
रतलाम रतलाम (F&V) देसी 3500 13000
सिंगरोली सिंगरोली अन्य 9000 9000
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 5000 11000
झाबुआ थांदला औसत 3000 3800

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

जारी रहेगी मूसलाधार बारिश, इस महीने ज्यादातर राज्यों में मानसून रहेगा सक्रिय

know the weather forecast,

सितंबर के महीने में बंगाल की खाड़ी एक बार फिर से सक्रिय हो गई है। एक के बाद एक निम्न दबाव बन रहे हैं और आगे भी बनेंगे। ये निम्न दबाव पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश देंगे। पूर्वी भारत सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात और पूर्वी राजस्थान में बारिश जारी रह सकती है। उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ाने की संभावना है। दक्षिण भारत में भी कई जगहों पर अच्छी बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

अगले दो दिन होगी भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का दिखेगा असर

know the weather forecast,

चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र अब मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय भागों सहित बिहार के कुछ भागों में तेज बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान और पूर्वी गुजरात में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के साथ सौराष्ट्र और कच्छ का मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भी तेज बारिश जारी रहेगी। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित पहाड़ों का मौसम अभी शुष्क ही रह सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

ग्रीन हाउस खेती के लिए सरकार दे रही 70% तक की भारी सब्सिडी

Government is giving a huge subsidy of up to 70% for Greenhouse farming

खेती में नए नए प्रयोग हो रहे हैं और कई सारी नई तकनीकों के माध्यम से आज किसान अपनी खेती को आसान और ज्यादा मुनाफे वाला बनाने में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। इन्हीं तकनीकों में एक है ग्रीन हाउस खेती की जिसके माध्यम से किसान किसी भी मौसम में किसी भी फसल की खेती पूरे 12 महीने लगातार कर सकते हैं। इस तकनीक के माध्यम से फसल बिलकुल स्वस्थ रहती है, कीटों और रोगों का प्रकोप इसमें बेहद कम होता है।

हालांकि ग्रीन हाउस खेती की तकनीक थोड़ी महगी होती है और इसी वजह से हर किसान इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। सरकार इस बात को समझती है और इसीलिए ग्रीन हाउस खेती पर भारी सब्सिडी उपलब्ध करवाती है। राजस्थान सरकार की तरफ से इस बाबत अच्छा कार्य किया जा रहा है। इसके तहत राज्य सरकार अधिकतम 4000 वर्गमीटर क्षेत्र के ग्रीनहाउस निर्माण के लिए सामान्य किसानों को 50% और लघु, सीमांत, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के किसानों को 70% तक की सब्सिडी दे रही है। इस सब्सिडी का लाभ लेने के लिए किसान “राज किसान साथी पोर्टल” पर आवेदन कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर अन्य 2125 2125
छतरपुर बकस्वाहा मिल गुणवत्ता 2125 2130
खरगोन भीकनगांव लोकवन 2450 2520
सागर जैसीनगर मिल गुणवत्ता 2230 2280
मुरैना कैलारस एमपी (देसी) 2382 2388
शाजापुर कालापीपल लोकवन 1975 2460
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1860 2155
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2575 3010
देवास खातेगांव अन्य 2100 2600
खंडवा पंधाना लोकवन 2400 2400
मुरैना पोरसा मिल गुणवत्ता 2125 2125
सिवनी सिवनी देशी 2310 2350
पन्ना सिमरिया 147 औसत 2005 2075
श्योपुर विजयपुर अन्य 2200 2220

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

फसलों के तेज ग्रोथ और अच्छी उपज में लौह तत्व की होती है बड़ी भूमिका

Iron plays a big role in fast growth and good yield of crops
  • लौह तत्व (Fe) जिसे आयरन के नाम से जाना जाता है दरअसल, फसल की तेज बढ़वार और अच्छी उपज प्राप्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

  • आयरन ऊर्जा का हस्तांतरण, नाइट्रोजन कटौती और स्थिरीकरण से जुड़े कई एंजाइमों का एक घटक है।

  • इसकी कमी आमतौर पर अधिक pH वाली मिट्टी में देखी जाती है क्योंकि ऐसी मिट्टी में लौह तत्व पौधे को उपलब्ध नहीं हो पाता।

  • आयरन की कमी के कारण नई पत्तियों में हरित लवक की कमी हो जाती है।

  • आयरन की कमी के कारण पत्तियाँ नीचे से हल्की-पीली, या चितकबरी रंग की होना शुरु हो जाती हैं, साथ ही ये चितकबरापन मध्य शिराओं के ऊपर व नीचे की ओर बढ़ने लगता है।

  • इसकी कमी को @150-200 ग्राम/एकड़ की दर से चिलेटेड आयरन का घोल बनाकर, छिड़काव करके दूर कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो मित्रों के साथ इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश के कई जिलों में होगी भारी बारिश

know the weather forecast,

मैसम विभाग की तरफ से मध्य प्रदेश के कई जिले में भारी बारिश होने की संभावना दर्ज की है और इस बाबत विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। वीडियो के माध्यम से विस्तार से जानें की माध्यम प्रदेश के किन जिलों में भारी बारिश हो सकती है!

स्रोत: मध्य प्रदेश वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मिलेगी 50 प्रतिशत की सुपर सब्सिडी, शुरू करें आंवले की खेती

Chief Minister Horticulture Mission Scheme

किसानों की आमदनी में वृद्धि करने के उद्देश्य से सरकार कई कदम उठा रही है। इसी कड़ी में सरकार खेतों में आंवला उगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है और इसके लिए अच्छी खासी सब्सिडी भी दे रही है। सरकार यह सब्सिडी “मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना” के तहत बिहार के किसानों को दे रही है। इसमें हर हेक्टेयर भूमि पर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। आंवला की खेती के लिए हर हेक्टेयर की लागत 60,000 रुपये है तक आती है। इस पूरी रकम का 50 प्रतिशत यानी 30,000 रुपये सब्सिडी के रूप में किसान को सरकार देगी।

आगर आप एक बिहार किसान हैं और आंवला की खेती करने में रुचि रखते हैं, तो आप बिहार सरकार के बागवानी विभाग के पोर्टल http://horticulturebihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह योजना केवल बिहार के आदिवासी और जनजातीय क्षेत्रों के निवासियों को ही लाभ पहुंचाएगी। आंवला की खेती से सालों तक मुनाफा कमाया जा सकता है, क्योंकि आंवला में मौजूद औषधीय गुण शरीर को सुरक्षित रखते हैं और स्वस्थ भी रखते हैं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होती है।

स्रोत: आज तक

ग्रामीण क्षेत्र व कृषि सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी जारी, 16500 रुपए चल रहे उच्च भाव

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट देसी 6500 14500
धार बदनावर (F&V) लहसुन 4500 12000
खरगोन बड़वाह अन्य 8000 15000
भोपाल भोपाल (F&V) अन्य 2000 8000
मन्दसौर दलौदा औसत 3500 11000
शाजापुर कालापीपल अन्य 4580 12390
कटनी कटनी (F&V) अन्य 4000 4000
झाबुआ पेटलावद औसत 14000 14000
होशंगाबाद पिपरिया औसत 8500 16000
रतलाम रतलाम (F&V) देसी 1601 16521
सागर सागर (F&V) लहसुन 10000 14000
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 6000 12000
झाबुआ थांदला औसत 3200 4800
उज्जैन उज्जैन (F&V) लहसुन 2000 14000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share